MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
ADVERTISEMENT
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं एक हैं। इंडस्ट्री में उनके प्यार की मिसालें दी जाती हैं। रणवीर सिंह जिस तरह से दीपिका पादुकोण को देखते हैं, हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसे वैसे ही देखे और प्यार करे। दोनों अक्सर खुलकर अपने प्यार का इजहार करते दिखते हैं। अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर और कोई ओकेजन दीपिका और रणवीर रोमांटिक हुए बिना नहीं रहते। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ रोमांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है मगर तभी इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।
दीपिका पादुकोण अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि नए साल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पुरानी सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया था और नये सिरे से पोस्ट शेयर करना शुरू किया था। दीपिका पादुकोण के इस नए इंस्टाग्राम की सभी पोस्ट काफी दिलचस्प और हटकर होती हैं। अपनी शेयर की हुई हर पोस्ट की वजह से दीपिका सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति रणवीर सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में दोनों बेहद सेंशुअस और रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। मगर वीडियो के आखिर में कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए और लोगों की हंसी छूट गई।
दरअसल, दीपिका पादुकोण ने अपने और रणवीर सिंह के इस रोमांटिक वीडियो को एक मजेदार ट्विस्ट दिया है। इस वीडियो में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती दिख रही हैं। रणवीर पिंक ट्रैकसूट में येलो स्नीकर्स पहनें खुले दरवाजे के सामने आते हैं और इसके बाद व्हाइट-ग्रीन ट्रैकसूट में दीपिका भी उसी दरवाजे के पास आती हैं। इसके बाद दोनों के बीच सेंशुअल मोमेंट्स देखने को मिलते हैं। मगर तभी दोनों साथ में Ring-a-Ring-a-Roses खेलने लगते हैं।
वीडियो शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा, “क्या हमें इसके अलावा Ring-a-Ring-a-Roses करना चाहिए रणवीर।” इस पोस्ट पर रणवीर ने कमेंट करते ;हुए लिखा, “ज़रूर इसे ये ही कह लेते हैं।” इस वीडियो पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। यहां तक कि कई सेलिब्रिटीज भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।
25 Mar 2021
ADVERTISEMENT