ADVERTISEMENT
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें वायरल (Viral Pics) हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों शादी के तुरंत बाद हाथ में शैंपेन के गिलास पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और टोस्ट रेज़ करते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीर में दीपिका और रणवीर शादी के वेन्यू पर पहुंचते हुए नज़र आ रहे हैं।
तस्वीरों को देख कर लग रहा है कि इन्हें दोनों की साउथ इंडियन स्टाइल में की गई शादी के बाद क्लिक किया गया है। इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण ट्रेडिशनल लाल साड़ी और रणवीर सिंह गोल्डन ब्राउन वेस्ती में दिखाई दे रहे हैं। दीपिका और रणवीर की इन तस्वीरों को उनके कई फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है।
बता दें कि रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में शादी की थी। कपल ने इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस दौरान उनके नज़दीकि परिवार और दोस्तों आदि शादी का हिस्सा बने थे। दोनों ने 2 शादी की थी। पहले दोनों ने आनंद कराज और फिर साउथ इंडियन स्टाइल में शादी की थी।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी ने शादी से पहले लगभग 6 सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। दीपिका ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था, हमारी शादी में बहुत से यादगार पल हैं, जिनमें मेरी मां का मेरा कन्यादान करना। साथ ही 13 नवंबर को मेरी मेहंदी के दौरान सूरज का उगना। रणवीर और मेरा, सूरज के साथ एक कनेक्शन है, हम दोनों की ही सूरज बुत पसंद है। सबकुछ एकदम परफेक्ट था। ना ही किसी का कोई बैग इधर-उधर हुआ और ना ही किसी की फ्लाइट मिस हुई।
15 नवंबर को आनंद कराज के बाद, एक बोट के जरिए मैं और रणवीर वापस वेन्यू तक गए थे। उस समय सूरज ढल रहा था… और हमारी शादी के बाद ये पहली बार था, जब हम अकेले थे। हम अपने पसंदीदा गाने सुन रहे थे और सनसेट का लुफ्त उठा रहे थे।
गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर ने कुछ फिल्मों में साथ में काम किया है। इनमें गोपियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत शामिल है। इसके बाद जल्द ही दोनों 83 में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
27 Jun 2021
ADVERTISEMENT