बॉलीवुड में यूं तो हर साल किसी न किसी सेलिब्रिटी की शादी होती है लेकिन दीपिका रणवीर की शादी जितनी ज्यादा दिनों तक चर्चा में रही है, शायद किसी और की नहीं रही होगी। शादी के बाद से उनके फंक्शन थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बता दें कि शादी के बाद उनके अब तक दो ग्रैंड रिसेप्शन हो चुके हैं और तीसरा आज 1 दिसंबर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में रखा गया है। जिसमें बॉलीवुड जगत से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए। दीपवीर के अब तक के तीनों रिसेप्शन लुक्स को देखा जाए तो वो हर लुक में शानदार और बेहद ही खूबसूरत कपल के रूप में नजर आये हैं। अपनी शादी की हर रस्म से लेकर अपने इस तीसरे रिसेप्शन लुक तक उनका हर एक स्टाइल उनके प्यार की तरह बेहद बोल्ड और फ्रेश नजर आया। यहां हम आपको दीपवीर के तीनों रिसेप्शन लुक्स के बारे में बता रहे हैं और साथ ही ये भी कि इसे कैरी करने के पीछे क्या खास वजह थी, आइए जानते हैं –
पहला रिसेप्शन और दीपवीर का ग्रेसफुल स्टाइल
इस वायरल वीडियो में दीपिका का पल्लू संभालते दिखे रणवीर, लोगों ने कहा ‘जोरू का गुलाम’
इटली में शादी के बाद भारत आते ही 21 नवंबर को उनका पहला रिसेप्शन दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु के ‘द लीला’ में हुआ था। जिसमें दीपिका स्टोन वर्क जूलरी के साथ सिंपल गोल्डन सिल्क साड़ी में नजर आईं और वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी। बताया जा रहा था कि दीपिका ने जो ये साड़ी पहनीं थी वो उनकी मां की तरफ से दी गई है, जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था। वहीं रणवीर की ड्रेस रोहित बल ने डिजाइन की थी। अपने घर- परिवार के हिसाब से दीपिका और रणवीर ने सिंपल और एट्रेक्टिव लुक अपनाकर समझदारी का परिचय दिया था।
दूसरा रिसेप्शन – दीपवीर का रॉयल अंदाज
बेंगलुरु के बाद 28 नवंबर को मुंबई रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर ने रॉयल आउटफिट पहने थे। जहां दीपिका हैवी जूलरी के साथ व्हाइट- गोल्डन कॉम्बिनेशन में चिकनकारी वर्क वाली साड़ी में चांद का टुकड़ा लग रही थी वहीं उनसे मैचिंग घाघरे और शेरवानी में रणवीर भी किसी किंग से कम नहीं लग रहे थे। रणवीर वैसे भी बॉलीवुड जगत में अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए पहचाने जाने जाते हैं। अक्सर हमने उन्हें नए- नए एक्सपेरिमेंट करते देखा है। बता दें कि जहां दीपिका की ड्रेस को डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन की थी। वहीं रणवीर सिंह की यह शाही रॉयल डिजाइनर ड्रेस जानेमाने डिजाइनर रोहित बल ने डिजाइन की है, इन दोनों ही ड्रेसेज़ की काफी तारीफ हुई थी। दरअसल ये फंक्शन बहू के स्वागत के लिए रणवीर के परिवार वालों ने रखा था। सर पर पल्लू, हाथों में लाल चूड़ा, मांग में गहरा सिंदूर लगाकर दीपिका ने एक संस्कारी बहू का परिचय देते हुए ये लुक कैरी किया था। और वहीं रणवीर ने एक किंग यानि कि किसी राजा की तरह खुद को रॉयल अंदाज में दर्शाया था।
शादी के बंधन में बंधे दीपका- रणवीर, जानिए कुंडली के अनुसार कैसे रहेगी इनकी मैरिड लाइफ
तीसरा रिसेप्शन – दीपवीर का बोल्ड एंड हॉट अवतार
1 दिसंबर को मुंबई के होटल द ग्रैंड हयात में हुआ दीपवीर का तीसरा रिसेप्शन बॉलीवुड सितारों के नाम रहा। इस बार दीपिका और रणवीर ने अपने पुराने दोनों लुक के विपरीत जाकर एकदम बोल्ड और दिलकश अंदाज अपनाया। जहां दीपिका ने जुहैर मुराद का डिजाइन किया हुआ रेड कलर का फ्लोर लेंथ वाला गाउन पहना था वहीं रणवीर सिंह ने रोहित गांधी का डिजाइन किया हुआ कसीनो टाइप ब्लैक सूट पहना था। दोनों ही इस बोल्ड अंदाज में कहर ढा रहे थे। दोनों ने इस बार का लुक बॉलीवुड और रेड कारपेट को ध्यान में रखकर अपनाया था।
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी कोंकणी और सिंधी रीति- रिवाज से 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी। इस रॉयल वेडिंग को पूरी तरह से प्राइवेट रखा गया था। मेहमानों को मोबाइल तक साथ ले जाने की मनाही थी। यहां तक कि मीडिया को भी लगभग 100 मीटर दूर से तस्वीरें लेने की इजाज़त दी गई थी।
(फोटो साभार – इंस्टाग्राम)
जानिए क्या खास है ‘लेक कोमो’ में, जहां हुई दीपवीर जैसी कई हाई प्रोफाइल शादियां