बॉलीवुड के सबसे फेमस और पॉपुलर कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा किसी न किसी बात को लेकर सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। कभी अपने रोमांस को लेकर तो कभी अपने अतरंगे कपड़ों को लेकर। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट कर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रणवीर सिंह के एक लाइव वीडियो पर दीपिका ने कर दिया है कुछ ऐसा कमेंट कि फैन्स के बीच उनके प्रेगनेंट होने की खबर ने तूल पकड़ लिया है।
हाल ही में रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव वीडियो किया था। इस लाइव वीडियो में दीपिका और रणवीर अपने चैट सेशन को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, लाइव वीडियो के दौरान उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक कमेंट कर सबको चौंका दिया।
दीपिका ने रणवीर के इस लाइव वीडियो पर कमेंट किया, “हाय डैडी”। इसके साथ ही उन्होंने एक वेविंग इमोजी के साथ ही एक बेबी इमोजी और हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया। दीपिका पादुकोण का कमेंट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। साथ ही इस कमेंट ने सोशल मीडिया यूजर्स को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि कहीं दीपिका प्रेगनेंट तो नहीं हैं।
बात सिर्फ यहीं नहीं रुकी। दीपिका पादुकोण के इस कमेंट पर रणवीर सिंह ने रिप्लाई करते हुए लिखा, “हाय बेबी…” यह चैट तब और दिलचस्प हो गई, जब एक्टर अर्जुन कपूर ने भी इस लाइव वीडियो को जॉइन कर कमेंट किया, “बाबा, भाभी आपको एक देने वाली हैं।” अर्जुन कपूर के इस कमेंट से लोगों ने इस बात का अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि दीपिका प्रेगनेंट हैं और ये दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका पादुकोण के मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई हो। इससे पहले भी कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान उनके प्रेगनेंट होने के कयास लगाए जा रहे थे। उसके बाद यह खबर पूरी तरह से अफवाह निकली और दीपिका अपनी आने वाली फिल्म “छपाक” की शूटिंग में व्यस्त हो गईं। कुछ समय पहले ही दीपिका और रणवीर ने फिल्म “83” की शूटिंग भी पूरी की है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ये खबर सच है या फिर दीपिका और रणवीर अपने फैन्स के साथ यूं ही आंख-मिचौली खेल रहे हैं।
(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।