Koffee With Karan के 8वें सीजन की शुरुआत दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शो के पहले गेस्ट बनने के साथ हुई। वैसे तो दोनों ही पहले भी कॉफी काउच पर आ चुके हैं लेकिन यह पहली बार है जब दोनों साथ में कॉफी काउच पर नजर आए। शो के दौरान करण जौहर ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के ऑफिशियल वेडिंग वीडियो को भी फैंस को दिखाया। बता दें कि दोनों की शादी का वीडियो 5 साल बाद रिलीज किया गया है।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/10/deepika-ranveer-wedding.jpg?w=1024)
इस क्लिप में दोनों की शादी की फेस्टिविटीज और दोनों की फैमिली के इंटरव्यू को दिखाया गया है। क्लिप की शुरुआत रणवीर सिंह से होती है जहां वो दीपिका के लिए अपनी फीलिंग्स बयां करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद दीपिका के पिता और बेडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण रणवीर का अपनी बोरिंग फैमिली में स्वागत करते हैं। इतना ही नहीं क्लिप में दोनों की मेहंदी सेरेमी की भी झलक है जहां रणवीर दिल खोल कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों की आनंद कराज सेरेमनी की क्लिप है, जहां रणवीर बताते हैं कि वह दीपिका से कितना प्यार करते हैं। वीडियो में दोनों की सगाई की भी झलक आपको देखने को मिल जाएगी।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/10/deepika-ranveer-wedding-1.jpg?w=1024)
वीडियो की स्क्रीनिंग करने के बाद शो के होस्ट करण जौहर भी काफी इमोशनल हो गए थे। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की थी। कपल ने इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की थी और उनकी शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद दोनों ने बेंगलुरु और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/10/dp-wedding.png)
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2023/10/deepika-ranveer-wedding-2.jpg)
यहां देखें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वेडिंग वीडियो –
गौरतलब है कि दोनों साथ में पहली बार फिल्म ”गोलियों की रासलीला राम लीला” में नजर आए थे, जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। इसके बाद कपल ”बाजीराव मस्तानी” और ”पद्मावत” जैसी फिल्मों में भी साथ में नजर आ चुका है। कपल ने कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा ”83” में भी स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। इसके अलावा दोनों ”सर्कस” फिल्म के गाने करंट लगा रे में भी साथ में दिखाई दिए थे।