दीपिका पादुकोण के लिए ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस इस वक्त अपने करियर के बेस्ट फेज में है। एक तरफ एक्ट्रेस की बॉक्स ऑफिस सक्सेस और दूसरी तरफ ग्लोबल मंच पर उनकी उपलब्धियां देखने लायक है। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैन्स को बताया था कि वो 95वें ऑस्कर्स में प्रजेंटर के तौर पर जाएंगी। अब दीपिका ने पेरिस फैशन वीक से अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें लुई विटॉन के बलैक आउटफिट में देखा जा सकता है। दीपिका लुई विटॉन की पहली भारतीय ब्रांड एम्बेसडर हैं। Oscars 2023: दीपिका पादुकोण बनी प्रजेंटर, 95वें ऑस्कर में अवॉर्ड देते दिखेंगी एक्ट्रेस
गॉथ इंस्पायर्ड है दीपिका का लुक

पेरिस में लुई विटॉन के शो को अटेंड करने पहुंची दीपिका पादुकोण का गॉथ इंस्पायर्ड लुक लोगों को बहुत पसंद आया है। गॉथ इंस्पायर्ड आउटफिट्स में जेंडरलेस फीचर होते हैं और इनमें डार्क, मिस्ट्री एलीमेंट होता है। एक्ट्रेस ने ब्लैक लेदर जैकेट स्टाइल ड्रेस के साथ लेसी बॉटम्स और थाई हाई बूट्स स्टाइल किया था। इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का हैंड बैग भी लिया था।
मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने हेवी बेस, न्यूड लिप्स और हेवी आई मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस ने अपने आईलिड पर ब्लैक आईशैडो से स्मोकी लुक क्रिएट किया था और लोअर लैश लाइन के लिए रिवर्स कैट आई लुक अपनाया था। उन्होंने अपने बालों को वेवी लुक दिया था और ओपन हेयर लुक अपनाया था।

काम की बात करें तो एक्ट्रेस एक के बाद एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रजेंस से न सिर्फ ग्लोबल फैंस की तारीफ पा रही हैं, बल्कि अपने देशी फैंस को बहुत प्राउड भी फील करा रही हैं। पिछले साल कान्स में जूरी बनने और फीफा विश्व कप 2022 का अनावरण करने के बाद अब एक्ट्रेस को पश्चिमी देशों के सबसे लोकप्रिय और सम्मानित अवॉर्ड समारोह में द अकैडमी अवॉर्ड्स में प्रजेंटर बनाया गया है।
ये भी पढ़े-
सिर्फ ऑस्कर नहीं, दीपिका पादुकोण 7 बार पहले भी प्रूव कर चुकी हैं कि वो बॉलीवुड की क्वीन हैं