क्या आपने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दीपिका पादुकोण के लुक्स देखे हैं? वह इस साल जूरी मेंबर थीं और अपने हर एक लुक से उन्होंने हमें हैरान कर दिया। साड़ी पहनने से लेकर, स्टड नेकलेस तक उन्होंने अपने हर एक लुक को परफेक्टली क्राफ्ट कराया था और इन सभी लुक्स के लिए उनके डिसाइनर्स और स्टाइल आर्टिस्ट की टीम काम कर रही थी।
हालांकि, इन सभी लुक्स में सबसे खास था एक्ट्रेस का मेकअप। इस बार दीपिका ने अपने सभी मेकअप लुक्स से हमें मेजर ब्यूटी गोल्स दिए हैं, जिसमें ड्रमैटिक आईलाइनर से लेकर नैचुरल मेकअप लुक तक शामिल है। इस वजह से हम यहां आपके लिए एक्ट्रेस के 6 ऐसे कान्स फेस्टिवल लुक्स लाए हैं, जिन्हें आप किसी पार्टी या फिर गैदरिंग के लिए कॉपी कर सकते हैं।
स्मॉकी आइज एंड न्यूड लिप्स

दीपिका पादुकोण कान्स के रेड कारपेट पर अपने एक लुक में हमें कोकटेल की वेरोनिका की वाइब्स दे रही थीं। उनकी ड्रेस से लेकर उनका मेकअप तक सब रेड कारपेट पर वेरोनिका जैसा ही लग रहा था। दीपिका की मेकअप स्टाइलिस्ट ने ब्लैक स्मॉकी आईज विद डेंस काजल और लॉवर लैश लाइन पर आई शैडो लगाया था। अपने इस लुक को दीपिका ने न्यूड ब्राउन कलर की लिपस्टिक के साथ कंप्लीट किया था। उनकी नाक और जॉ लाइन को एसेंचुएट करने के लिए मेकअप आर्टिस्ट ने डार्क टोन्स को ब्लेंड किया था। कोकटेल या फिर बैचलर पार्टी के लिए दीपिका का यह लुक एकदम परफेक्ट है।
ब्लैक आई शैडो ब्लेंडिड विद गोल्डन

दीपिका पादुकोण अपने इस लुक में लुई विटन काउटूर में दिखाई दे रही हैं। दीपिका की मेकअप स्टाइलिस्ट ने गाउन के पैटर्न के आइशैडो कलर्स को पिक किया है। उन्होंने अपर लैश लाइन को स्मॉकी टेक्सचर दिया है और इसे शिमरी गोल्ड आई शैडो के साथ ब्लेंड किया है। आर्टिस्ट ने गारमेंट के ब्राउन कलर को एक्ट्रेस के लिप कलर से मैच किया है। मेकअप आर्टिस्ट ने दीपिका के कॉन्टूरिंग को मिनिमम रखा है लेकिन साथ ही उनके गालों को हाइलाइट भी किया है। यह लुक किसी भी वेडिंग आउटफिट के साथ चल सकता है। अगर आप आई शैडो को ब्राइटन अप करना चाहते हैं तो डे ईवेंट के लिए ऐसा भी कर सकते हैं।
न्यूट्रल आई शैडो विद रेड लिपस्टिक

कान्स फेस्टिवल में एक अन्य लुक के लिए दीपिका पादुकोण ने अपनी आइब्रो को ब्लैक आइब्रो पेंसिल से डेंस लुक दिया था। मेकअप आर्टिस्ट ने एक्ट्रेस के गालों को ब्राउन बेस ब्लश से हाइलाइट किया था। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के लिए ब्लैक गाउन कैरी किया था और इसलिए उन्होंने अपने लिप्स पर रेड लिपस्टिक लगाई थी। दीपिका ने अपनी आईशैडो को न्यूट्रल रखा था। आप चाहें तो अपने डेली ऑफिस लुक के लिए भी इस मेकअप को ट्राई कर सकते हैं और यह लुक डेट नाइट के लिए भी परफेक्ट है।
ब्राउन आई शैडो विद लाइट ब्राउन लिपस्टिक

दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल के लास्ट डे पर संदीप खोसला और अबु जानी की ड्रमैटिक फ्यूजन साड़ी में दिखाई दी थीं। दीपिका के इस लुक के लिए उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने ब्राउन शेड्स का इस्तेमाल किया है। आर्टिस्ट ने दीपिका के आई शैडो को टिंट ऑफ पिंक के साथ कंप्लीट किया है। आप देख सकते हैं कि उन्होंने अपनी लॉवर लैश लाइन पर भी सेम आई शैडो लगा रखी थी। हालांकि, आर्टिस्ट ने एक्ट्रेस के लिप्स को रस्टिक ब्राउन टोन से पेंट किया है। अपीयरेंस के लिए उनके आई कॉर्नर और गालों को हाइलाइट किया गया है। आप इस मेकअप लुक को डे आउटिंग या फिर दोस्तों के साथ कैजुअल गैदरिंग के लिए ट्राई कर सकते हैं।
रेड लिपस्टिक के साथ न्यूट्रल मेकअप

इस शानदार लुई विटन गाउन को दीपिका ने न्यूट्रल मेकअप लुक के साथ कंप्लीट किया था। ब्राउन आई शैडो, के साथ आर्टिस्ट ने रेड लिपस्टिक लगाई है। स्टाइलिस्ट ने दीपिका की जॉ लाइन और नॉज को कॉन्टूर किया है। दीपिका ने अपने इस लुक के लिए गालों को हाइलाइट नहीं किया है। वह केवल टिंट ऑफ पिंक लगाए हुए दिख रही हैं। अगर आप फैमिली गैदरिंग या फिर डेट पर जा रही हैं तो यह लुक आपको काफी अच्छा लगेगा।
ड्रमैटिक आई मेकअप

यह ड्रमैटिक आई मेकअप लुक हमें काफी अच्छा लगा था। अगर कोई भी इस लुक को कैरी कर सकता है तो वो दीपिका पादुकोण हैं। उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने उनकी आईज को हाइलाइट किया और इस वजह से उनके लिप्स को न्यूट्रल शेड का रखा और गालों पर ब्राउन और पिंक को मिक्स करके लगाया। आप भी उनके इस लुक में कुछ बदलाव करके इसे ट्राई कर सकती हैं और यह कोकटेल पार्टी के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है।