ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 8 जुलाई, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 8 जुलाई, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

1 aries

मेष – पैसे बचाने की है जरूरत

आज आपको पैसे बचाने की जरूरत है। आर्थिक तौर पर अभी आप तैयार नहीं हैं। पैसा बनाने की आपकी क्षमता में यह आपका विश्वास है कि आपको पैसे बचाने की जरूरत नहीं हैं। इस सोच को बदलें। अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उन्हें अच्छे से निभाएं।

2 taurus

वृषभ – दिखावे में नहीं हकीकत में जिएं

जो अभी सिंगल हैं, उनकी लाइफ में नए रिलेशन बनने के चांस हैं लेकिन अपने ईगो और दूर की न सोच पाने के चलते इस रिश्ते को आगे बढ़ाने में दिक्कतें आ सकती हैं। शो ऑफ करने की आदत छोड़ दें। इससे आपके रिलेशन पर बुरा असर पड़ेगा।

3 gemini

मिथुन – लाइफ में रिस्क उठाना सीखें

दिन में सपने देखना बंद करें और अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। बिना मेहनत और लगन के कुछ हासिल नहीं होगा। लाइफ में रिस्क उठाना सीखें। आज आप उन चीजों के बारे में सोचेंगे जिन्हें आपने बस आलस की वजह से खो दिया है।

ADVERTISEMENT

4 cancer

कर्क – सही समय का इंतजार करें

अगर आपके जीवन में सब कुछ गलत हो रहा है, तो जिंदगी को एक अलग तरह से देखने का यही सही समय है। आज सफलता की तरफ आपके कदम बढ़ेंगे। सही समय आने पर आपको वो सब कुछ मिल सकता है जिसकी कमी आपके जीवन में है।

5 leo

सिंह – खुद के साथ भी समय बिताएं

आज आप अपने दिल की आवाज सुनना चाहेंगे, मगर जरूरी नहीं है कि आपका दिल हमेशा सही हो। इसलिए दिमाग से भी काम लेना सीखें। खुद के साथ थोड़ा समय बिताएं और सही-गलत के अंतर को पहचानें।  

6 virgo

कन्या – बहुत से अधूरे काम करने हैं पूरे

दूसरे दिनों के मुकाबले आज का दिन आपके लिए काफी बिजी साबित हो सकता है। बहुत अधूरे काम पूरे करने हैं। आपके कई कामों के बीच जरूरी काम कौन- सा है ये तय करना आज आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

7 libra

तुला – पैसों को लेकर किसी के बहकावे में न आएं

आज आपको समझने की जरूरत है कि हर चमकने वाली चीज सोना नहीं होती। इसलिए किसी के भी बहकावे में ना आएं। पैसों के मामलों में आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। इससे आपका ही मूड खराब होगा। किसी भी मामले में आप उतावले होंगे तो इससे आपका ही नुकसान हो सकता है।

ADVERTISEMENT

8 scorpio

वृश्चिक – खाली बैठने से कुछ नहीं होगा

कहते हैं खाली दिमाग शैतान का घर होता है इसीलिए बस घर में बंद होकर ना रहें और बाहर निकलें। अपने बचपन के दोस्तों से मिलें। इससे आपके अंदर ऊर्जा का संचार होगा। अपने विकल्पों पर विचार करें और एक कदम आगे बढाएं।

9 sagittarius

धनु – बदल जाएगा आज जिंदगी जीने का नजरिया

आज आप पूरी तरह से खुद को पॉजिटिव महसूस करेंगे। किसी शख्स से हुई मुलाकात जिंदगी के प्रति आपकी सोच को बदल कर रख देगी। ये वो शख्स है जिस पर आप आंख बंद कर भरोसा करते हैं।

10 capricorn

मकर – आपका मन दिखाएगा आपको सही दिशा

जीवनसाथी की सेहत को लेकर टेंशन रहेगी। कामकाज में सावधानी रखें। खुद के लिए थोड़ा समय निकाल सकें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में आपका मन आपको सही दिशा दिखा देगा। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

11 aquarius

कुंभ – सभी को है आपके सही फैसले का इंतजार

आज अपनी भावनाओं को काबू में रखें। आप अपनी मुश्किलों के लिए खुद ही जिम्मेदार होंगे। वहीं अगर आप एक सही फैसला लेते हैं, तो आप स्थितियों को सही दिशा में ले जा सकते हैं। थकान की वजह से आज आपका शरीर नहीं देगा साथ।

ADVERTISEMENT

12 pisces

मीन – आज होगा कुछ दिलचस्प

आप बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं। ये थोड़ा अजीब पर सच है। फिर भी यह ऐसा समय है जब आप दुनिया और खुद के बारे में कुछ दिलचस्प बातें खोज सकेंगे। आज आपको उन चीजों पर भी भरोसा हो जायेगा जिनको आप हल्के में लेते थे।

इन्हें भी पढ़ें –

1. साईं बाबा के ये 11 वचन कर देंगे आपके जीवन की हर परेशानी को दूर  
2. सक्सेसफुल लाइफ के लिए ट्राई करें ये 10 आसान गुडलक वास्तु टिप्स
3. राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर

06 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT