ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 8 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 8 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

Aries-01

मेष – लव लाइफ में आने वाला है एक ट्विस्ट

लव लाइफ में पहले से ज्यादा सुधार आ सकता है। पार्टनर सरप्राइज दे सकता है। भरपूर प्यार मिलेगा। जो सिंगल हैं उन्हें किसी भी शख्स के साथ अपना रिलेशन शुरू करने से पहले सावधान रहना चाहिए ।

ADVERTISEMENT

Taurus-01

वृषभ – आज ऑफिस में रहें अलर्ट

आज आप सोच- समझकर बोलें। झूठ बोलने से बचें। अपने सुपरफास्ट नेचर की वजह से आप कुछ कामों में मात खा सकते हैं। ऑफिस में आज थोड़ा संभल कर रहें। किसी तरह का कोई फैसला न लें। पूरा दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। अलर्ट रहें।

Gemini-01

ADVERTISEMENT

मिथुन – पार्टनर से मिलेगी हिम्मत

कुछ काम मन मार कर करने होंगे और आप करेंगे भी। पार्टनर से हिम्मत मिलेगी। पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट भी आज आप खरीद सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। मन में चल रही बातें किसी से शेयर नहीं करेंगे तो ही आप आगे बढ़ेंगे।

Cancer-01

कर्क – आज कोई रिस्क न लें

ADVERTISEMENT

आज पैसा आपके हाथ में टिकेगा नहीं, ज्यादा भी खर्च हो सकता है। इस दौरान कुछ लोग अपने बेनिफिट के चलते आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगेे, उनसे सावधान रहें। आज अपने वर्कप्लेस पर किसी तरह का कोई रिस्क न लें।

Leo-01

सिंह – दिमाग को दें आराम

आज आप एक साथ आराम और काम दोनों के बारे में सोच रहे हैं। अपने दिमाग को थोड़ा आराम दें। सही समय आने पर आपको प्रमोशन भी मिलेगा और बाकी सभी काम होंगे। आने वाले समय में सब ठीक होगा। बेफ्रिक रहें। देर रात तक न जागें।

ADVERTISEMENT

Virgo-01

कन्या – आज ऑफिस में ज्यादा रहेगा काम

अपने काम पर ध्यान दें। मेहनत करें। इससे आपको फायदा होगा। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। लोग आपके लिए मददगार रहेंगे। जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। लेकिन ये ध्यान रखें कि आप इस दौरान अपनी बातें किसी से शेयर न करें।

Libra-01

ADVERTISEMENT

तुला – पार्टनर को न मारें ताने

पार्टनर से फालतू बातों पर बहस हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक भी हो जाएगा। बार-बार किसी चीज को लेकर ताने न मारें। इससे आपकी रिलेशनशिप पर बुरा असर पड़ेगा। गलतफहमियां हो सकती हैं। किसी मामले में लापरवाही न करें।

Scorpio-01

वृश्चिक – उम्मीद का दामन न छोड़ें

ADVERTISEMENT

कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं पर बात पैसों पर आकर अटक जायेगी। लेकिन कहीं न कहीं से आप मैनेज भी कर लेंगे। ज्यादातर काम या तो अटकते रहेंगे या मुश्किल से ही पूरे हो पाएंगे। आप उम्मीद का दामन न छोड़ें और अपने मकसद के लिए कोशिश करते रहें।

Sagittarius-01

धनु – आज निशाने पर लगेगा हर तीर

बिजनेस को लेकर टेंशन दूर हो सकती है। इंवेस्ट करने से पहले सोच समझकर फैसला लें। आपका निशाना तीर पर जाकर लगेगा और आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा। कॉमर्स में करियर बनाने वालों को सक्सेस मिलेगी।

ADVERTISEMENT

Capricorn-01

मकर – बिगड़ भी सकता है बनता हुआ काम

आपका मजाकिया नेचर आज किसी को आपका दीवाना बना सकता है। लेकिन तबियत बिगड़ जाने की वजह से आप ये मौका गवां सकते हैं। आज आप उन चीजों में भाग न लें जिसमें किसी तरह का फिजिकल वर्क करना पड़े।

Aquarius-01

ADVERTISEMENT

कुंभ – ज्यादा बोलने से होगा नुकसान

आज अपनी जेब और बजट से ज्यादा पैसा खर्च करने को लेकर सावधान रहें। भावनाओं में बह कर बोलने से नुकसान हो सकता है। खर्च में कमी करना जरूरी है। पैसों के मामले में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे और सफल होंगे।

Pisces-01

मीन – चढ़ सकता है गुस्से का पारा

ADVERTISEMENT

गुस्से पर कंट्रोल जरूरी है। गुस्से की वजह से आपके बहुत से काम बिगड़ भी सकते हैं। पार्टनर से आपकी किसी बात को लेकर बहस हो सकती है बेहतर रहेगा कि आप वहां से वॉकअाउट कर लें।

इन्हें भी पढ़ें –

1. न्यूमेरोलॉजी से जानिए क्या है आपकी छुपी हुई कमजोरी
2. अपनी हाथों की रेखाओं से जानिए कैसा होगा आपका करियर
3. जानिए क्या है इस रहस्यमयी जगह का राज, जहां पक्षी करते हैं सामूहिक आत्महत्या
4. 12 राशियों में से ये चार राशियां होती हैं ज्यादा ताकतवर

 

ADVERTISEMENT

 

 

07 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT