ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 6 सितम्बर, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 6 सितम्बर, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – काम आपका और नाम किसी और का

आपके अंदर चालाकी बिल्कुल भी नहीं है, जिस वजह से लोग अापका फायदा उठाते हैं। आज आपको किसी चालाक शख्स से बचकर रहना होगा। वो आपके काम का क्रेडिट खुद ले सकता है। आज उन चीजों से दूर रहें जिनसे आपको एलर्जी है, तबियत खराब हो सकती है।

वृषभ – बढ़ने वाली हैं जिम्मेदारियां

ADVERTISEMENT

आज आप उन परेशानियों से छुटकारा पाएंगे जो आपको पिछले कई दिनों से तंग कर रही थीं। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। बिजनेस करने के लिए सही समय चल रहा है, चाहे तो किस्मत आजमा सकते हैं। आज उधारी और वसूली के मामलों में किसी से विवाद न करें।

मिथुन – एक गलती और सबकुछ खत्म

इस राशि के जिन लोगों को ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की शिकायत है वे अपने खाने को लेकर खास ख्याल रखें। क्योंकि आपकी एक लापरवाही सबकुछ खत्म कर सकती है। आप आने वाले कल की कुछ ज्यादा ही चिंता करते हैं। आज में जिएं और खुश रहें।

कर्क – दुख के बादल छंट रहे हैं

ADVERTISEMENT

लंबे समय के बाद आपकी लाइफ में खुशियां आने वाली हैं। पिछले कुछ दिनों से आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा था। लेकिन अब उसे इस बात का पछतावा है। अब उसे माफ करने और खुश होने का सही समय है। इस दौरान अपने ईगो को इससे दूर ही रखें।

सिंह – काबू में रहेंगे हालात

आप अपने गुजरे हुए कल के पन्नों को पलट कर नहीं देखना चाहते हैं। वो आपके लिए किसी बुरे सपने से ज्यादा कुछ नहीं है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और सोच- समझ कर ही आगे बढ़ें। पार्टनरशिप के मामलों में कोई परेशानी है, तो वो सुलझ सकती है।

कन्या – दिल कुछ कहता है और दिमाग कुछ

ADVERTISEMENT

आपका दिमाग सिर्फ पैसों के बारे में सोचता है लेकिन आपका मन क्रिएटिव चीजों में रमा रहता है। म्यूजिक की ओर आपकी रुचि आपको कुछ और सोचने ही नहीं देती। आपको आपने दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। आज हामी भरने के लिए दिन अच्छा है।

तुला – घर की चीजें घर में ही रखें

आपके काम की गति कुछ समय से धीमी पड़ी हुई है, उसमें तेजी लाएं। इससे पहले कि आपकी पर्सनल लाइफ आपकी प्रोफेशनल लाइफ पर असर डालने लगे, स्थिति को सुधार लीजिए। ऑफिस की टेंशन आपकी सेहत और प्राइवेसी दोनों को प्रभावित कर रही है।

वृश्चिक – प्यार में पागल होने की जरूरत नहीं है

ADVERTISEMENT

आप जिसके साथ कदम से कदम मिला कर चलना चाहते हैं वो आपकी भावनाओं को साथ खेल रहा है। सतर्क रहें और उसके बहकावे में न आएं। वो आपका गलत फायदा उठा सकता है। आप चाहें तो इस रिश्ते से बाहर निकलने के लिए अपने दोस्तों की मदद ले सकते हैं।

धनु – अपने करियर पर ध्यान देने की है जरूरत

आपको अपने काम अधूरे छोड़ना बिल्कुल पसंद नही हैं। फिर भी अभी ऐसे बहुत से काम हैं जो आपको पूरे करने हैं। करियर पर ध्यान दें और नई चुनौतियों को स्वीकारें। पैसों की कमी खलेगी लेकिन उसकी वजह कोई काम रुकेगा नहीं।

मकर – भीड़ में चलना छोड़ दें

ADVERTISEMENT

आप पुराने रीति- रिवाजों को पकड़ कर बैठे हैं। उनसे बाहर निकलें और अपना नजरिया खुद बनाएं। यही वजह है कि आपके पास सबकुछ होते हुए भी कुछ नहीं है। आज आप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पाएंगे। विवाद और कोर्ट संबंधित अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।

कुंभ – कुछ अपना कॉमनसेंस भी यूज करें

आज आपकी सोचने की पावर आपको बहुत नई चीजें सिखाएगी। आने वाले दिनों में क्या करना ठीक रहेगा और क्या नहीं, इसके बारे में सोचें और जानकारी इकट्ठा करें। परिवार के किसी मामले से जुड़े फैसले भी निपट सकते हैं। पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है।

मीन – मुश्किलों भरा रहेगा दिन

ADVERTISEMENT

अगर आज आप कोई फैसला सिर्फ अपनी कल्पना के बलबूते पर कर रहे हैं, तो ऐसा न करें। निगेटिव विचार मन में आ सकते हैं। आज आप कुछ अहम मामलों को लेकर फैसला नहीं कर पाएंगे। खुद को मुश्किल में महसूस कर सकते हैं। कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें –

1. आधी रात में खुल जाए अगर नींद तो जानिए क्या होने वाला है आपके साथ
2. राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म
3. इस गुफा में छुपा है दुनिया के खत्म होने का रहस्य

05 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT