ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 6 जुलाई, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 6 जुलाई, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

1 aries

मेष – अपनी खुशी पर कंट्रोल रखें

पैसों के मामले थोड़े उलझे हुए रहेंगे जिस पर आपको कई लोगों से बात करनी पड़ सकती है। आप जब ज्यादा खुश होते हैं तो कुछ गलत कर जाते हैं, इसलिए भावनाओं पर जरा कंट्रोल रखें। लोग आपकी खुशी को नजर लगा सकते हैं।

2 taurus

वृषभ – सच का साथ दें

आज आप सकारात्मकता महसूस करेंगे। लोंगो की मदद करने में समय बिताएं। सही का साथ दें। झूठ बोलने से बचें। ये आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकता है। जिससे बाहर निकलना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा।

3 gemini

मिथुन – सावधानी से इंवेस्ट करें

बिजनेस में पैसा रुक सकता है। सावधानी से इंवेस्ट करें। काम का ज्यादा लोड होने से परेशान हो सकते हैं। स्ट्रेस लेने की जरूरत नहीं है जो होना होगा वो अपने आप हो जाएगा। स्टूडेंट्स को कोई बात परेशान कर सकती है।

ADVERTISEMENT

4 cancer

कर्क – जरूरत से ज्यादा टेंशन लेना सही नहीं है

आप मुसीबत खुद मोल लेने वाले लोगों में से हैं। इस वजह से टेंशन आपका पीछा छोड़ता ही नहीं। आज सर दर्द से परेशान हो सकते हैं। बेहतर रहेगा खूब पानी पियें और आज से ही योग या मेडिटेशन शुरू करें।

5 leo

सिंह – अपनी सीमा से बाहर न जाएं

आज कोई आपके ऊपर भड़क सकता है इसलिए हर काम को सोच-समझ कर ही करें। किसी के साथ रोमांटिक हो सकते हैं। लेकिन अपनी सीमा से बाहर न जाएं। जो भी फैसला लें बहुत सोच-समझकर लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।

6 virgo

कन्या – अपना बचाव करने के लिए रहें तैयार

आज आपका घरवालों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी भी बहस में पड़ने से बचें। आपनी राय रखने का अभी ये सही समय नहीं है। जितना हो सके लड़ाई-पचड़ों से दूर रहें। गलत आरोप आपके ऊपर लगने की आशंका है। अपना बचाव करने के लिए तैयार रहें।

7 libra

तुला – मन में खालीपन को हावी न होने दें

दोस्तों के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। आप हर तरह का विवाद निपटाने में सफल हो सकते हैं। पैसा भी खर्च होगा। मन में खालीपन को हावी न होने दें। आर्थिक मामलों में भी नुकसान होने से मन दुखी हो सकता है।

ADVERTISEMENT

8 scorpio

वृश्चिक – ठंडी चीजों से करें परहेज

किसी को ज्यादा लेक्चर मत दीजिएगा लेकिन रिलेशनशिप के प्रति लापरवाही भी न बरतें। किसी चीज में गलतियां निकालने से अच्छा है कि आप उसका आनंद लें। दांत में दर्द उठ सकता है। ठंडी चीजें खाने से बचें।

9 sagittarius

धनु – रिश्तों की अहमियत को समझें

लव रिलेशनशिप के लिए दिन ठीक- ठीक रहेगा। अपने पार्टनर को डिस्टर्ब न करें, तो ही अच्छा है। खुद को भी समय दें। किसी की प्राइवेसी में दखलअंदाजी करना सही नहीं है। रिश्तों की अहमियत को समझें। अच्छे लोग बार-बार नहीं मिलते।

10 capricorn

मकर – सही वक्त का इंतजार करें

अपनी इच्छाओं को थोड़ा छिपाएं और आप जल्द ही देखेंगे कि आप उन्हें और अधिक तेजी से आगे बढ़ाने में कामयाब हो रहे हैं। आपको पता चलेगा कि काम का सही वक्त क्या है, बस सुनिश्चित कर लें कि उसे किस तरह अंजाम देना है।

11 aquarius

कुंभ – नींद न पूरी होने से रहेंगे परेशान

मानसिक थकान और नींद की कमी से परेशान हो सकते हैं। आंखों में दर्द रहेगा। किसी भी काम को पूरा होने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। आप जो काम कर रहे हैं उसका मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।

ADVERTISEMENT

12 pisces

मीन – समझदारी दिखाने का समय है आज

आज आपको थोड़ी सभ्यता दिखाने की जरूरत है। आपका साथी आपके साथ किसी इवेंट पर जाने के लिए तैयार होगा। लेकिन किसी बेकार की बहस से आपका मूड खराब हो सकता है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।  

इन्हें भी पढ़ें –

1. साईं बाबा के ये 11 वचन कर देंगे आपके जीवन की हर परेशानी को दूर
2. राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी
3. अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसी गर्लफ्रेंड हैं आप

05 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT