ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 5 जून, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 5 जून, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – खुद पर रखें विश्वास

aries

आज आपको उन लोगों का सामना करना ही पड़ेगा जिनको आप अपने से ज्यादा ताकतवर मानते हैं। कोई भी आपके बारे में क्या सोचता है, इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। इंसान की सबसे बड़ी सम्पत्ति उसका मनोबल है। बस उसे कमजोर न पड़ने दें।

वृषभ – कीमती सामान खोने का डर है

taurus

ADVERTISEMENT

आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। अपनी गाड़ी और घर की चाबियों को संभाल कर रखें। परेशानियों से जूझने के लिए दोस्तों की मदद लें। आज आप अपने आसपास के लोगों के बर्ताव के चलते खीझ महसूस करेंगे।

मिथुन – धोखेबाजी का हो सकते हैं शिकार

gemini

यूं तो आप हमेशा सच्चे और ईमानदार लोगों से मिलना पसंद करते हैं। लेकिन आज आपकी मुलाकात किसी धोखेबाज इंसान से हो सकती है जो आपका करियर भी बर्बाद कर सकता है। सतर्क रहें और ऐसे इंसान को पहचानने की कोशिश करें।

कर्क – एक्स्ट्रा आमदनी की है उम्मीद

cancer

ADVERTISEMENT

आज आपको मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। कोई अच्छी खबर या बड़ी सक्सेस की खुशी मिल सकती है। अचानक फायदा होने के भी योग बन रहे हैं। आपको जल्दी ही कुछ एक्स्ट्रा आमदनी हो सकती है। जानवरों के प्रति प्यार बढ़ेगा।

सिंह – बुराई करने से बचें

leo

पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। इसलिए उनके सामने उनके घरवालों की बुराई बिल्कुल न करें। आज आपकी सोचने की पावर आपको बहुत कुछ नया सिखाएगी। आने वाले दिनों में क्या करना ठीक रहेगा और क्या नहीं इस बारे में सोचें और जानकारी इकट्ठा करें।

कन्या – जाहिर होंगी आज आपकी छुपी भावनाएं

virgo

ADVERTISEMENT

पिछले कुछ दिन से आपने खुद को बहुत कंट्रोल में रखा है लेकिन आज इच्छाएं छुपाने की आपकी सारी कोशिशें बेकार हो जाएंगी। आज आपको अपने इमोशन्स पर थोड़ा काबू रखना होगा। तबियत बिगड़ सकती है, इसलिए घर पर ही आराम करें।

तुला – आगे की सोचें, मौके बहुत हैं

libra

पुरानी यादों को लेकर दुखी होने या उसे भुलाने की कोशिश करने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि इससे केवल आपकी एनर्जी ही खराब होगी। बेहतर रहेगा, आगे की सोचें कि अब आपको ऐसा क्या करना है जिससे आपको खुद पर गर्व हो सके।

वृश्चिक – खतरे में पड़ सकती है नौकरी

scorpio

ADVERTISEMENT

आज आप किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जा सकते हैं। नौकरी को लेकर आपको कोई अहम फैसला करना पड़ सकता है। किसी भी फैसले को अंतिम रूप देने से पहले अच्छी तरह सोच लें और फैसले लेने तक कोई भी दूसरा काम न करें।

धनु – पुराने पैतरे छोड़कर नए आजमाएं

Sagittarius

लाइफ में नये काम करना सीखें। हर समय पुराने पैतरे आजमाने से कुछ नया होने वाला नहीं है। पैसों के मामले में सुधार करने का सही समय है। घर बैठे मौके किस्मत से मिलते हैं और आपकी किस्मत भी तभी आपका साथ देगी, जब आप भी उसे शिद्दत से पाना चाहेंगे।

मकर – चल सकती है शादी की बात

capricorn

ADVERTISEMENT

आज आपकी लाइफ में एक नया पन्ना जुड़ने जा रहा है। शादी को लेकर बात चल सकती है। बेहतर रहेगा कि आप भी अपना पक्ष रखें। दूसरों की नकल करने से अच्छा है कि आप जो काम कर रहे हैं, उसे अपने ही ढंग से करें, तभी वाहवाही मिलेगी।

कुंभ – ले सकते हैं कोई अहम फैसला

aquarius

कुछ अहम मुद्दों पर आज आपको सुकून से सोचने का जरूरत है। कोई जरूरी फैसला ले सकते हैं। अपनी ईमानदारी पर शक कैसा ? आपको ऐसी जिंदगी जीने की जरूरत है कि अगर कोई आपकी बुराई भी करे तो लोग उस पर विश्वास न करें।

मीन – सेहत से न करें खिलवाड़

pisces

ADVERTISEMENT

दिन के समय में घर से बाहर निकलने का साहस ना करें, बीमार पड़ सकते हैं। गर्मी आपको वैसे भी सूट नहीं करती है इसलिए बचाव जरूरी है। आप जिस माहौल का सामना कर रहे हैं, उसमें आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके साथ सब ठीक ही होगा।

इन्हें भी पढ़ें –

04 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT