ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 4 जून, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 4 जून, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – आजमा सकते हैं अपनी किस्मत

aries

आज आप उन परेशानियों से छुटकारा पाएंगे जो आपको पिछले कई दिनों से तंग कर रही थीं। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। साथ ही किसी नए मेहमान की गूंज घर में सुनाई दे सकती है। बिजनेस करने के लिए सही समय चल रहा है, चाहे तो किस्मत आजमा सकते हैं।

वृषभ – थकान बन सकती है काम में रुकावट

taurus

ADVERTISEMENT

आज आप जो नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसका अच्छा नतीजा मिल सकता है। ज्यादातर जरूरी मामले सुलझ सकते हैं। लेकिन आलस्य से बचें, नहीं तो मौके हाथ से निकल सकते हैं। थकान से परेशान हो सकते हैं। पुराने रोगों से थोड़ी तकलीफ बढ़ सकती है।

मिथुन – आज कुछ बहुत खास होने वाला है

gemini

आज का दिन इतना भी बुरा नहीं रहेगा, जितना आप अंदाजा लगा रहे थे। जिन लोगों से आज आपकी मुलाकात होने वाली है उनसे डरने की जरूरत नहीं है, आगे चलकर वही आपके जिंदगी का अहम हिस्सा भी बन सकते हैं। ऐसे पल बार- बार  नहीं आते, एंजॉय करें।

कर्क – कभी खुशी कभी गम

cancer

ADVERTISEMENT

आज आप खुद को आगे बढ़ने के लिए तैयार करेंगे। बुरा दौर ज्यादा सिखाता है। उदासी के इस भंवर में खुद को खोकर समय बर्बाद करने से बेहतर है कि जिंदगी के सबक को जानने और सीखने की कोशिश की जाए।

सिंह – बीता समय वापस नहीं आता

leo

आज का दिन करियर की दिशा बदलने के लिए बेस्ट है। अगर समय हाथ से निकल गया तो कभी वापस नही लौटेगा। फिर पछताने के अलावा कुछ हाथ नहीं लगेगा। इसलिए करियर के साथ- साथ अपनों को भी समय जरूर दें।

कन्या – काम से बढ़ सकता है तनाव

virgo

ADVERTISEMENT

आज मुमकिन है कि आपकी मेड की तरफ से कोई परेशानी खड़ी हो जाए। इससे आपके व आपके पार्टनर के बीच तनाव बढ़ सकता है। आपको पानी से प्रॉब्लम हो सकती है। अपना ख्याल रखना जरूरी है, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।

तुला – मेहनत से कम मिलेगा पैसा

libra

आज आपको कुछ कामों में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। कुछ कामों में आपको नहीं चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। आपको कुछ कामों में मेहनत के हिसाब से पैसा कम मिल पाएगा। जिसकी वजह आप अपना आपा भी खो सकते हैं।

वृश्चिक – विदेश से आ सकता है बुलावा

scorpio

अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको आज किसी अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। अपना ई-मेल देखना ना भूलें। विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का न्यौता दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है।

धनु – मन खुश तो तन खुश

Sagittarius

ADVERTISEMENT

आज आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं या हो सकता है मन अशांत रहे। आज आपकी कुछ पुरानी दिल दुखाने वाली यादें ताजा होने वाली हैं। आपको यह समझने की जरूरत है कि अच्छी सेहत के लिए मन का सेहतमंद रहना भी जरूरी है, इसे इग्नोर न करें।

मकर – पुराने मसले सुलझ सकते हैं

capricorn

आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी कीमत आगे चलकर काफी ज्यादा बढ़ सकती है। इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। बिजनेस से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है। पुराने मसले आज सुलझ सकते हैं। बातचीत करें और कन्फ्यूजन दूर करें।

कुंभ – नए रिलेशन की हो सकती है शुरूआत

aquarius

ADVERTISEMENT

आज आपको प्यार का जवाब प्यार से ही मिलेगा। किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर दें। नए रिलेशनशिप की शुरुआत भी हो सकती है। सब कुछ इतना जल्दी होगा कि आपको अजीब लगेगा। अपने सपनों पर ध्यान दें तो शायद आपको अपने कुछ सवालों के जवाब मिल जाएं।

मीन – फायदे के मौके मिलेंगे

pisces

आज जोखिम भरे कामों में किस्मत का साथ मिल सकता है। खुद पर कॉन्फिडेंस रखें, सभी काम सही से पूरे हो जाएंगे। फायदे वाले मौके मिलेंगे। विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बन रहे हैं। इसका फायदा आपको जल्दी नजर आने लगेगा।

इन्हें भी पढ़ें –

ADVERTISEMENT
01 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT