ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 4 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 4 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – थकान महसूस करेंगे

Aries-01

आप बहुत दिनों से किसी काम को पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं इस वजह से आज आपको थकान और टांगों में थोड़ा खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है। आज अपनी एनर्जी को वापस पाने के लिए खूब आराम करें और अच्छा खाना खाएं।

ADVERTISEMENT

वृषभ – इनकम को बढ़ाने के मौके मिलेंगे

Taurus-01

आपको अपनी पोजीशन और इनकम को बढ़ाने के मौके मिलेंगे। अभी तक आप अपने काम और पोजीशन की तुलना में बहुत कम कमा रहे हैं। परिवार और ऑफिस पर खर्चा और बढ़ सकता है। बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन – कोई करीबी पड़ सकता है बीमार

ADVERTISEMENT

Gemini-01

आज आपकी सेहत बेहतरीन रहेगी। कोई वेलनेस संगीत सुनें, अच्छी सेहत की इस फीलिंग को बनाए रखने के लिए घर पर ही एरोमा थेरेपी या स्पा लेने का प्लान बना सकते हैं। घर का कोई मेंबर बीमार पड़ सकता है। आपको उसकी देखभाल करनी होगी।

कर्क – खुशी का मौसम कर रहा है आपका इंतजार

Cancer-01

ADVERTISEMENT

आपकी सेहत अच्छी है लेकिन इसके हिसाब से आपमें स्टैमिना कम है। घर से बाहर निकलते ही खुशमिजाज मौसम आपका स्वागत करेगा और आप खुद को हल्का और फ्रेश महसूस करेंगे। बिजनेस में भी प्रॉफिट हो सकता है। कुछ लोग आपका फायदा भी उठा सकते हैं।

सिंह – अपने रिश्ते को दें प्यार का नाम

Leo-01

अगर आप अपने रिश्ते को कोई नाम देना चाहते हैं, तो आज का दिन बेस्ट रहेगा। आज अपनों के साथ जश्न मनाने का एक बढ़िया दिन है। अपने परिवार के साथ समय बिताएं। परिवार के प्रति आपकी चिंता को देखकर वो बहुत खुश होंगे।

ADVERTISEMENT

कन्या – फायदे के मौके मिलेंगे

Virgo-01

आज जोखिम भरे कामों में किस्मत का साथ मिल सकता है। खुद पर कॉन्फिडेंस रखें, सभी काम सही से पूरे हो जाएंगे। फायदे वाले मौके मिलेंगे। विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बन रहे हैं। इसका फायदा आपको जल्दी नजर आने लगेगा।

तुला – शुभ काम में देरी कैसी

ADVERTISEMENT

Libra-01

आज आप किसी सामाजिक कार्य में भाग लेंगे। अगर आप पिछले कुछ दिनों से अपने स्टैमिना में सुधार करने या वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो शुरुआत के लिए आज से बेहतर दिन नहीं हो सकता। किसी खास काम में देरी भी हो सकती है।

वृश्चिक – जहां जरूरत हो वहीं दिमाग लगाएं

Scorpio-01

ADVERTISEMENT

बिजनेस में आज किस्मत आपका साथ नहीं देगी। रुके हुए काम और टल सकते हैं। बनते काम बिगड़ने के चांस हैं। स्टूडेंट्स अपने सिलेबस पर ध्यान दें, जो समय पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा है, उसे इधर-उधर न गंवाएं।

धनु – खुद को सही साबित करें

Sagittarius-01

कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम है, तो खुशी-खुशी जाएं। इसके लिए ज्यादा सोचें नहीं। लाइफ में कई बार अपने आप को सही साबित करने के लिए दूसरों की हां में हां मिलानी पड़ती है। ये आपके लिए आसान नहीं है लेकिन आपको करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENT

मकर – पार्टनर का मूड आज ठीक हो सकता है

Capricorn-01

अगर पार्टनर के साथ लड़ाई चल रही है तो आज उनका मूड ठीक हो सकता है। खुशी और बेफिक्री के माहौल में दिन बीत सकता है। कोई जरूरी फैसला पार्टनर को बता कर ही लें, तो फायदा होगा। रोजमर्रा के काम समय से पूरे होंगे।

कुंभ – मेहनत से कम मिलेगा पैसा

ADVERTISEMENT

Aquarius-01

आज आपको कुछ कामों में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। कुछ जगह आपको न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है।  मेहनत के हिसाब से पैसा कम मिलेगा। जिसकी वजह से आप अपना आपा भी खो सकते हैं।

मीन – जबरदस्ती चीजों को न बदलें

Pisces-01

ADVERTISEMENT

आज आपकी लव लाइफ एकदम नॉर्मल रहेगी। पुरानी बातों को लेकर बहस हो सकती है। लेकिन इसका असर आपके प्यार पर नहीं पड़ेगा। जिन चीजों को चाहते हुए भी नहीं बदला जा सकता, उन्हें वैसे ही रहने दें। इसके लिए अपने पार्टनर को हर बार गुनहगार न ठहराएं।

इन्हें भी पढ़ें –

1. घर में इन 7 चीजों को रखने से होता है नुकसान ही नुकसान
2. भूलकर भी किसी को गिफ्ट न करें ये 5 चीजें, बुरा पड़ता है असर
3. सक्सेसफुल लाइफ के लिए ट्राई करें ये 10 आसान गुडलक वास्तु टिप्स
4. जरा संभल के! सावन के महीने में भूलकर भी न खाएं ये चीजें

03 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT