ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 30 सितम्बर, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 30 सितम्बर, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – सही नहीं है आपके लिए आज का दिन

आज आप कुछ फालतू झगड़ों में भी उलझ सकते हैं। हर काम में सावधानी रखें। लापरवाही में आप कोई ऐसा फैसला कर सकते हैं, जो आपके लिए नई मुसीबत पैदा कर देगा। हड़बड़ी में कोई  गलती होने आशंका है जो आपको लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

वृषभ – पैसा कमाने के मिलेंगे मौके

ADVERTISEMENT

आज आप का दिन हैप्पी-हैप्पी रहेगा। पैसे कमाने की होड़ में आगे आने के लिए तैयार रहेंगे। आपको कहीं से अचानक मदद भी मिल सकती है। पैसा कमाने के कुछ नए मौके भी आपको मिल सकते हैं।  

ये भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों को आता है हद से ज्यादा गुस्सा

मिथुन – परेशान रहना छोड़ दें

आप जिस माहौल का सामना कर रहे हैं, उसमें आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके साथ सब ठीक ही होगा। भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।

ADVERTISEMENT

कर्क – करना पड़ सकता है प्यार में गम का सामना

आज का दिन आपके लिए कुछ अजीब सा रहेगा। आज कुछ ऐसी घटनाएं भी घट सकती हैं जिनके होने की आपने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी। आपको प्यार में गम का सामना भी करना पड़ सकता है। जीवन के इस मोड़ पर सही रास्ते का चुनाव कर पाना आपके लिए मुश्किल होगा।       

सिंह – सोचे हुए काम भी होंगे पूरे

आज आपको पैसों की कमी जरूर खलेगी लेकिन आपका कोई भी काम इसकी वजह से पेंडिंग नहीं रहेगा। आज लंबे समय से अपने सोचे हुए काम भी शुरू कर सकते हैं। करियर को लेकर मन में उठ रहे सवालों का जवाब ढूंढने के लिए मेहनत करें।

ADVERTISEMENT

कन्या – घरवाले आपका बुरा नहीं चाहते

फाइनेंशियल नजरिए से दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए सही रहेगा। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। बेवजह गुस्सा सही नहीं है।

ये भी पढ़ें –  इस राशि के लोग सेक्स में रखते हैं कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी 

तुला – चेहरे पर मुस्कान होना जरूरी है

ADVERTISEMENT

अपनी सेहत के बारे में जरूरत से ज्यादा चिंता न करें। शांत रहें खुद को खुश रखें, यही बीमारी की सबसे बड़ी दवा है। आपका सही रवैया गलत रवैये को हराने में कामयाब रहेगा। दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प और रोमांचक समय बिताने के लिए आज अच्छा समय है।  

वृश्चिक – चटपटा खाने का होगा मन

आज आपकी कुछ इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। लेकिन सही समय का इंतजार करें। पहले से इतनी उत्सुकता अच्छी नहीं है। आज कुछ चटपटा खाने का मन करेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

धनु – मन की बात कहने में संकोच न करें

ADVERTISEMENT

किसी करीबी इंसान से अनबन हो सकती है। अपने मन की बात कहने में संकोच कर सकते हैं। आज गलत काम करने की इच्छा भी होगी। ऐसे कामों से पूरी तरह बचें। खर्चा भी ज्यादा रहेगा। आज दिल की नहीं दिमाग की सुनें, फायदे में रहेंगे।

ये भी पढ़ें – किसी के होंठों को देखकर भी जान सकते हैं कि कैसा है उसका नेचर

मकर – काम पर उठ सकता है सवाल

वैसे तो आप ज्यादातर हर काम को बहुत अच्छी तरह से करते हैं लेकिन आज आपके काम पर सवाल उठ सकता है। आप कोई काम जबरदस्ती या किसी के दबाव में आकर कर सकते हैं। इस वजह से आपका मूड खराब हो सकता है।

ADVERTISEMENT

कुंभ – अपनों से हो सकते हैं दूर

आज किसी शख्स के कहने पर आप कोई ऐसा फैसला ले सकते हैं जो आपको अपनों से दूर कर देगा। आपकी जिंदगी सही मायने में बदलने वाली है। किसी से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। किस्मत के भरोसे न बैठें, जो कल करना है उसे आज ही कर दें।

मीन – मन का बोझ होगा हल्का

आज कुछ फैसले आपके फेवर में रहेंगे। थोड़े लंबे समय के लिहाज से सोचें और तभी हामी भरे। आप कामकाज में एक्टिव रहेंगे। कोई करीबी आपका हौंसला बढ़ा सकता है। आपको मदद मिल सकती है। आज आपके मन का बोझ भी हल्का हो जायेगा।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – राशि के हिसाब से जानिए कि आपको है किस बात का सबसे ज्यादा डर 

29 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT