ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
30 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

30 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – आंखों की समस्या से हो सकते हैं परेशान

आज आंखों में आपको कोई समस्या हो सकती है। छोटी-मोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। मानसिक ऊर्जा में होगी वृद्धि। नौकरी में अधिकारियों के व्यवहार से परेशानी संभव है। आलस्यवश न रोकें जरूरी काम।

वृषभ – किसी खास से होगी मुलाकात

किसी खास व्यक्ति से हो सकती है मुलाकात। किसी अभिन्न मित्र की मदद से व्यवसाय में मिलेगी सफलता। नौकरी में पदोन्नति संभव है। खान-पान में लापरवाही न बरतें। पारिवारिक समस्या से मिलेगी मुक्ति। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। सामाजिक सम्मान में होगी वृद्धि।

मिथुन – व्यापार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं

व्यापार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आर्थिक नुकसान की भी आशंका है। बढ़ते खर्चों से होंगे परेशान। मौसम संबंधी बीमारियां संभव हैं। मित्रों के साथ यात्रा सुखद और फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक संबंधों में मधुरता लौट आएगी।

ADVERTISEMENT

कर्क – आय में वृद्धि संभव है

नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक योजना लाभदायक रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में आयी कड़वाहट दूर होगी और नए संबंध भी बनेंगे। आधुनिक सुख के साधन बढ़ेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें। विरोधियों से सावधान रहें।

सिंह – शिक्षा व रोजगार में कठिनाइयां संभव

शिक्षा व रोजगार के क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नए संबंध सोच-समझ कर बनाएं। धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। बिगड़े हुए काम मित्रों के सहयोग पूरे होंगे। रिश्तेदारों की बातों का बुरा न मानें।

कन्या – रिश्तों में रहेगा प्रेम प्यार

परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में प्यार बना रहेगा। बीती बातें भूलने की कोशिश करें। मन को सकारात्मक दिशा दें। व्यवसाय में नई योजनाओं को शुरू करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। नौकरी में मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां। सब कुछ सामान्य होते हुए ही मन रहेगा परेशान।

तुला – सेहत को लेकर हो सकते हैं तनावग्रस्त

आज परिवार में तनाव बढ़ सकता है। आप सेहत को लेकर हो सकते हैं तनावग्रस्त। भविष्य के प्रति आशंका मन पर प्रभावी होंगी। नौकरी में उन्नति के लिए आलस्य का करें त्याग। व्यापार में होगी वृद्धि। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक – उच्च अध्ययन की बाधाएं होंगी दूर

उच्च अध्ययन में आ रही बाधाएं दूर होंगी। अधिकारियों से तालमेल तरक्की में सहायक रहेगा। अपनी व्यवहार कुशलता से भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। नैतिक कार्यों के प्रति लापरवाही न करें। बिगड़े व अटके काम पूरे करने में होंगे सफल। प्रेमी से होगी मुलाकात।

धनु – समय व धन की हो सकती है बर्बादी

आज के दिन व्यर्थ में समय और धन नष्ट हो सकता है। आय से अधिक खर्च से रहेंगे परेशान। नौकरी के बोझिल माहौल से परेशान हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन का भी योग है। पुरानी गलतियों का सुधारने का अच्छा मौका है। परिजनों की बातों को दिल पर न लें। रचनात्मक कार्यों से सम्मान मिलेगा।

मकर – शारीरिक दर्द में मिलेगा आराम

शारीरिक दर्द में रहेगा आराम। अपने व्यक्तित्व से आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा में कठिनाई की आशंका। विरोधियों से सतर्क रहें। नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। राजनैतिक लाभ मिलने की भी संभावना है।

कुंभ – प्रेम संबंधों में आ सकती है दरार

किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। निजी मामले टालने से समस्या बढ़ सकती हैं। आध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। कार्यकुशलता से पदोन्नति हो सकती है। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। नया वाहन खरीदने का संभावना।

ADVERTISEMENT

मीन – नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं

आज व्यवसाय में लाभ के अच्छे अवसरों से मन में प्रसन्नता रहेगी। कोई नया काम शुरू होने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के आसार बनेंगे। कुछ पारिवारिक समस्याएं कर सकती हैं परेशान। पार्टनर का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।  

यह भी पढ़ें:

1. 29 दिसंबर, 2018 का राशिफल: किसकी हेल्थ और किसके परिवार के लिए भारी रहेगा आज का दिन

2. जोडिएक साइन कम्पेटिबिलिटी- कौन सा जोडिएक साइन है आपके दिल के सबसे करीब

ADVERTISEMENT

3. क्या है आपकी छुपी हुई Strength… बताता है आपका Zodiac!

28 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT