ADVERTISEMENT
home / वेलनेस
जानिए 3 जून, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 3 जून, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – लापरवाही से व्यवसाय में घाटा हो सकता है

काम के प्रति लापरवाही नुकसानदायक रहेगी। लापरवाही से व्यवसाय में घाटा हो सकता है। नौकरी में किसी अधिकारी के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। धैर्य से काम लें। वाद- विवाद की स्थिति से दूर रहें। धैर्य से काम लें। पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

वृषभ –  पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है

ADVERTISEMENT

पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें। जिस काम को लेकर परेशान हैं उसके पूरे होने के आसार हैं। लेन- देन में सावधानी बरतें। खर्चें बढ़ सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन – पुराने झगड़े सुलझेंगे

मित्रों से किए गये वादे पूरा करने में कामयाब होंगे। पुराने झगड़े सुलझेंगे। आत्मविश्वास से हर मुश्किल का सामना आसानी से कर पाएंगे। पार्टनर के साथ मधुरता बनी रहेगी। आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति में रुचि बढ़ेगी।

कर्क – युवाओं को सफलता मिलने की संभावना है

ADVERTISEMENT

नई नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को सफलता मिलने की संभावना है। आज के दिन आपके कार्यों में गति आएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम- प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। पारिवारिक माहौल खुशमय रहेगा।

सिंह – संतान पर अनावश्यक पैसा खर्च हो सकता है

आज कम दाम के लालच में कोई सस्ती वस्तु न खरीदें। बाद में पछतावा हो सकता है। संतान पर अनावश्यक पैसा खर्च हो सकता है। कानूनी मामलों में रुकावट आ सकती है। राजनीति में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होने की संभावना है।

कन्या – सेहत ठीक रहेगी

ADVERTISEMENT

आज ताजगी का अनुभव करेंगे। सेहत ठीक रहेगी। धन संबंधी कष्ट दूर होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा और धन में वृद्धि होगी। संतान के दायित्वों की पूर्ति होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे।

तुला – परिवार में तनाव बढ़ सकता है

आपका किसी से खास जुड़ाव परिवार को बुरा लग सकता है। परिवार में तनाव बढ़ने की आशंका है। कार्यस्थल पर सहकर्मी परेशान करने की कोशिश करेंगे। यात्रा का योग है। सेहत ठीक रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।

वृश्चिक – सेहत हो सकती है खराब

ADVERTISEMENT

आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यर्थ के तर्क-वितर्क से समय और धन की हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। व्यावसायिक विस्तार की संभावना है। रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा पर जाने का योग है।

धनु – व्यवसाय में मुनाफा होने की संभावना है

आज व्यवसाय में अधिक मुनाफा होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यावसायिक महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में होने की संभावना है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर- परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा

ADVERTISEMENT

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी बात सुनेंगे। सभी आवश्यक कार्य आसानी से बनते जाएंगे। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। लेन-देन के मामले सुलझेंगे।

कुंभ – आर्थिक घाटा होने की आशंका है

आज छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। कार्यस्थल पर जरा सी लापरवाही होने से आर्थिक घाटे की आशंका बढ़ सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। किसी कारण से मन अशांत रहेगा। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ सकता है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

मीन – मित्रों से कीमती उपहार मिल सकते हैं

ADVERTISEMENT

आयात- निर्यात से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। मित्रों से कीमती उपहार मिल सकते हैं। चल- अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें। पार्टनर के साथ संबंध और मजबूत होंगे। यात्रा का योग है।

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

.. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है। 

31 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT