ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए  28 मई, 2019 का अपना राशिफल

जानिए 28 मई, 2019 का अपना राशिफल

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन…

मेष – पिता से मतभेद बढ़ सकते हैं

आज पिता से मतभेद बढ़ सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखें। कोई ऐसा काम न करें, जिससे सामाजिक सम्मान पर असर पड़े। धन संबंधी परेशानी आ सकती है। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृषभ – सेहत पर मौसम का प्रभाव पड़ सकता है

ADVERTISEMENT

दिनभर भाग- दौड़ के कारण सेहत पर मौसम का प्रभाव पड़ सकता है। लापरवाही न बरतें। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। छात्रों को शिक्षा में विशेष उपलब्धि मिलेगी। नौकरी में स्थानांतरण का योग है। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ सकता है।

मिथुन – आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा

आज आकस्मिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख- साधनों में वृद्धि होगी। परिवार संग खुशियां मनाने और मांगलिक कार्यों में जाने का मौका मिलेगा। खान- पान में सावधानी रखना जरूरी है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क – परिवार में मस्ती का माहौल रहेगा

ADVERTISEMENT

आज बुजुर्गों की मदद से पारिवारिक समस्याएं सुलझ जाएंगी। परिवार में मस्ती का माहौल रहेगा। परिचितों की मदद से कम खर्च में अच्छा काम होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

सिंह – लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी

लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नए संपर्कों में सावधानी बरतें। धोखा हो सकता है। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे। परिवार में मौज- मस्ती रहेगी। पार्टनर के साथ प्रेम और रोमांच बना रहेगा।

कन्या – मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा

ADVERTISEMENT

भाग्योदय की प्रबल संभावना है। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। माता- पिता से पारिवारिक संपत्ति मिलने की संभावना है। व्यवसाय में कॉन्ट्रैक्ट पूरे होंगे और आर्थिक लाभ भी होगा। मनोबल बढ़ेगा। पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।

तुला – व्यवसाय में आ सकती है परेशानी

लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी आ सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। धैर्य में कमी आएगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक – हाथ- पैर में दर्द से परेशान रहेंगे

ADVERTISEMENT

आज आप हाथ- पैर में दर्द की वजह से परेशान रहेंगे। सारा दिन शारीरिक थकान महसूस होगी। खान- पान के मामले में कंट्रोल रखें वरना परेशानी बढ़ जाएगी। फिजूल की भागदौड़ बनी रहेगी। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सामाजिक मान- सम्मान बढ़ेगा

धनु – संतान पक्ष की ओर से मिल सकती है खुशखबरी

आज भाग्योदय का दिन है। संतान पक्ष की ओर से खुशी का समाचार मिलने से मनोबल बढ़ेगा। माता- पिता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। नौकरी में वरिष्ठ के सहयोग से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यावसायिक विस्तार की संभावना बनी हुई है।

 

ADVERTISEMENT

मकर – नई नौकरी की तलाश पूरी होगी

आज नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। हुनर और व्यवहार से बहुत कुछ पा सकते हैं। कार्यस्थल पर विरोधी परास्त होंगे। वैवाहिक जीवन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। भावनात्मक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। सामाजिक सम्मान और धन में वृद्धि होगी।

कुंभ – कर्ज लेने से बचें

आज धन संबंधी कुछ परेशानी आ सकती है। कर्ज लेने से बचें। अनावश्यक वाद- विवाद से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पार्टनर की समस्याओं को समझें, प्यार और आपसी तालमेल से सुलझाएं। सेहत का ख्याल रखें। छात्रों को सफलता मिलेगी।

ADVERTISEMENT

मीन – माता की सेहत में सुधार होगा

पार्टनर की सेहत में सुधार आने से भावनात्मक तौर पर सहज महसूस करेंगे। बढ़ते खर्च की वजह से नया काम शुरू करने की भी योजना बना सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा फायदेमंद रहेगी। आय के नये साधन मिलेंगे। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें –

अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख- शांति बनी रहे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स
घर में लगा है तुलसी का पौधा तो आपको जरूर पता होनी चाहिए ये 7 बातें
कभी नहीं करने चाहिए गणपति की पीठ के दर्शन, जानिए ऐसी ही उनके बारे में 10 गुप्त बातें
सास- बहू में बना रहे मां- बेटी जैसा रिश्ता तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

ADVERTISEMENT

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।)

27 May 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT