ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 27 सितम्बर, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 27 सितम्बर, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – बहस बाजी से दूर ही रहें आज

आज पर्सनल मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिलने से परेशान रहेंगे। ऑफिस में किसी साथी से तगड़ी बहस हो सकती है। जिसकी वजह से बॉस भी आपसे नाराज हो सकते हैं। इस बात को लेकर आपका ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। बेहतर रहेगा कि आप कहीं और ध्यान लगाएं।

वृषभ – मुश्किल से सही लेकिन पूरे होंगे काम

ADVERTISEMENT

आज आपको अचानक कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई आपको परेशान कर सकता है। आप किसी विवाद में भी उलझ सकते हैं। आपको किसी तरह का डर भी बना रह सकता है। कुछ काम सोचे हुए ढंग से होने के योग बन रहे हैं, लेकिन थोड़ी मुश्किल आ सकती हैं।  

मिथुन – जबरदस्ती चीजों को न बदलें

आज आपकी लव लाइफ एकदम नार्मल रहेगी। पुरानी बातों को लेकर बहस हो सकती है। लेकिन इसका बुरा असर आपके प्यार पर नहीं बल्कि आपकी सेहत पर पड़ेगा। जिन चीजों को चाहते हुए भी नहीं बदला जा सकता, उन्हें वैसे ही रहने दें।

कर्क – रिलेशनशिप के बीच ईगो न लाएं

ADVERTISEMENT

जो अभी सिंगल हैं, उनकी लाइफ में एक नया रिलेशन बनने के चांस हैं लेकिन अपने ईगो और दूर की न सोच पाने के चलते इस रिश्ते के आगे बढ़ने में दिक्कतें आ सकती हैं। शो ऑफ करने की आदत छोड़ दें। इससे आपके रिलेशन पर बुरा असर पड़ेगा।       

सिंह – हर तरफ फायदा ही फायदा होगा

आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलेगा। कोई अच्छी खबर या बड़ी सक्सेस की खुशी भी मिल सकती है। अचानक फायदा होने के भी योग बन रहे हैं। आपको जल्दी ही कुछ एक्स्ट्रा आमदनी हो सकती है।

कन्या – मिल सकता है उम्मीद से ज्यादा

ADVERTISEMENT

आज आपके दोस्त आपके लिए लकी साबित होंगे। उम्मीद से ज्यादा पैसे मिल सकते हैं। पर साथ ही ध्यान रखें  इस समय किसी और के मामले में दखलअंदाजी ना करें। दोहरे विचारों को लेकर काम में मन नहीं लगेगा।

तुला – कमजोरी महसूस करेंगे

आप जिस माहौल का सामना कर रहे हैं, उसमें आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपके साथ सब ठीक ही होगा। भूख न लगने और नींद की कमी से कमजोरी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ में दर्द हो सकता है।

वृश्चिक – आज हर पल की खुशी को महसूस करेंगे

ADVERTISEMENT

अपनी उलझनें पार्टनर पर न थोपें। खुद पर कंट्रोल रखें। आज आप ऐसा कोई काम करेंगे जिससे पार्टनर के दिल में आपकी इज्जत बढ़ सकती है। अपनी पसंद पर भरोसा रखें। दूसरे लोगों से बराबरी न करें।

धनु – बिना जरूरत कर सकते हैं शॉपिंग

आपने जो कुछ सेविंग कर रखी है, आज उसे खर्च करने का मूड बन सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरूरत नहीं है लेकिन आपको पसंद है। ध्यान रखें, इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

मकर – गलती का होगा एहसास

ADVERTISEMENT

आप अपनी खुशियां उन चीजों में ढूंढ रहे हैं जो आपके लिए नहीं हैं। आज आपको इस बात का एहसास होगा। पढ़ाई कर रहे लोगों को आज का दिन थोड़ा मायूस कर सकता है। लेकिन इसे लेकर अपने दिमाग में कोई निगेटिव विचार न लाएं।

कुंभ – पार्टनर को भी कराएं प्यार का एहसास

आज आपका प्यार आपके सामने होगा लेकिन आप उसे पहचान नहीं पायेंगे। दोस्ती कब प्यार का रूप ले ले पता नहीं चलता है। अगर आप किसी को पसंद कर रहे हैं तो उसे भी इस बात का अनुभव कराएं। मन ही मन सोचने से कुछ नहीं होगा।

मीन – आ सकता है गुस्सा

ADVERTISEMENT

आज आपको रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बहुत से रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। वर्कलोड अचानक बढ़ सकता है, सावधान रहें। काम को लेकर आप गुस्से से आगबबूला भी हो सकते हैं। लेन-देन के मामलों को पहले निपटाने की कोशिश करें।

 

इन्हें भी पढ़ें –

1. इन 5 राशि के लोग होते हैं बहुत मेहनती, खुद लिखते हैं अपनी तकदीर
2. अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसी गर्लफ्रेंड हैं आप
3. राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म
4. राशि के अनुसार जानिए किस तरह के दोस्त हैं आप

ADVERTISEMENT
26 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT