ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 26 जून, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 26 जून, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

1 aries

मेष – प्यार में अंधे मत बनिए

प्यार करना सही है लेकिन प्यार में खो जाना गलत है। घर- परिवार और दोस्तों को भी समय दें। इससे आपको यह पता चलेगा कि जिन्दगी में किसी खास के साथ के अलावा और भी बहुत कुछ है, बहुत लोग हैं जिन्हें आपकी जरूरत है।

2 taurus

वृषभ – खुश रहने के बहाने तलाशें

आज कुल मिलकर आपकी सेहत अच्छी ही रहेगी, लेकिन आपका बढ़ता हुआ स्ट्रेस डिप्रेशन में भी बदल सकता है। इसीलिए हंसने और लाइफ को एंजॉय करने के बहाने तलाशें। खुश रहने से बढ़कर कोई दवा नहीं है आपके उदास मन के लिए।

ADVERTISEMENT

3 gemini

मिथुन – पार्टनर को भी कराएं प्यार का एहसास

आज आपका प्यार आपके सामने होगा लेकिन आप उसे पहचान नहीं पायेंगे। दोस्ती कब प्यार का रूप ले ले पता नहीं चलता है। अगर आप किसी को पसंद कर रहे हैं तो उसे भी इस बात का अनुभव कराएं। मन ही मन सोचने से कुछ नहीं होगा।

4 cancer

कर्क – बिना जरूरत कर सकते हैं शॉपिंग

आपने जो कुछ सेविंग कर रखी है, आज उसे खर्च करने का मूड बन सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरूरत नही है लेकिन आपको अच्छी लगती है। ध्यान रखें, इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

ADVERTISEMENT

5 leo

सिंह – मायूस कर सकता है आज का दिन

आप अपनी खुशियां उन चीजों में ढूंढ रहे हैं जो आपके लिए नहीं हैं। आज आपको इस बात का एहसास होगा। पढ़ाई कर रहे लोगों को आज का दिन थोड़ा मायूस कर सकता है। लेकिन इसे लेकर अपने दिमाग में कोई निगेटिव विचार न लाएं।

6 virgo

कन्या – मुश्किल में डाल सकता है आपका नेचर

बाजार में मोल- भाव करना आपको पसंद नहीं है लेकिन आज ये तरीका आपको आजमाना ही पड़ेगा, नहीं तो आप ठगे जा सकते हैं। किसी की गरीबी का मजाक ना उठाएं। आपका ये नेचर आपको ही मुश्किल में डाल सकता है।

ADVERTISEMENT

7 libra

तुला – लव लाइफ में लगाएं फन का तड़का

आप अपनी जिम्मेदारियों में इतना खो गए हैं कि इसके अलावा कुछ और दिखता ही नहीं है। आपकी लव लाइफ थम सी गई है। इसमें थोड़ा तड़का लगाने की जरूरत है। सिंगल लोगों से मिलिए, उन्हें डेट कीजिये और अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी चुनिये।

8 scorpio

वृश्चिक – शौक के लिए खर्च कर सकते हैं पैसे

आज आप पैसों को खर्च करने का मूड बना सकते हैं, लेकिन कितना और कब खर्च करना है, ये आप बेहतर जानते हैं। अगर आप बिल्कुल अकेले हैं तो जिंदगी में किसी को अपना साथी बनाने के लिए दूसरों से सलाह ले सकते हैं।

ADVERTISEMENT

9 sagittarius

धनु – प्यार चाहिए या काम

प्यार कोई खेल नहीं है जो इसे आप अबतक समझ नहीं पा रहे हैं। आज आपको अपने काम और प्यार दोनों में से किसी एक को चुनने के लिए कहा जाएगा। ऐसे में आपको अपनी समझदारी का परिचय देना है।

10 capricorn

मकर – लाल रंग की चीजों से आज रहें दूर

अभी तक आपके पास जो भी शौहरत है उसे आपने अपनी मेहनत से कमाया है। लेकिन अभी भी चुनौतियां खत्म नहीं हुई है। लाल रंगों से दूरी बना के रखें नहीं तो ये आपके करियर/ बिजनेस में बाधा बन सकता है।

ADVERTISEMENT

11 aquarius

कुंभ – आपके मुताबिक नहीं चलेगी हर चीज

हाथ खोलकर खर्च करने की अपनी आदत पर कंट्रोल रखेंगे तो आज का दिन शांति से गुजर जाएगा। नहीं तो आपकी इस हरकत से घर में लड़ाई- झगड़े होने की आशंका है। जरूरी नहीं कि हर चीज आपके मुताबिक ही चले। थोड़ा बहुत समझौता आपको भी करना पड़ेगा।

12 pisces

मीन – अपना अलग नजरिया बनाएं

कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में थोड़ा रिसर्च कर लें तो रिजल्ट बेहतर मिलेगा। दूसरों के नजरिए से ना चलें। अपना नजरिया और अपनी राय सबके सामने रखें। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

ADVERTISEMENT

इन्हें भी पढ़ें –

1. आंखों के रंग से जानिए कैसा है किसका नेचर
2. आपका पसंदीदा रंग बताता है आपके नेचर से जुड़ी कुछ खास बातें
3. राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी 

25 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT