home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 26 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 26 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

ARIES-01

मेष – इलाज कराने में न करें देरी

सेहत के मामले में किसी भी तरह की अनदेखी आपको महंगी पड़ सकती है। आज आप स्किन और दांत से जुड़ी तकलीफों से परेशान हो सकते हैं। जितना जल्दी हो सके अपनी बीमारी का इलाज शुरू कर दें। आगे सब अच्छा ही होगा।

Taurus-01

वृषभ – पैसों को लेकर हो सकते हैं कंफ्यूज

अगर आप किसी तरह की सेविंग कर रहे हैं तो आज बिना मतलब शॉपिंग के लिए न जाएं। उम्मीद से ज्यादा खर्च हो सकता है। हर बार आप पैसों की गिनती को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, लेकिन इस बार आपको एलर्ट रहना पड़ेगा।

Gemini-01

मिथुन – अचानक बिगड़ सकती है आपकी तबियत

अगर आप आर्ट सेक्टर से जुड़े हुए हैं, तो आज उसमें सक्सेसफुल हो सकते हैं, कुछ नया करके भी दिखा सकते हैं। कुछ बहुत रोचक बातों पर आपका ध्यान जा सकता है। तबियत अचानक खराब हो सकती है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।

Cancer-01

कर्क – गिले- शिकवे मिटाने का है दिन

आज मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ बाहर जाने का दिन है। अगर किसी दोस्त से आपको कोई गिला- शिकवा है तो आज उसे दूर कर सकते हैं। मौके बार- बार नहीं मिलते हैं। जो मिले उसे खुशी-खुशी अपना लें उसी में आपकी भलाई है। पुराना प्यार फिर आ सकता है वापस।

Leo-01

सिंह – हर बात का बुरा मत मानें

ऑफिस में किसी से मन-मुटाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। अगर आप सोच रहे हैं कि हर काम आप ही करें तो ये गलत है, दूसरों को भी मौका दें। समाज सेवा जैसे किसी काम में आप आज शामिल हो सकते हैं।

Virgo-01

कन्या – हो सकती है आज आपकी तारीफ

किसी को उधार दिया पैसा आज मिल सकता है। आपको पैसे कमाने के नए मौके भी मिलेंगे। रोजमर्रा के काम आज आसानी से पूरे हो जाएंगे। किसी खास इंसान के प्रभाव में आने से आपकी इनकम बढ़ भी सकती है। आज किए गए काम से आपको तारीफ मिल सकती है।  

Libra-01

तुला – सोच-समझकर ही कुछ खाएं

आज आप किसी की मीठी बातों में भी आ सकते हैं। अपनी ही गलती की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। बिना सोचे समझे कोई बात बोलेंगे तो फंस सकते हैं। पेट में दर्द हो सकता है, बाहर का खाना न खाएं .. तबियत बिगड़ सकती है।

Scorpio-01

वृश्चिक – आज के दिन दूर रहें अपने फोन से

आज रूमानियत का मौसम जरा खराब है, क्योंकि आपका पार्टनर आपसे आज कुछ ज़्यादा ही उम्मीद करेगा। अगर आप अपने फोन को उठाकर अलग नहीं रखेंगे, तो कोई बड़ी गलती हो सकती है। खास लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें।

Sagittarius-01

धनु – भावनाओं में न बहें

आज लंबे समय से अपने सोचे हुए काम भी शुरू कर सकते हैं। आपके काम सफल होंगे। भावनाओं में बह कर बोलने से नुकसान भी हो सकता है। आज आपको पैसों की कमी बिल्कुल भी महसूस नहीं होगी। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप इसे बेवजह खर्च करें।

Capricorn-01

मकर – गलत के खिलाफ उठाएं आवाज

अब तक आप जिन लोगों के साथ किसी खास मकसद के लिए मिले हैं आज उन्हीं में से कोई मौके का फायदा उठाकर आपको इस मकसद से अलग करने वाला है। कमजोर न पड़ें और गलत के खिलाफ आवाज उठाएं।

Auqarius-01

कुंभ – सपने देखे हैं तो उन्हें पूरा भी करें

पार्टनर के बिना आज आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। यही समय है अपने उन सपनों को याद करने का जो कभी आपको सोने नहीं देते थे। उन सपनों को फिर से जगाएं। उनके बारे में बात करें। सोचें किन सपनों को सच किया जा सकता है और लग जाएं मिशन पर।

Pisces-01

मीन – किसी बात का न करें संकोच

आज पुराने पैतरे इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ सकती है। किसी बात का संकोच न करें और ज्यादा चिंता भी न करें। आप दोस्तों में ज्यादा ही व्यस्त रहे, तो घर में झगड़े हो सकते हैं। हड़बड़ाहट न दिखाएं, तसल्ली से ही कोई काम करें।

 

इन्हें भी पढ़ें –

1. राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म
2. राशि के अनुसार जानिए किस तरह के दोस्त हैं आप
3. 12 राशियों में से ये चार राशियां होती हैं ज्यादा ताकतवर
4. अपने भाई की तरक्की चाहती हैं तो राशि के अनुसार चुनें राखी का रंग

24 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this