ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
25 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

25 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसी के लिए भारी तो किसी के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –

मेष – आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन, सम्मान और यश की वृद्धि होगी। कई काम समय पर होते नजर आएंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। सुख-सुविधा के साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। धन- सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ – मानसिक परेशानी से मन कुंठाग्रस्त रहेगा

मानसिक परेशानी की वजह से मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य निपटान पाएंगे। किसी अच्छी खबर से मन उत्साहित होगा। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय से संबंधित अच्छे अनुभव होंगे। विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें – राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी

ADVERTISEMENT

मिथुन – परिजनों के साथ सुखद बीतेगा दिन

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। पार्टनर के साथ मांगलिक कार्य में जाने की योजना बन सकती है। मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी। सोचे हुए काम पूरे करने में कामयाब होंगे।

कर्क – व्यावसायिक परेशानी आ सकती है

छात्रों को अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। व्यावसायिक परेशानी आ सकती है। राजनैतिक सहयोग से सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह – रुका हुआ धन मिलने की संभावना है

आज काफी समय से रुका धन मिलने की संभावना है। जमीन या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। अटके हुए काम पूरे होने से पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। व्यावसायिक कार्यों में विस्तार हो सकता है। नौकरी में स्थानांतरण का योग है।

कन्या – आर्थिक घाटा होने की आशंका

आज छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। कार्यस्थल पर जरा सी लापरवाही होने से आर्थिक घाटे की आशंका है। गुस्से पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। किसी खबर से मन आशंकित रहेगा। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ सकता है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा।

ADVERTISEMENT

तुला – पारिवारिक विवाद सुलझ जाएंगे

बुजुर्गों की मदद से पारिवारिक विवाद सुलझ जाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। व्यावसायिक मित्रों से मिलेगा सहयोग। लाभदायक विदेशी संपर्क बन सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सहयोग से काम पूरे होंगे।

इसे भी पढ़ें – शादी के बंधन में बंधे दीपका- रणवीर, जानिए कुंडली के अनुसार कैसे रहेगी इनकी मैरिड लाइफ

वृश्चिक – पेट या आंख में परेशानी हो सकती है

आज पेट या आंखों की परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर अस्थिरता रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यावसायिक संबंधों में तनाव कम होगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

धनु – व्यावसायिक योजना कामयाब रहेगी

शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों का प्रयास सफल रहेगा। व्यावसायिक योजना कामयाब रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। राजनीति में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पार्टनर के साथ सामाजिक समारोह में जा सकते हैं। पुराने मित्रों से होगी मुलाकात। सेहत को नजरअंदाज न करें।

ADVERTISEMENT

मकर – कर्ज लेने से बचें

आज धन संबंधी कुछ परेशानी आ सकती हैं। कर्ज लेने से बचें। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार का  सहयोग मिलेगा। पार्टनर की समस्याओं को प्यार और आपसी तालमेल से सुलझाएं। सेहत का रखें ख्याल। छात्रों को मिलेगी सफलता।

कुंभ – सेहत में होगा सुधार

सेहत में सुधार होगा। खान-पान में लापरवाही न करें। ताजगी के लिए प्रकृति की सैर करें। रुके हुए काम पूरे होने से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक मामले में जोखिम न उठाएं। कार्यस्थल पर अधिकारी से तनाव हो सकता है। वाद-विवाद से बचें। व्यवसाय में मिल सकते हैं नए अनुबंध।

मीन – परिजनों से नहीं मिलेगा सहयोग

आज आपको उम्मीद के विपरीत परिजनों से सहयोग नहीं मिलेगा। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। व्यवसाय में जल्दी लाभ के लालच से बचें। कार्यस्थल पर पदोन्नति की संभावना है। सेहत के प्रति सतर्क रहें। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

24 जनवरी, 2019 का राशिफल: जानें, किसकी सेहत के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

ADVERTISEMENT
24 Jan 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT