यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी आज थोड़ी सावधानी –
पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ेगा, फिर भी सेहत के प्रति सचेत रहें। छात्रों की शिक्षा से संबंधित समस्याएं दूर होंगी। नई कार्ययोजना सफल होगी। अपनी सोच पॉजिटिव रखें। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में रहेगा रोमांस। रुपये-पैसों के मामलों में सावधानी रखें।
पुराने संबंधों में आएगी मजबूती। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। अच्छे व्यवहार से पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों में लोकप्रिय होंगे। घर में खुशहाली रहेगी। पार्टनर के सपोर्ट से मन खुश रहेगा। नये काम के लिए मन उत्साहित रहेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं।
नौकरी तलाश कर रहे हैं तो आपको निराश होना पड़ेगा। कीमती समय को बेकार न करें, कुछ और रचनात्मक प्रयास करें। निगेटिव विचारों को मन में न आने दें। पार्टनर के साथ रिलेशन होगा मजबूत। सहयोगियों से निराशा मिलेगी। मान-सम्मान की चिंता रहेगी।
पारिवारिक सदस्यों का साथ और भावनात्मक सहयोग मिलेगा। सबके सहयोग से आज कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा। बिजनेस में फायदा होगा। पार्टनर का भावनाओं को समझें और उसका ख्याल रखें। परिवार वाले ही हैं आपके सच्चे साथी। छात्रों को मिल सकती है कोई खुशखबरी।
इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों के लिए कौन- सा रत्न पहनना शुभ होता है और कौन- सा नहीं
सब कुछ होते हुए भी कार्यस्थल पर किसी वजह से मन दुखी रहेगा। काम के मामले में बिजी रहेंगे लेकिन ज्यादा फायदा नहीं होगा। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा। सेहत के प्रति लापरवाह न रहें। आज किसी की ओर से उपहार मिल सकता है। सहकर्ममियों का सहयोग मिल सकता है।
लंबे समय से बिगड़ी सेहत में होगा सुधार। पार्टनर के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित रहेगा। नौकरी में नये मौके मिलेंगे। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी। आज का दिन अपनों के साथ एंजॉय करें। परीक्षा के लिए छात्रों की मेहनत सफल रहेगी। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशी मिलेगी।
घर में किसी की छोटी-मोटी बातों का बुरा न मानें। इससे पार्टनर से आज मतभेद हो सकता है। अपने रिश्ते पर भरोसा रखें। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस में फायदा होने का योग है। छात्रों को पढ़ाई में कुछ खास बातें जानने का सुनहरा मौका है।
आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं या करियर में सुखद बदलाव हो सकता है। बिजनेस या नौकरी से संबंधित करनी पड़ सकती है यात्रा। छात्रों के लिए आज का दिन खुशी की खबर लाएगा। अपने खर्चों और आमदनी में संतुलन बनाकर रहें। आस-पास पॉजिटिव माहौल रहेगा।
इसे भी पढ़ें – समुद्रशास्त्र के हिसाब से जानिए कि शरीर के किस अंग के फड़कने से क्या होता है
अचानक ही धन संबंधी कोई परेशानी आ सकती है, मानसिक रूप से तैयार रहें। किसी प्रिय वस्तु के खोने की आशंका है। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करें। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी और खान-पान में संयम बरतें, वरना समस्याएं बढ़ सकती हैं।
मन भविष्य की चिंता से परेशान रहेगा। घर में या कार्यस्थल पर वाद-विवाद से रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। सभी समस्याओं को शांति से सुलझाएं। पार्टनर की भावनाओं को समझें और सहयोग दें। बिजनेस में फायदा होगा। शिक्षा संबंधी समस्याएं सुलझेंगी। अचानक कोई पुराना काम बन सकता है।
आपकी सामान्य दिनचर्या में बिगड़ी सेहत की वजह से उत्साह का अभाव रहेगा। काम के दबाव से थकान महसूस होगी। घर में सभी का पूरा सहयोग मिलेगा। पार्टनर या अपनी सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। कानूनी क्षेत्र में अटका हुआ काम आज बन सकता है। बिजनेस सामान्य रहेगा।
आज बिजनेस में नये कांट्रेक्ट में फायदा मिलने से मन खुश रहेगा। डूबा हुआ धन भी मिल सकता है। घर में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। नये दोस्तों से मिलेगा का मौका मिलेगा। लव लाइफ में कुछ नयापन लाने की कोशिश कामयाब होगी। आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी।
इसे भी पढ़ें – 22 नवंबर, 2018 का राशिफल: क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन