यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानना चाहते हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी आज थोड़ी सावधानी –
ज्यादा काम की वजह से आप कमज़ोरी व थकान का अनुभव करेंगे। आज आप आत्मविश्वास की कमी भी महसूस कर सकते हैं। रुपयों- पैसों के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है। नौकरी में बॉस से नहीं होगा तालमेल। प्यार और सब्र से काम लें। छात्र पढ़ाई को न करें नजरअंदाज़।
कारोबार में लाभ की गति धीमी रहेगी। अपने स्वभाव में बदलाव लाएं, फायदे में रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्या आ सकती है जो आपके किसी खास नजदीकी की वजह से हो सकती है। संभल कर रहें। गुस्से को काबू में रखें। पेट की परेशानी हो सकती है। छात्र खेलकूद पर भी ध्यान दें।
आज पार्टनर के साथ दिन की शुरूआत अच्छी होगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रॉपर्टी का पुराना विवाद सुलझने की संभावना है। पार्टनर को नौकरी या व्यवसाय में मान-सम्मान मिलेगा। आपका कोई कलीग आपकी सफलता में सहायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें – इन 5 राशि के लोग होते हैं बहुत मेहनती, खुद लिखते हैं अपनी तकदीर
आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। धन संबंधी मामलों में नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। अव्यवस्थित दिनचर्या से परेशान रहेंगे पर शाम तक सब ठीक हो जाएगा। किसी पुरानी समस्या का निपटारा संभव है। पार्टनर को समझने की कोशिश करें।
आज आपकी सेहत एकदम सही रहेगी। निजी संबंधों में मधुरता आयेगी। अपने दम पर नयी योजना की शुरूआत करें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी तलाश रहे हैं तो सफल रहेंगे। आपके आस- पास माहौल पॉजिटिव रहेगा। इसलिए किसी काम में देरी न करें।
आज दिन की शुरूआत अशांति से हो सकती है। परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। धन की कमी महसूस करेंगे। पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचें। निकट भाई- बन्धु से सहायता मिल सकती है। अपने गुस्से पर रखें कंट्रोल। अचानक बन सकता है कोई जरूरी काम।
आज आपके लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। धन लाभ का योग है । कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और नये प्रोजेक्ट से मिल सकता है फायदा। फिर भी आप काम का दबाव महसूस करेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मित्रों के साथ घूमने का बन सकता है प्लान।
इसे भी पढ़ें –जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार
आज खर्च बढ़ने और बिजनेस घाटा होने की आशंका है। लेकिन लव लाइफ बढ़िया रहेगी। दिन भर की भागदौड़ से परेशान होंगे। शारीरिक थकान का भी अनुभव होगा। कोई ठोस निर्णय लेने में असफल रहेंगे। लेकिन कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक बीतेगा।
डायबिटीज़ जैसी बीमारियों में सुधार होगा। नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ सुकून और रोमांस में बीतेगा दिन। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे बढ़ेगा आत्मविश्वास। नौकरी के नये अवसर मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें – अपनी राशि से जानिए आपको किस बात से मिलती है खुशी
आज आपके लिए नया वाहन खरीदने का योग है। रहन सहन बेहतर होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा का मौका भी मिल सकता है। नौकरी व बिजनेस में लाभ और उन्नति के मौके मिलेंगे। परिवार वाले ही हैं आपके सच्चे साथी। पार्टनर से रिश्ते में आएगी मजबूती।
आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है जिससे रिलेशनशिप बेहतर होगी। कोई व्यावसायिक योजना कामयाब होने का योग है। खुशखबरी भी मिल सकती है। मित्रों से गिफ्ट मिलेंगे। सेहत सही रहेगी। अपनी सोच सकारात्मक रखें। रुका हुआ काम बनने की संभावना है।
नौकरी में छोटी-सी भूल आपको नुकसान पहुंचा सकती है। खुद पर संयम रखें। रिलेशनशिप में बैलेंस बनाकर चलें तो फायदा रहेगा। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करें। सेहत का रखें ख्याल। दिनचर्या को सुधारने की है जरूरत। आपका कोई कलीग आपकी सफलता में सहायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें – 21 नवंबर, 2018 का राशिफल: जानें, किसे होगा फायदा और किसे होगा नुकसान