ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 21 जून, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 21 जून, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

aries

मेष – दिल लगाए..दुखाएं नहीं

लव गेम खेलने का समय आ गया है। किसी को चोट पहुंचाए बिना आगे बढ़ सकते हैं। आप लोगों से मिलें, शादी-बरात में जाएं और हो सकता है, कोई साथी आपको मिल जाए जो आपके दिल की बात को समझ ले।

taurus

वृषभ – अपना आपा खो सकते हैं

आज आप किसी ऐसे आदमी की वजह से अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाएंगे, जो बिना वजह आपके हर काम में टांग अड़ाता रहता है। इससे आपकी हेल्थ पर असर पड़ सकता है, इसीलिए इस शख्स से दिमाग हटाकर कहीं और मन लगाएं।

taurus

मिथुन – प्यार में मिल सकता है धोखा

आपको विश्वास हो जाएगा कि पार्टनर आपको धोखा दे रहा है। अब ये सोचें कि आपको क्या करना चाहिए? अपने दिल की बात सुनें और वही करें जो आपका दिल कहे। इसमें आपका ही फायदा है।

ADVERTISEMENT

cancer

कर्क – चालाकी दिखाने का समय है

आप पिछले कई दिन से बेचैन और अनहैप्पी सा फील कर रहे हैं लेकिन आज आपको न चाह कर भी खुश रहना ही पड़ेगा। वरना बनते काम बिगड़ने में देरी नहीं लगेगी। चालाकी दिखाने का समय आ गया है, आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है।

leo

सिंह – सोचा हुआ काम हो सकता है पूरा

आज रुटीन के अलावा एक्स्ट्रा काम भी कर सकते हैं, जिससे आपको कोई बड़ा फायदा होगा। आप किसी खास व्यक्ति से मिलना चाहते हैं तो मिल लें। सोचा हुआ काम समय से पूरा हो सकता है। आपका व्यवहार लोगों पर असर छोड़ने में कारगर साबित हो सकता है।

ADVERTISEMENT

virgo

कन्या – हो सकता है कोई नुकसान

किसी भी चीज में पैसा लगाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं है। कुछ मामलों में आप जिद्दी हो सकते हैं। इससे आपको कहीं न कहीं नुकसान हो सकता है। पैसों की भी कमी महसूस हो सकती है।

libra

तुला – दिल की सुनें दिमाग की नहीं

आज फैसला लेने का दिन है। आप पिछले कई दिनों से अपनी रिलेशनशिप के बारे में चिंता कर रहे हैं। ये फैसला भले आपको मुश्किल लगेगा, लेकिन आपको इस बारे में अपने दिल की सुननी चाहिए दिमाग की नहीं।

ADVERTISEMENT

scorpio

वृश्चिक – ठगों से बचकर रहें

चीजें आपके हिसाब से काम नहीं कर रही हैं जैसे कि अापने प्लानिंग की थी। लेकिन आपको इस वजह से एग्रेसिव नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे आपकी सारी मेहनत बर्बाद हो सकती है। कोई आपको बहला-फुसला कर ठग भी सकता है, सावधान रहें।

Sagittarius

धनु – प्यार में एग्रेसिव हो सकते हैं

आज आप प्यार के मामले में एग्रेसिव हो सकते हैं। इससे आपके पार्टनर को काफी हैरत होगी क्योंकि उसने ज्यादा समय आपको जेंटल और रोमांटिक मूड में ही देखा है। आज प्यार के अलग-अलग रूपों को एक्स्प्लोर करेंगे।

ADVERTISEMENT

capricorn

मकर – काम की वजह से परेशान न हों

काम-काज में चीजें सही नहीं चल रही हैं। इस वजह से आपको गुस्सा बहुत आएगा। ऐसे मूड में अक्सर मन करता है कि बस बैठे रहें, कुछ न करें। लेकिन आपको करना होगा इसका एकदम उल्टा। कुछ भी प्लान करें- शॉपिंग, मूवी, हैंगआउट, लेकिन डिप्रेस न हों।

aquarius

कुंभ – सोच-समझकर करें फैसला

प्रॉपर्टी की किसी खबर का इंतजार है तो आज वो आपको मिल सकती है। जरूरी काम निपटाने का कोई प्लान बन सकता है। उस पर काम भी शुरू हो सकता है। साथ के लोगों की मदद भी मिल सकती है। आपके फैसले आपको नुकसान भी दे सकते हैं।

ADVERTISEMENT

pisces

मीन – बदलने वाली है आपकी तकदीर

आज का दिन नई जॉब खोजने के लिए एकदम सही रहेगा। आपने हमेशा से ईमानदारी और मेहनत के साथ काम किया है लेकिन चीजें आपके हिसाब से कभी नहीं हुई। अब आपकी तकदीर बदलने वाली है।

इन्हें भी पढ़ें – 

1. राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म
2. इंटरव्यू में सफल होने के लिए जरूर ट्राई करें ये वास्तु टिप्स
3. अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

ADVERTISEMENT
20 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT