ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 21 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 21 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

Aries-01

मेष – जारी रहेगा तकलीफों का सिलसिला

आज आपकी सेहत काफी हद तक अच्छी रहेगी और वे तकलीफें जो आप पिछले कई दिनों से महसूस कर रहे थे,आज खत्म हो जाएंगी। उन तकलीफों के लिए भी सावधानी बरतना जरूरी है जो आपको आज हो सकती हैं।

ADVERTISEMENT

Taurus-01

वृषभ – बिना जरूरत कर सकते हैं शॉपिंग

आपने जो कुछ सेविंग कर रखी है, आज उसे खर्च करने का मूड बन सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरूरत नहीं है लेकिन आपको अच्छी लगती है। ध्यान रखें, इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।

Gemini-01

ADVERTISEMENT

मिथुन – डर कर करें डटकर सामना

आज आपको सिर और आंखों में दर्द हो सकता है। जिसकी वजह से पूरा दिन आप बेचैन रहेंगे। पार्टनर को लेकर थोड़ा निराश हो सकते हैं। अगर आपके कुछ राज और डर हैं, तो डटकर सामना करें, दूर भागने से कुछ नहीं होगा।

Cancer-01

कर्क – प्यार में अंधे मत बनिए

ADVERTISEMENT

प्यार करना सही है लेकिन प्यार में खो जाना गलत है। घर- परिवार और दोस्तों को भी समय दें। इससे आपको यह पता चलेगा कि जिन्दगी में किसी खास के साथ के अलावा और भी बहुत कुछ है, बहुत लोग हैं जिन्हें आपकी जरूरत है।

Leo-01

सिंह – आपके लिए काम जरूरी हैं या प्यार

प्यार कोई खेल नहीं है जो इसे आप अबतक समझ नहीं पा रहे हैं। आज आपको अपने काम और प्यार दोनों में से किसी एक को चुनने के लिए कहा जाएगा। ऐसे में आपको अपनी समझदारी का परिचय देना है।

ADVERTISEMENT

Virgo-01

कन्या – शौक के लिए खर्च कर सकते हैं पैसे

आज आप पैसों को खर्च करने का मूड बना सकते हैं, लेकिन कितना और कब खर्च करना है, ये आप बेहतर जानते हैं। अगर आप बिल्कुल अकेले हैं तो जिंदगी में किसी को अपना साथी बनाने के लिए दूसरों से सलाह ले सकते हैं।

Libra-01

ADVERTISEMENT

तुला – खुश रहने के बहाने तलाशें

आज कुल मिलकर आपकी सेहत अच्छी ही रहेगी, लेकिन आपका बढ़ता हुआ स्ट्रेस डिप्रेशन में भी बदल सकता है। इसीलिए हंसने और लाइफ को एंजॉय करने के बहाने तलाशें। खुश रहने से बढ़कर कोई दवा नहीं है आपके उदास मन के लिए।

Scorpio-01

वृश्चिक – पार्टनर को भी कराएं प्यार का एहसास

ADVERTISEMENT

आज आपका प्यार आपके सामने होगा लेकिन आप उसे पहचान नहीं पायेंगे। दोस्ती कब प्यार का रूप ले ले पता नहीं चलता है। अगर आप किसी को पसंद कर रहे हैं तो उसे भी इस बात का अनुभव कराएं। मन ही मन सोचने से कुछ नहीं होगा।

Sagittarius-01

धनु – आपके मुताबिक नहीं चलेगी हर चीज

हाथ खोलकर खर्च करने की अपनी आदत पर कंट्रोल रखेंगे तो आज का दिन शांति से गुजर जाएगा। नहीं तो आपकी इस हरकत से घर में लड़ाई- झगड़े होने की आशंका है। जरूरी नहीं कि हर चीज आपके मुताबिक ही चले। थोड़ा बहुत समझौता आपको भी करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENT

Capricorn-01

मकर – अपना अलग नजरिया बनाएं

कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में थोड़ा रिसर्च कर लें तो रिजल्ट बेहतर मिलेगा। दूसरों के नजरिए से ना चलें। अपना नजरिया और अपनी राय सबके सामने रखें। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Aquarius-01

ADVERTISEMENT

कुंभ – रिलेशनशिप में लाएं थोड़ा चटपटापन

आप अपनी जिम्मेदारियों में इतना खो गए हैं कि इसके अलावा कुछ और दिखता ही नहीं है। आपकी लव लाइफ थम सी गई है। इसमें थोड़ा तड़का लगाने की जरूरत है। सिंगल लोगों से मिलिए, उन्हें डेट कीजिये और अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी चुनिये।

Pisces-01

मीन – मायूस कर सकता है आज का दिन

ADVERTISEMENT

आप अपनी खुशियां उन चीजों में ढूंढ रहे हैं जो आपके लिए नहीं हैं। आज आपको इस बात का एहसास होगा। पढ़ाई कर रहे लोगों को आज का दिन थोड़ा मायूस कर सकता है। लेकिन इसे लेकर अपने दिमाग में कोई निगेटिव विचार न लाएं।

इन्हें भी पढ़ें –

1. जानिए कैसे होते हैं अगस्त महीने में पैदा होने वाले लोग
2. जानिए कैसे होते है जुलाई के महीने में पैदा होने वाले लोग
3. इस अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, वो अपने पार्टनर से करते हैं कुछ ज्यादा ही प्यार
4. राशि के अनुसार जानिए कौन-सा रंग आपके लिए है लकी

20 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT