यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी –
आज नया वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। मित्रों के साथ पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। छात्रों को परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। बिजनेस या नौकरी में आय के साधन बढ़ेंगे। कोई खुशखबरी चेहरे पर लाएगी मुस्कान। स्वास्थ्य रहेगा उत्तम। पार्टनर के साथ आज मस्ती का दिन है। बुजुर्गों की सलाह से लाभ संभव है।
आज भागदौड़ अधिक रहेगी लेकिन फायदा बाद में मिलेगा। जरूरी काम के न होने से चिंता रहेगी। कमजोरी महसूस होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। करीबी मित्र का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। व्यवसाय संतोषजनक रहेगा। जल्दबाजी न करें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें।
आज का दिन रुके हुए कार्यों को करने के लिये मददगार साबित हो सकता है। फिटनेस के लिए कोई नया तरीका अपनाएं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा अथवा इंटरव्यू में मिलेगी सफलता। लोगों से मिलना-जुलना रोमांचक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई अधिकारी आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। पार्टनर के साथ यादगार पल गुजारेंगे।
आज घर-बाहर अशांति रह सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें वरना क्लेश होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बिजनेस या नौकरी में अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में संतुलन जरूरी है। सेहत को लेकर चल रही परेशानियों से निकलने में कामयाब रहेंगे।
इसे भी पढ़ें – जानिए किस राशि के लोगों के लिए कौन- सा रत्न पहनना शुभ होता है और कौन- सा नहीं
आज आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अपनी बनायी योजनाओं में कामयाब होंगे। मिल सकता है कोई नया और बेहतर काम। सामाजिक सम्मान और धन की प्राप्ति भी संभव है। नौकरी में बेहतर अवसर मिलने के भी संकेत हैं। स्वास्थ्य में होगा सुधार। सम्पत्ति के विवाद समाप्त होंगे।
आज आपके कई रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। ज्यादा पैसे का लालच देने वाली स्कीम पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। आपको बचत करने का महत्व समझ में आ जायेगा। छात्रों को नये माहौल में एडजस्ट करना पड़ सकता है। वाहन खराब हो सकता है।
आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। बिजनेस या नौकरी में आ रही रुकावटें दूर होंगी व आपके कार्य आसानी से हो जायेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी सामाजिक फंक्शन में सबसे मिलकर रिश्ते रिफ्रेश करने का आज अच्छा मौका है। आज मिलेगी कोई खुशखबरी। निजी संबंधों में मधुरता आयेगी।
आप दूसरों की बातों में न आएं। अधिकारियों और पार्टनरों से मतभेद होगा। बाधाएं दूर होंगी व आपके कार्य आसानी से हो जायेंगे। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानी सता सकती है। बिना योजना बनाए लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। पार्टनर से हो सकता है मनमुटाव। अपनी दिनचर्या नियमित बनाएं तभी लाभ होगा।
इसे भी पढ़ें – अपनी राशि के हिसाब से ट्राई करें ये सेक्स पोजीशन
पिता के प्रति आपके संबंध बेहतर होने की संभावना है। पार्टनर के साथ आ रही समस्याएं भी कम होंगी। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के सहयोग से आपको बिजनेस या नौकरी में मिलेगा फायदा। पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने का बन सकता है प्लान। बढ़ेगा आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान।
आज अचानक बिजनेस में लाभ मिल सकता है और नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। परिवार में मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन सही है। संतान से सहयोग मिलेगा। आपकी यात्रा हो सकती है फायदेमंद।
कमजोरी महसूस होगी। काम में मन नहीं लगेगा। स्वास्थ्य का रखें ध्यान। बढ़े हुए वजन की वजह से आपको परेशानी आ सकती है। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान में होगी वृद्धि। घर में किसी अहम मुद्दे पर हो सकती है बहस। अपने कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पार्टनर का मिलेगा पूरा सहयोग।
आज आप आत्मविश्वास की कमी को दूर करने की कोशिश करें। आपके आय के साधन कमजोर रहेंगे और जानकारी के अभाव में नुकसान भी हो सकता है। बिजनेस या नौकरी बदलने की जल्दबाजी न करें। पार्टनर की लापरवाही से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे।
इसे भी पढ़ें – 18 नवंबर, 2018 का राशिफल: कौन रहेगा परेशान और कैसे होगी जीवन साथी से मुलाकात