भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –
मेष – पुरानी बीमारी में होगा सुधार
पुरानी बीमारी में सुधार आने से राहत मिलेगी। किसी ओर से एक सुखद बदलाव का संकेत मिलेगा। नये लोगों से मुलाकात व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगी। छात्रों को मिल सकती है कोई खास खुशखबरी। पार्टनर से संबंधों में मजबूती आयेगी।
वृषभ – परिवार में तनाव की आशंका
परिवार में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। आपसी बातचीत में सावधानी बरतें। शाम तक पुराने अधूरे पड़े काम होंगे पूरे। दुविधा की स्थिति में जरूरी फैसले न लें। व्यावसायिक विस्तार संभव है। नौकरी में जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें।
सक्सेसफुल लाइफ के लिए ट्राई करें ये 10 आसान गुडलक वास्तु टिप्स
मिथुन -(पॉजिटिव मनी) आय में होगी वृद्धि
नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि संभव है। बिजनेस में किसी जरूरी योजना को अंजाम देकर लोकप्रिय होंगे। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझ कर करें। अपनी सेहत का रखें खास ध्यान। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी।
कर्क – मौसमी बीमारियों से रहेंगे परेशान
आज के दिन सेहत के प्रति सावधानी बरतें। मौसमी बीमारियों से हो सकते हैं परेशान। खान-पान में लापरवाही बिलकुल न करें। व्यापार के मामले में दिन सुखद रहेगा। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। किसी संस्था से सम्मान मिल सकता है। मित्रों से होगी मुलाकात।
सिंह – नए प्रेम संबंध बनेंगे
नए प्रेम संबंधों की शुरूआत हो सकती है। विवाह योग्य लोगों की पार्टनर से मुलाकात संभव है। किसी आदर्श व्यक्ति से मन की बात शेयर कर सकते हैं। मित्र का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से खुशी के समाचार से मनोबल बढ़ेगा।
कन्या – टालमटोल की आदत से होगा नुकसान
टालमटोल की आदत करियर और पैसे के लिए नुकसानदायी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वैचारिक मतभेद से परेशानी होगी। नया काम शुरू करने का समय नहीं है। व्यवसाय में किसी खास व्यक्ति से मिलेगा धोखा। रिश्तों में आई कड़वाहट दूर होगी।
तुला – धन की प्राप्ति संभव
आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव। पारिवारिक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं। मित्रों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। यात्रा पर अनावश्यक खर्च से बचें। पर्सनल लाइफ में रिश्ते सौहार्द्रपूर्ण बने रहेंगे।
वृश्चिक – आर्थिक नुकसान की आशंका
कार्यक्षेत्र में चुनौतियां मिल सकती हैं। कामकाज में सावधानी बरतें। आर्थिक नुकसान हो सकता है। उतावलेपन पर नियंत्रण रखें। समस्या से मुक्ति मिलेगी। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।
अगर आप चाहते हैं कि आपकी इनकम बढ़ने लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स
धनु – संतान की ओर से खुशखबरी मिलने की संभावना
आज संतान की ओर से खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। आपको अपने विरोधियों पर भी विजय मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगी रुचि। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी में मिल सकता है सम्मान या प्रमोशन ।
मकर – कमर या एड़ी में दर्द से रहेंगे परेशान
आज कमर या एड़ी में दर्द से रहेंगे परेशान। नौकरी में बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां। आत्मबल बनाए रखें। आर्थिक क्षेत्र में होगी उन्नति। मुश्किल काम आसानी से पूरे होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझने की संभावना है। विदेश यात्रा का योग है।
कुंभ – विद्यार्थियों के प्रयत्न सार्थक होंगे
शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में विद्यार्थियों के प्रयत्न सार्थक होंगे। बिजनेस में राजनीतिक सहयोग की संभावना है। किसी भी दिशा से आर्थिक लाभ संभव है। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। नौकरी में आपके सहयोगी करेंगे सहयोग।
मीन – हो सकता है आर्थिक नुकसान
आर्थिक फैसले सोच समझकर लें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। खराब स्थिति में भी आशा बनाए रखें। सेहत को लेकर कुछ राहत मिलेगी। समझदारी से समस्याओं का सामना करें। नई जिम्मेदारी की बारीकियों को समझें। परिवार में किसी की सेहत हो सकती है खराब।
1 जनवरी, 2019 का राशिफल: किसके लिए खुशियां और किसके लिए मायूसी लाएगा दिन