ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 1 सितम्बर, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 1 सितम्बर, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

ARIES-01

मेष – गहरा होगा और भी प्यार

पार्टनर के साथ अपने रिलेशन सुधारने की कोशिश करें। इससे आपका प्यार और भी गहरा होगा। किसी नए शख्स से मिलते समय आप खुद पर थोड़ा कंट्रोल रखें। गलत इंप्रेशन पड़ सकता है। आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।  

ADVERTISEMENT

Taurus-01

वृषभ – मन खुश तो तन खुश

आज आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं या हो सकता है मन अशांत रहे। आज आपकी कुछ पुरानी दिल दुखाने वाली यादें ताजा होने वाली हैं। आपको यह समझने की जरूरत है कि अच्छी सेहत के लिए मन का सेहतमंद रहना भी जरूरी है, इसे इग्नोर न करें।

Gemini-01

ADVERTISEMENT

मिथुन – अपनी इच्छाओं को थोड़ा छिपाएं

आज के दिन सारे काम उस तरह नहीं होंगे, जैसे आप चाहते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जाएगा। अपनी इच्छाओं को थोड़ा छिपाएं और आप जल्द ही देखेंगे कि आप उन्हें और तेजी से आगे बढ़ाने में कामयाब हो रहे हैं।

Cancer-01

कर्क – आज पैसों के मामले में दिन अच्छा है

ADVERTISEMENT

मुश्किल हालात का सामना करते समय आपको हिम्मत और मजबूती दिखाने की जरूरत है। आज पैसों के मामले में दिन अच्छा है। किसी प्राइवेट फंक्शन का हिस्सा बन सकते हैं। आज आपके पास एक्सट्रा एनर्जी है, इसे सही जगह इस्तेमाल करें।

Leo-01

सिंह – पॉजिटिव सोच रखें

प्यार के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। घर में जिसके साथ आपकी सबसे कम बनती है, उससे अच्छी बातचीत हो सकती है। पॉजिटिव सोच रखें। बेवजह खतरा मोल लेने से बचें।

ADVERTISEMENT

Virgo-01

कन्या – अपनी हिचकिचाहट को करें दूर

आज आप थोड़ा संभलकर ही बात करें तो अच्छा रहेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रह सकता है। किसी खास काम को शुरू करने से पहले आपको कन्फ्यूजन और हिचकिचाहट हो सकती है। सवाल पूछने में शर्म न करें।

Libra-01

ADVERTISEMENT

तुला – टूटे हुए रिश्ते फिर से जुड़ेंगे

लंबे समय से किसी से बात करना चाहते हैं तो ये बात करने का सही समय है। आप आसानी से खुद को उसके सामने पेश कर सकते हैं और अपने मनचाहे काम को सही दिशा दे सकते हैं, जिससे आप दोनों के लिए ही खुशी आएगी। भूलकर भी बीती बातों को न छेड़ें।

Scorpio-01

वृश्चिक – बेकार नहीं जाएगी मेहनत

ADVERTISEMENT

आज आपको लगेगा कि कुछ बातों पर आपका कंट्रोल नहीं हैं और उनकी वजह से आप अपना बेस्ट नहीं दे पा रहे हैं, लेकिन विश्वास रखें। आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। प्रॉफिट बनाने के लिए आपको विदेश में किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करने की जरूरत है।

Sagittarius-01

धनु – मेहनत से जी न चुराएं

आपके पास करने के लिए कुछ सीरियस काम हैं जिन्हें आपको करना ही पड़ेगा। मेहनत से जी न चुराएं। इससे आपको स्ट्रेस होगा और किसी दूसरे काम में मन भी नहीं लगेगा। आप चाहें तो काम में दिलचस्पी लाने का कोई क्रिएटिव तरीका निकाल सकते हैं।

ADVERTISEMENT

Capricorn-01

मकर – दादी के नुस्खे आयेंगे काम

आज ठंड, जुकाम, वायरल और दूसरे सभी तरह के इंफेक्शन से बचकर रहें। बीमारी कभी भी आप पर धावा बोल सकती है। घर के नुस्खे आजमाएं, इनसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है।

Auqarius-01

ADVERTISEMENT

कुंभ – रुकावटें खत्म हो सकती हैं

पैसों को लेकर आज उम्मीदें और संभावनाएं बनी रहेंगी। जिस चीज के लिए आप काफी समय से कोशिश करते आ रहे थे, उसमें सफलता की पूरी संभावना है। रुकावटें खत्म हो सकती हैं। आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं।

Pisces-01

मीन – आप जो सोच रहे हैं वो गलत है

ADVERTISEMENT

परिवार के झगड़ों का बुरा असर घर की शांति और सेहत पर हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना बिजनेस संभाल सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। आपका ईगो आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है।

इन्हें भी पढ़ें –

1. इस जन्माष्टमी अपनी राशि के अनुसार लगाएं कान्हा को भोग और पाएं मनचाही मुराद
2. रहस्यमयी है वृंदावन का निधिवन, जिसने भी देखी यहां की रासलीला हो गया पागल
3. राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म
4. राशि के अनुसार जानिए कौन-सा नंबर है आपके लिए लकी 

31 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT