ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 15 अक्टूबर, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 15 अक्टूबर, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – अच्छे नतीजे मिल सकते हैं

नए सिरे से अपने बिजनेस को शुरू करने के लिए आज का दिन सही है। जो भी काम सामने आए, उसको पूरी मेहनत से करें। इसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसला लेने और योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है।

वृषभ – हो सकती है कोई गलती

ADVERTISEMENT

अगर पिछले कुछ समय से आप अपने वजन को लेकर परेशान हैं तो आज आपको कुछ पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है। लेकिन इस खुशी में दोबारा वही गलती न दोहराएं। अगर आप सही दिशा में आगे बढ़ते हैं तो सफलता पक्की है।  

ये भी पढ़ें -जानिए किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

मिथुन – खुद के अंदर झांक कर देखें

आज आप जो भी करें, उसमें ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। जो हो रहा है, उसे होने दें। यह आपके लिए अपने अंतर्मन में झांकने का अच्छा समय है और आपको इसका इस्तेमाल अपनी कमियां दूर करने के लिए करना चाहिए।

ADVERTISEMENT

कर्क – एक नई शुरुआत करें

आज आप किसी ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जिससे आपका 36 का आंकड़ा रहा हो। लेकिन ये समय पुरानी बातों को भूलकर एक नए सिरे से शुरुआत करने का है। अगर आप इस सिलसिले में आसपास से किसी की मदद लेना चाह रहे हैं तो जरूर लें, सही रहेगा।  

सिंह – जल्दी किसी पर भरोसा न करें

पैसों को लेकर बॉस के साथ जो भी कन्फ्यूजन था, वो दूर हो जाएगा। लेकिन सभी मामलों पर गहराई से सोच-विचार जरूर करें। परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता आ सकती है। धन लाभ भी ज्यादा हो सकता है, लेकिन हर किसी पर भरोसा न करें।

ADVERTISEMENT

कन्या – ईश्वर आपके साथ है

आज आपको अपनी या किसी अपने की तबियत को लेकर टेंशन हो सकती है। आज किए गए काम के नतीजे आने वाले समय में आपके ही फेवर में रहेंगे। हिम्मत रखें और पूरे विश्वास से आगे बढ़ें। आपका यही विश्वास आपको मंजिल तक पहुंचायेगा।    

ये भी पढ़ें -जानिए नवरात्रि में किस दिन पहनें किस रंग के कपड़े और मां को क्या लगाएं भोग

तुला – अपने इमोशंस पर कंट्रोल रखें

ADVERTISEMENT

आज आपको प्यार का एहसास होने वाला है। हो सकता है कि पार्टनर को आपसे प्यार और फिजिकल रिलेशन में इन्वॉल्व होने की उम्मीद हो। खुद पर कंट्रोल करना होगा। अपनी सीमा खुद तय करें और तभी कोई फैसला लें।

वृश्चिक – अच्छे लोगों से होगी मुलाकात

आज आप वो काम कर दिखायेंगे, जिसकी उम्मीद लोगों को आपसे बिल्कुल नहीं है। अब आप लापरवाही के मूड में नहीं हैं। किसी दोस्त से रिश्ते अच्छे हो सकते हैं। अच्छे लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं। एक्स्ट्रा इनकम भी हो सकती है।

धनु – शोर कम मचाएं

ADVERTISEMENT

जोश और होश में संतुलन बनाने की जरूरत है। खाने पर थोड़ा कंट्रोल रखें नहीं तो सेहत गड़बड़ा सकती है। अपना काम चुपचाप करें तो सफल होंगे, आपके काम की तारीफ होगी। आपकी कोई इच्छा या जिद किसी झगड़े की वजह भी बन सकती है, सावधान रहें।

ये भी पढ़ें -जानिए किस राशि के लोगों के लिए कौन- सा रत्न पहनना शुभ होता है और कौन- सा नहीं

मकर – दूसरों के बजाय खुद पर दें ध्यान

आप नहीं जानते कि आपको घमंडी समझा जाता है। यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की बुराई करने के बजाय अपनी गलतियों के बारे में सोचें और उनसे सबक लें। ऐसी योजना बनाएं, जिसपर आप सही ढंग से चल पाएं।

ADVERTISEMENT

कुंभ – स्ट्रेस कम होने वाला है

वर्कप्लेस चेंज होने की वजह से मूड भी बदलेगा। ये आपके तन और मन दोनों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। लेकिन इस दौरान आपके काम और नतीजों में गिरावट आ सकती है। आलस न करें।

मीन – जबरदस्ती रिश्ते नहीं बनते

जिस चीज की जरूरत नहीं, उसके पीछे पड़े रहने में कोई समझदारी नहीं है। ज्यादातर चीजें अपने आप सुलझ जाएंगी। बेकार में परेशान होने का कोई मतलब नहीं है। अपने प्यार पर भरोसा रखें। वो आपको कमजोर नहीं पड़ने देगा।

ADVERTISEMENT
13 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT