ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 14 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 14 अगस्त, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

Aries-01

मेष – खुद पर खर्चा करेंगे

आज आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में रहेंगे। सही समय पर आपको मदद मिल सकती है। खुद पर खर्चा करेंगे। इससे आपका मूड भी ठीक हो जाएगा। मस्तमौला बनिए, दुनिया में क्या हो रहा है, कैसे होगा ? इसकी चिंता आपको करने की कोई जरूरत नहीं है।

ADVERTISEMENT

Taurus-01

वृषभ – कल की तैयारियां आज ही कर लें

बेहतर रहेगा कि आप उन चीजों की प्लानिंग आज ही कर लें जिन्हें आप कल करने वाले हैं। हो सकता है कि कल आपको नई जिम्मेदारी संभालनी पड़ जाए। किसी भी मामले में निगेटिव सोच- विचार से आप उलझ सकते हैं। इसलिए पॉजिटिव सोचें।

Gemini-01

ADVERTISEMENT

मिथुन – हालात एक जैसे नहीं रहते

जो होगा और जो हो रहा है वो आपके अच्छे के लिए ही है। खुद पर भरोसा करना होगा। हालात एक जैसे नहीं रहते। आज आप जिस चीज के खोने का अफसोस कर रहे हैं, कल वो खुद-ब-खुद आपको मिल जाएगी। परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Cancer-01

कर्क – बन जाएगी बिगड़ी बात

ADVERTISEMENT

आज आपके पार्टनर के साथ आपकी पर्सनल लाइफ में कोई बड़ी बात उलझ सकती है, शांति से मामले को निपटा लें, वरना परेशान हो सकते हैं। अपना मूड ठीक करें, जो गलतियां आपको नजर आ रही हैं, उन पर सीधी बात करने की कोशिश करें।

Leo-01

सिंह – बदलाव जरूरी है लेकिन इतना नहीं

आज आप जो भी अलग काम करने की कोशिश करेंगे, उसमें सफल भी हो सकते हैं। अपने आप को इतना बेहतर बनाने की कोशिश न करें कि आपका वजूद ही आपसे अलग हो जाए। आप जैसे हैं, लोगों को वैसे ही पसंद हैं, बदलाव जरूरी है, लेकिन इतना ज्यादा नहीं।

ADVERTISEMENT

Virgo-01

कन्या – खट्टी चीजें न खाएं

आज का दिन आपके लिए वो अवसर लेकर आया है जिसका आपको कई सालों से इंतजार था, इसलिए चौकन्ने रहने का दिन है। सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। खट्टी खाने की चीजों से दूर रहें। एसिडिटी से परेशान हो सकते हैं।

Libra-01

ADVERTISEMENT

तुला – सही समय को हाथ से जाने न दें

आज खरीददारी के लिए दिन अच्छा है। पैसों के मामलों को सुलझाने के लिए आपको बातचीत करनी होगी। आज आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में रहेंगे। सही समय पर आपको मदद मिल सकती है। अपने और दूसरों के भी पैसों की कद्र करें।

Scorpio-01

वृश्चिक – अपने जज्बातों पर रखें काबू

ADVERTISEMENT

आज आप अपने पार्टनर को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपको अपनी ही गलती पर पछतावा होगा। अपने इमोशन पर थोड़ा काबू रखें। जो हो रहा है उसे होने दें। जबरदस्ती रिश्तों में बनावटीपन न लाएं।

Sagittarius-01

धनु – ज्यादा ख्याली पुलाव न पकाएं

आपको किसी ऐसे इंसान की मदद की जरूरत है जिससे आपकी बातचीत लंबे समय से बंद है। सोच-विचार में ज्यादा डूबे रहने से बचें। कोई छोटी बात भी आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। और इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ेगा।

ADVERTISEMENT

Capricorn-01

मकर – आपके हिस्से का हक जरूर मिलेगा

आप अपने भविष्य को लेकर न घबराएं। जैसी आपने मेहनत की है फल भी वैसा ही आपको मिलेगा। किसी भी मामले में जल्दबाजी न करें। इससे फायदा नहीं होगा। रिश्तों के मामले में नयापन आ सकता है। पुरानी बातें भूलने की कोशिश करेंगे इससे आपका मूड ठीक हो सकता है।

Aquarius-01

ADVERTISEMENT

कुंभ – अपनी हसरतों को न दबाएं

कोई बड़ा या रिस्क भरा फैसला लेने से बचें। मेहनत से ही सफलता के योग बन रहे हैं। हो सकता है आपको किस्मत का साथ कुछ कम ही मिल पाए। अपनी इच्छाएं ना दबाएं और न किसी को इसका हक दें। किसी की बात को गलत समझ कर अपना मूड न बिगड़ने दें।

Pisces-01

मीन – हाइजीन का ख्याल रखें

ADVERTISEMENT

इस राशि के लोग आज जो भी बोलें, थोड़ा सोच- समझकर ही बोलें। नहीं तो बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अपने बातचीत के तौर तरीकों में बदलाव लाने की जरूरत है। सेहत के मामले में दिन उतार- चढ़ाव वाला हो सकता है। इसीलिए हाइजीन का ख्याल रखें।

इन्हें भी पढ़ें –

1. जानिए किस राशि के लोगों को कैसे और क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
2. सुबह उठने के दौरान फॉलो करें ये 5 मिनट टिप्स
3. राशि के हिसाब से जानिए क्या है आपका लकी चार्म
4. अपनी राशि के अनुसार जानिए कैसी गर्लफ्रेंड हैं आप 

 

ADVERTISEMENT

 

 

13 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT