हर आनेवाला दिन हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ नया लेकर आता है। राशिफल के जरिए आप अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं। साथ ही आप हर दिन अपनी हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है आज का दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –
आज पूरे दिन आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन काम ठीक ढंग से हो जाएंगे। चिताएं कम रहेंगी और काम में मन लगेगा। करियर और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। कानूनी मामलों में सहायता मिलेगी। परिवार के साथ घूमने का अवसर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।
कल दोपहर तक समस्याओं का सामना हो सकता है। अनावश्यक परेशानी आ सकती है। उसके बाद से आय में वृद्धि और कार्यों में सफलता मिलनी शुरू हो जायेगी। संतान से सहयोग मिलेगा। विद्याथियों को स्वप्रयास से सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी।
आज के दिन डर और कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। धन आयेगा किंतु मन परेशान रहेगा। शाम होते होते मन प्रसन्न हो जायेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी में मेहनत ज्यादा होगी। मेहनत के बावजूद किसी की मदद नहीं मिलेगी। साथी का व्यवहार अनुचित रहेगा। पारिवारिक कलह से बचें। इसका बुरा असर घर की शांति और सेहत पर हो सकता है।
इसे भी देखें – जानिए किस राशि के लोग कैसे करते हैं अपने प्यार का इजहार
आपका भाग्य गुरु की पूर्ण दृष्टि से अनुकूल रहेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में गति आएगी। नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद है। शिक्षा के क्षेत्र में सहायता मिलेगी और अपने प्रयासों से सफलता भी मिलेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे लेकिन प्रेम संबंधों में निराशा मिल सकती है।
आपको संतान की ओर से सहयोग मिलेगा। भौतिक सुख की नयी वस्तु मिलने का भी समय है। भाईयों से सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। आप हर तरह का विवाद निपटाने में सफल हो सकते हैं। पैसा भी खर्च होगा। मन में खालीपन को हावी न होने दें। वैवाहिक जीवन सफल रहेगा।
आपके आय के साधन कमजोर रहेंगे और जानकारी के अभाव में नुकसान भी हो सकता है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार में अड़चन आ सकती है। नौकरी में व्यस्तता अधिक रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के मामले में दूसरों की मदद करनी पड़ सकती है। लेकिन पढ़ाई सामान्य रहेगी। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे।
आप आज दस बजे के बाद से बेहतर ढंग से काम कर पायेंगे। आपकी आय बढ़ेगी और कार्य भी अधिक होंगे। व्यापार में तेजी रहेगी और नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पढ़ाई में मन कम लगेगा, लेकिन अन्य गतिविधियों में सफल रहेंगे। साथी से विवाद हो सकता है।
इसे भी पढ़ें – अपनी राशि से जानिए आपको किस बात से मिलती है खुशी
आपको पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय के साधन बेहतर होंगे। जमीन संबंधी मामलों में फायदा होगा। पैर के पंजों में दर्द या चोट लग सकती है। साथी से सहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। थकान, मौसमी परेशानी और पीठ दर्द हो सकता है।
आपकी आय अच्छी होने से कुछ परेशानियां भी कम होंगी लेकिन काम में अड़चनें अाएंगी। मित्रों से असहयोग और बेकार की बातों में समय की बर्बादी का योग है। इससे आपका मूड जल्दी खराब हो सकता है। अपने पार्टनर को इग्नोर न करें, उसकी बात को अहमियत दें। अपने रिश्ते पर भरोसा रखें, बेवजह की बहस रिश्ते में दरार डाल सकती है।
भाइयों से विवाद एवं धन की कमी महसूस होगी। संयुक्त परिवार से अलग होने का मन होगा, लेकिन आपकी व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी और नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य समय पर पूरे होंगे, अटके हुए काम पूरे होंगे। साथी से विवाद हो सकता है।
आपका आज का समय बहुत अच्छा है। कार्य में गति रहेगी और आय भी अच्छी बनी रहेगी। योजनाएं सफल रहेंगी और आपकी यात्रा सखद रहेगी। व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी में अधीनस्थ प्रसन्न रहेंगे। प्रोजेक्ट सफल होने पर कुछ नया सीखने को मिलेगा।
आज आप थकान और नींद की कमी से परेशान हो सकते हैं। शरीर में दर्द रहेगा। किसी भी काम को पूरा होने में थोड़ा और वक्त लग सकता है। आप जो काम कर रहे हैं उसका मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।
इसे भी देखें – जानिए 12 नवंबर, 2018 का अपना राशिफल