भविष्य अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए है। यदि आप अपनी भाग्य के छिपे राज जानने के लिए उत्सुक हैं, तो पढ़ें रोजाना का यह राशिफल। कैसा रहेगा आपका आज का दिन, आपकी हेल्थ, रिलेशनशिप, करियर और बिजनेस। क्या कहते हैं आपके सितारे। किन राशियों के लिए है शुभ और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी। तो आइए जानें, आपके लिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन –
आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से वाद-विवाद से बचें। आपके लिए कष्टदायक स्थितियां बन सकती हैं। आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में निवेश करने से बचें। प्रेम संबंध में सुख-समृद्धि के संयोग बन रहे हैं। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। सेहत की चिंता रहेगी।
आज पारिवारिक संबंधों में पुरानी कटुता दूर होगी। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। पार्टनर का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में नए संबंधों का फायदा मिलेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। सेहत पर विशेष ध्यान दें।
आज पार्टनर की आंखों के दर्द या सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुके हुए काम पूरे होने से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।
रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट के लिए बनी योजनाएं सफल रहेंगी। आय के नए रास्ते मिल सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। मनोरंजन के मौके भी मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। छात्रों की साहित्य या संगीत में रुचि बढ़ सकती है।
कार्यक्षेत्र में कोई आपको धोखा दे सकता है। आर्थिक व्यय भी अधिक होगा। रुपये-पैसों का कोई बड़ा लेन-देन करने से बचें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। वाद विवाद से बचें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।
माता की सेहत में सुधार होगा। नियमित दिनचर्या और खान-पान का ख्याल रखें। पारिवारिक जिंदगी में मौज-मस्ती रहेगी। बिगड़े काम के पूरा होने पर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना में विस्तार होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है।
मित्रों और पारिवारिक रिश्तों में आ रही परेशानियों को आपसी प्यार से सुलझाएं। व्यर्थ की बहस से बचें। क्रोध और भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी होगा। व्यवसाय में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। शिक्षा संबंधी समस्याएं सुलझ जाएंगी।
आकस्मिक धन लाभ होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्राएं फायदेमंद रहेगी। चल-अचल संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी। वाहन संबंधी समस्या आ सकती है। पार्टनर से अनबन बढ़ सकती है।
आज बाहर के खाने से बचें, सेहत खराब हो सकती है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। सम्मान और धन में वृद्धि होगी। व्यवसाय में सावधानी बरतें। जोखिम कार्यों से दूर रहें।
भाई-बहनों से कड़वाहट दूर होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। परिवार में मंगल कार्यों की योजना बनेगी। छात्रों को अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे। धन लाभ होगा। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है।
आज लापरवाही से अच्छे मौके गंवा देंगे। नौकरी में कुछ परेशानी आ सकती है। अधिक खर्चों से परेशान रहेंगे। धन संबंधी परेशानी आ सकती है। वाहन में खराबी आ सकती है। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। रुके हुए काम पूरे से आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
आज व्यावसायिक योजना में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। ससुराल पक्ष से महंगे उपहार या धन मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पार्टनर के साथ सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
जानिए 12 फरवरी, 2019 का अपना राशिफल
इस राशि के लोग सेक्स में रखते हैं कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी
इन 5 राशि के लोग होते हैं बहुत मेहनती, खुद लिखते हैं अपनी तकदीर