ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 12 जून, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 12 जून, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

मेष – ईश्वर की भक्ति से होगा मन शांत

aries

आज आपका दिल और दिमाग दोनों ही ईश्वर की भक्ति में लगेंगे, जिससे आपका मन शांत रहेगा। किसी लग्जरी आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। लेकिन किसी से किसी भी तरह का वादा न करें।

वृषभ – अपने लाइफस्टाइल में करें सुधार

taurus

ADVERTISEMENT

खाने-पीने का शौक बढ़ेगा। लेकिन किसी चीज की अति न करें। आपका कॉन्फिडेंस भी पहले से और बढ़ सकता है। आप बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवन में बदलाव लाने के लिए आपको अपना लाइफस्टाइल सुधारना होगा। सोचे हुए काम जल्द ही पूरे होने वाले हैं।

मिथुन – जिंदगी दे सकती है आपको सरप्राइज

gemini

आज आपकी मुलाकात उस शख्स से हो सकती है जिसने कभी आपके साथ जिंदगी साथ बिताने का वादा किया था। लेकिन आप पुरानी बातों को भूल एक नया पैंतरा आजमायेंगे। नए कामों में फायदे का योग है। बस अपने आप को किसी भी हालात में कमजोर न पड़ने दें।

कर्क – आज अपना लक आजमा सकते हैं

cancer

ADVERTISEMENT

अभी तक आपने जो बातें अपने तक ही सीमित रखी थी, अब समय है कि आप अपने साथी के साथ इन्हें शेयर करें। इससे आपके मन का बोझ हल्का हो जाएगा। आज आप अपना लक लॉटरी में आजमा सकते हैं, फायदा होने के पूरे-पूरे चांस हैं।  

सिंह – किसी भी तरह का रिस्क न लें

leo

सेहत को लेकर लापरवाही न करें। पार्टनर के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है। पैसों के मामले में टेंशन हो सकती है। आसपास का कोई इंसान आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। बिजनेस में रिस्क न लें। सावधान रहें।

कन्या – जरूरतमंदों की मदद करें

virgo

ADVERTISEMENT

आज आप अपनी मां की बिगड़ती सेहत की वजह से परेशान हो सकते हैं। जरूरत आने पर अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़ेंगे। अनजान व नए लोगों पर भरोसा न करें। जो दिख रहा है सिर्फ उसी पर ध्यान दें। जरूरतमंदों की मदद करें, सबकुछ अच्छा होगा।

तुला – मिल सकती है कोई बुरी खबर

libra

आज आप अपने मन की बात कहने के पहले दस बार जरूर सोचें। अनजाने में आपकी बातों से किसी का दिल दुख सकता है। कोई बुरी खबर भी सुनने को मिल सकती है। आराम और शांत दिमाग से काम लें। पैसा हाथ में जितनी तेजी से आएगा उतनी ही तेजी से खर्च हो जाएगा।

वृश्चिक – ट्रेवल करने से बचें

scorpio

ADVERTISEMENT

आज हो सकता है कि आपका शहर से बाहर जाने का प्रोग्राम बने, लेकिन हो सके तो इस यात्रा को टाल दें। किसी अनहोनी का शिकार हो सकते हैं। बिजनेस में कुछ नया होने की संभावना है और जॉब करने वाले लोगों की तरक्की भी हो सकती है।

धनु – प्यार से होगी मुलाकात

Sagittarius

आज आप दिल और दिन दोनों ही ओर से शायराना मूड में रहेंगे। क्योंकि आपकी मुलाकात उनसे होने वाली हैं जिन्हें आप बेइंतेहा प्यार करते हैं। उस ओर ज्यादा उम्मीद रखने से आपको ही परेशानी होगी। इसीलिए बस इस खुशनुमा पल को एन्जॉय करें।

मकर – अपने डर का सामना करें

capricorn

ADVERTISEMENT

आज आपको सिर और आंखों में दर्द हो सकता है। जिसकी वजह से पूरा दिन आप बेचैन रहेंगे। इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स निराश हो सकते हैं। अगर आपके कुछ राज और डर हैं, तो डटकर सामना करें, दूर भागने से कुछ नहीं होगा।

कुंभ – सुनी-सुनाई बातों पर न दें ध्यान

aquarius

वैसे तो आज आप फिजूल के पचड़ों में नहीं पड़ेंगे लेकिन फिर भी लड़ाई-झगड़ों के मामलों से दूर रहें तो अच्छा है। परिवार के लोगों से नोकझोंक हो सकती है। कोई भी फैसला शांति और समझदारी से लें। अपना बड़प्पन दिखाएं और सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें।

मीन – ध्यान से करें करियर का चुनाव

pisces

ADVERTISEMENT

आज आपको करियर के बेहतर ऑप्शन मिलेंगे। लेकिन चुनाव करते समय किसी एक्सपर्ट की राय जरूर लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है लेकिन दूसरे मामलों में आपके  लिए दिन अच्छा हो सकता है। आसपास के लोगों में आपकी इज्जत बढ़ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें –

11 Jun 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT