ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए 10 जुलाई, 2018 का अपना राशिफल

जानिए 10 जुलाई, 2018 का अपना राशिफल

हर कोई अपना राशिफल जानना चाहता है। माना जाता है कि राशिफल के जरिए आप अपने जीवन में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं जो भविष्य में होने वाली हैं। साथ ही आप अपने हेल्थ, करियर, रिलेशनशिप और पैसों के बारे में भी जान सकते हैं। तो जानिए, किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है ये दिन और किन राशियों को बरतनी होगी थोड़ी सावधानी –

1 aries

मेष – प्यार को दें एक और मौका

आपका पुराना प्यार आपके दिल में फिर से अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। आपको उसे एक मौका देना चाहिए। लेकिन ये महसूस जरूर करवा दें कि जो गलतियां वो पहले कर चुके हैं, वह दोबारा नहीं दोहराई जानी चाहिए।

ADVERTISEMENT

2 taurus

वृषभ – सेल्फिश होने की है जरूरत

कभी- कभी आपको कुछ अच्छा करने के लिए थोड़ा सेल्फिश होने की जरूरत है। भविष्य में समस्याओं से बचने के लिए जरूरी है कि आप खुश रहें। केयरिंग बनना एक तरफ है और बेवकूफ बनना एक तरफ। आप खुद फैसला कीजिए कि आप क्या बन रहे हैं।

3 gemini

ADVERTISEMENT

मिथुन – पार्टनर के साथ बीतेंगे खुशनुमा पल

आज का दिन प्यार और अपने साथी के साथ मजा और रोमांस करने के लिए बेस्ट है। हालांकि आपकी परेशानियां खत्म नहीं होंगी लेकिन ये खुशनुमा पल आपको थोड़ी देर के लिए सारी टेंशन से दूर ले जाएंगे।

4 cancer

कर्क – बदलाव की है जरूरत

ADVERTISEMENT

करियर में अच्छा खासा बदलाव होने की संभावना है। आपको जो भी अनुभव मिला है, आज आप उसका इस्तेमाल अपनी प्राइवेट लाइफ में कर सकते हैं। नजदीकी लोगों के साथ कुछ जरूरी मामलों पर बातचीत हो सकती है।

5 leo

सिंह – काम और इमोशन दोनों को रखें अलग

आज अपनी जेब और बजट से ज्यादा पैसा खर्च करने को लेकर सावधान रहें। भावनाओं में बह कर बोलने से नुकसान भी हो सकता है। खर्च में कमी करना जरूरी है। पैसों के मामले में सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे।

ADVERTISEMENT

6 virgo

कन्या – आलस से बिगड़ रही है आपकी सेहत

आज का दिन आपके लिए एक नई सुबह लेकर आएगा। आलस को छोड़ना ही पड़ेगा, नहीं तो हालात और बुरे हो सकते हैं। जिम जाने के लिए थोड़ा समय निकालें। अपने रुटीन में थोड़ा बदलाव लाएं। हाथ-पैर में दर्द हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

7 libra

ADVERTISEMENT

तुला – शुभ काम में देरी कैसी

कल की जगह आज अपना काम खत्म करने की कोशिश करें। रिलेशनशिप के मामले में आपको सीरियस होना ही पड़ेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं तो फिर देर मत कीजिए, इसके लिए आज का दिन एकदम सही है। समय आ गया कि अब आप बचकानी हरकतें छोड़ दें।

8 scorpio

वृश्चिक – बोरियत से निकलें बाहर

ADVERTISEMENT

आप एक बोरिंग और रुटीन लाइफस्टाइल के आदी हो चुके हैं और इसका बुरा असर आपके शरीर पर देखा जा सकता है। इतना स्ट्रेस लेने की वजह से आपकी सेहत धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। अब भी समय है, अपने को पहले जैसा तंंदुरुस्त बना सकते हैं।

9 sagittarius

धनु – आज किस्मत आपके साथ है

कुछ लोग आपको झूठी आशाएं देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपको उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना है। अपने आप फैसले लें और उनपर जमे रहें। आप काफी समय से घर खरीदने की सोच रहे हैं, अब आपको इस दिशा में कदम उठाना चाहिए। किस्मत आपका साथ देगी।

ADVERTISEMENT

10 capricorn

मकर – बेकार काम में बीतेगा समय

ऑफिस में आज आपके तरीके से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। जिसकी वजह से बॉस भी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको दुश्मनों का सामना करना पड़ेगा। बेकार के कामों में समय बीतेगा। पर्सनल मामलों में किस्मत का साथ नहीं मिलने से परेशान रहेंगे।

11 aquarius

ADVERTISEMENT

कुंभ – दूर होंगी सभी मुश्किलें

अपने टैलेंट को बाहर निकालने का वक्त आ गया है। कुछ समय पहले तक बहुत मुश्किल दिखने वाले काम आज आसानी से पूरे हो सकते हैं। आज आपके हर काम में आत्मविश्वास की झलक दिखेगी। आपको अपने प्यार का पूरा सपोर्ट मिलेगा।  

12 pisces

मीन – सुस्ती भरा रहेगा दिन

ADVERTISEMENT

आज बहुत से लोगों का ध्यान आपकी ओर होगा। लोग आपके निजी जीवन में रुचि रखेंगे। आपका दिन आज सुस्ती भरा बीतेगा। नींद न पूरी होने की वजह से दिनभर किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज भूलकर भी किसी मीटिंग या डिस्कशन का हिस्सा न बनें।

इन्हें भी पढ़ें –
1. घर में लगा है तुलसी का पौधा तो आपको जरूर पता होनी चाहिए ये 7 बातें
2. हाथ के अंगूठे से पता चलती हैं आपके नेचर की ये 11 बातें
3. साईं बाबा के ये 11 वचन कर देंगे आपके जीवन की हर परेशानी को दूर

08 Jul 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT