ADVERTISEMENT
home / ब्यूटी
इन 5 आसान स्टेप्स में आप भी रिक्रिएट कर सकते हैं आलिया भट्ट का ये रेड लिपस्टिक लुक

इन 5 आसान स्टेप्स में आप भी रिक्रिएट कर सकते हैं आलिया भट्ट का ये रेड लिपस्टिक लुक

हमारा नया पसंदीदा रेड लिपस्टिक लुक आलिया भट्ट का है, जिसे उनके मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सैनी ने क्रिएट किया है। वैसे तो चाहे गर्मियां, सर्दियां, बारिश कोई भी मौसम हो लेकिन रेड कलर की लिपस्टिक ऐसी होती है, जिसे आप हर तरह के मौसम में आसानी से कैरी कर सकते हैं। आलिया ने अपने इस रेड लिपस्टिक लुक को ग्लोइंग स्किन और ढेर सारे मस्कारे के साथ कंप्लीट किया है। यह हमारे लिए एक लैसन है जिसकी मदद से हम भी आलिया की तरह बॉल्ड लिप्स को एफर्टलेसली कैरी कर सकते हैं। इसकी ट्रिक यही है कि लिप्स को सेंटर ऑफ अटेंशन रहने दिया जाए और इसके साथ आपको फॉल्स आईलैश या फिर ब्लश या फिर आईशैडो को स्किप कर देना चाहिए। लेकिन लेयरिंग ना भूलें ताकि आपकी स्किन को dewy effect मिल पाए। रेड लिप्स तब ज्यादा अच्छे लगते हैं जब आप इन्हें ग्लो के साथ कैरी करते हैं। तो अगर आप भी आलिया जैसा ये रेड लिप लुक ट्राई करना चाहती हैं तो फॉलो करें ये टिप्स

आलिया का रेड लिप और dewy Skin लुक

  • अपना मेकअप शुरू करने से पहले अपनी स्किन को अच्छे से क्लीन कर लें। अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर से तब तक मसाज करें जब तक आप वो आपकी स्किन में सोख ना जाए। अब अपनी स्किन पर प्राइमर लगाएं और इसके बाद क्रीमी फाउंडेशन की पतली लेयर को अपने चेहरे पर बफ करें। ऐसा फाउंडेशन का चुनाव करें जिससे आपको इल्यूमिनेटिंग फिनिश मिले। अब अपनी आंखों के नीचे कंसीलर लगाएं और अगर आपके फेस पर ब्लेमिश हैं तो उन्हें कवर करने के लिए वहां भी कंसीलर लगा लें और फिर ब्लेंड कर लें।
  • अब आईब्रो पेंसिल से अपने ब्रो के बीच के स्पेस या फिर खाली एरिया को कवर कर लें। अब एक स्पूली से इन्हें कॉम्ब कर लें। अगर आपकी ब्रो अनरुली हैं तो आप क्लीयर ब्रो जेल का इस्तेमाल कर के इन्हें होल्ड कर सकती हैं।
  • अब क्रीम ब्रोन्जर में अपने बड़े फेस ब्रश को डिप करें और इसे अपने चेहरे के हाई प्वॉइंट्स पर लगाएं। वहीं एक छोटे ब्रश की मदद से आप आइलिड्स पर कलर को ब्लेंड कर सकते हैं और सटल डाइमेंशन दे सकते हैं। अब अपनी उंगलियों से क्रीम हाइलाइटर को चेहरे के हाई प्वॉइंट्स पर लगाएं जैसे कि गाल, होठों के ऊपर और नाक के बीच वाले हिस्से पर।
  • अपनी आईलैश को कर्ल करें और वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा की 2 लेयर लगाएं। इससे आपकी आंख ब्राइट लगेगी और आप थोड़ा सा न्यूड आईलाइनर या फिर वॉटरप्रूफ काजल भी वॉटरलाइन पर लगा सकती हैं।
  • अपने होठों पर लिपस्टिक लगाने से पहले अपने होठों को एक्सफोलिएट कर लें। इसके बाद एक क्रीमी फॉर्मुला वाली रेड लिपस्टिक का चुनाव करें और अपने लुक को टी-जोन पर सेटिंग पाउडर लगाते हुए खत्म करें ताकि आपके चेहरे की शाइन बनी रहे।
15 Feb 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT