ADVERTISEMENT
home / रिलेशनशिप
इंटीमेसी के अलावा कपल्स बेड में करते हैं ये 5 चीजें

इंटीमेसी के अलावा कपल्स बेड में करते हैं ये 5 चीजें

लोगों को लगता है कि शादी के बाद कपल फिजिकल इंटीमेसी को एक्सप्लोर करते हैं और हो सकता है कि ये सच हो लेकिन जरूरी नहीं है कि हमेशा ऐसा ही हो। दरअसल, शादी एक सच्ची पार्टनरशिप होती है, जहां कपल्स कई चीजों को एक साथ फेस करते हैं, कुछ मंडेन रहते हैं तो कुछ चीजों को करते हुए थ्रिल हो जाते हैं। वैसे तो इंटीमेसी, शादी का अहम हिस्सा है लेकिन इसके अलावा भी कपल कुछ ऐसी चीजें करते हैं, जो उन्हें एक दूसरे के करीब लाने में मदद करती हैं। तो चलिए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं-

किसी बात पर असहमति

बेड, आपकी सेफ प्लेस होती है और इस वजह से आप कई सारी चीजों के बारे में अपने कमरे में ही बात करना पसंद करते हैं। साथ ही अगर आप अपने पार्टनर के साथ प्राइवेट में बातचीत करना चाहते हैं, जिसे आप किसी और से शेयर नहीं करना चाहते हैं तो कमरा ही बेस्ट जगह होती है। कई बार कपल्स कमरे में घर की चीजों को लेकर झगड़ते हैं या फिर कई अन्य चीजों पर भी दोनों के बीच असहमति होती है, तो उनके बारे में कपल अपने कमरे में ही बात करना पसंद करते हैं।

एक साथ गेम्स खेलना

वैसे तो काम की वजह से कपल्स काफी बिजी रहते हैं लेकिन बेडरूम एक ऐसी जगह है, जहां वो रिलैक्स कर पाते हैं और केवल पैशनेट मोमेंट ही शेयर नहीं करते हैं बल्कि साथ में गेम्स भी खेलते हैं। यह किसी भी तरह का गेम हो सकता है, जैसे मल्टी प्लेयर वीडियो गेम या फिर स्क्रैबल, ऊनो या फिर जेंगा आदि। इस तरह से रिलेशनशिप में फन बना रहता है और टेंशन कम होती है।

एक दूसरे को मसाज देना

इंटीमेसी के अलावा कपल आमतौर पर बेडरूम में एक दूसरे को मसाज भी देते हैं। शुरुआत में ये काफी रोमांटिक हो सकता है लेकिन समय के साथ जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ने लग जाती है तो आपके शरीर में दर्द होने लगता है और इस वजह से मसाज से काफी आराम मिलता है। ऐसे में कपल्स एक दूसरे को मसाज देकर उनके दर्द को कम करते हैं और इससे दोनों के बीच का प्यार भी बढ़ता है।

ADVERTISEMENT

फैंटेसी डिस्कस करते हैं

कपल आमतौर पर बेडरूम में अपनी फैंटेसी के बारे में भी बात करते हैं। कई बार आप लवमेकिंग करने के मूड में नहीं होते हैं क्योंकि काम के कारण या फिर ऑफिस के प्रेशर की वजह से आप काफी थक जाते हैं और इस वजह से आप अपने पार्टनर से अपनी फैंटेसी के बारे में बात करते हैं, जो आप आने वाले समय में करना चाहते हैं।

एक दूसरे से उनके दिन के बारे में पूछना

एक चीज जो हर कपल लगभग रोज करते हैं वो है कि वो बेडरूम में एक दूसरे के दिन के बारे में जरूर पूछते हैं। बेडरूम एक दूसरे के प्रति अपना सपोर्ट दर्शाने के साथ-साथ पैसों के बारे में डिस्कस करने तक के लिए बहुत ही सेफ जगह होती है। इसके अलावा कपल बेडरूम में अपने खर्चों और इंकम को बढ़ाने के बारे में भी डिस्कशन करते हैं।

05 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT