बॉलीवुड में हर त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। नए साल के स्वागत से पहले इंडस्ट्री में क्रिसमस का सेलिब्रेशन भी ज़ोरदार तरीके से किया गया। तैमूर अली खान पटौदी से लेकर करण जौहर और टीवी के कई सितारों तक ने लिटिल सैंटाज़ के साथ क्रिसमस पर खूब मस्ती की।
कपूर्स का ज़रूरी क्रिसमस लंच
कपूर खानदान में हर साल क्रिसमस लंच पर उनका पूरा परिवार एक ही जगह इकट्ठा होता है। हाल ही में पटौदी पैलेस में तैमूर का पहला जन्मदिन मना कर लौटे सैफ अली खान, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर एंड फैमिली को क्रिसमस के इस खास लंच पर फिर साथ देखा गया। इस बार उनकी दादी कृष्णा राज कपूर और कज़िन रणबीर कपूर भी साथ थे।
स्माइल प्लीज़!
ग्रेट ग्रैंडमदर के साथ समायरा, कियान और तैमूर
द फैमिली इन अ फ्रेम
मामा की गोदी में नन्हे तैमूर
मिलें नन्हे सैंटाज़ से
बॉलीवुड के स्टार किड्स को इंडस्ट्री में लॉन्च करने वाले करण जौहर के दोनों बच्चों यश और रूही जौहर को हाल ही में अर्पिता खान शर्मा की क्रिसमस पार्टी और तुषार कपूर की प्री क्रिसमस पार्टी में मस्ती करते हुए देखा गया था। इन दोनों ही पार्टीज़ में इंडस्ट्री के काफी लोगों ने शिरकत की थी।
लिटिल सैंटा बने यश और रूही जौहर
बुआ एकता कपूर के साथ लक्ष्य
करणवीर बोहरा अपनी बीवी टीजे और जुड़वा बच्चों के साथ
करण मेहरा, निशा रावल और उनका नन्हा एल्फ कविश
क्रिसमस डेकोरेशंस के बीच नन्हे कविश मेहरा
वरुण धवन का स्पेशल क्रिसमस सेलिब्रेशन
पापा कुणाल खेमू ने शेयर की बेटी इनाया की क्यूट फोटो
सितारों की क्रिसमस विशेज़
बॉलीवुड सितारों ने भी अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए थोड़ा टाइम निकाल ही लिया। खुद एंजॉय करने के साथ ही इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस को भी खास विशेज़ दीं।
अदा शर्मा का स्नोमैन
बिदिता बाग का वर्किंग क्रिसमस
सैंटा के साथ शमा सिकंदर
ऋचा शर्मा की क्रिसमस कैप
मेरी क्रिसमस!