छोटे पर्दे के मशहूर शो छोटी सरदारनी और ‘महाभारत’ में अंबालिका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मानसी शर्मा ने अपने फैंस को एक प्यारी खबर दी है। उन्होंने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। जी हां, मानसी शर्मा दूसरी बार मां बनी हैं। इसी साल मई में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब उनके घर एक नन्हा मेहमान आया है।
साल 2019 में मानसी की शादी फेमस सिंगर हंसराज हंस के बेटे युवराज हंस से हुई। युवराज और मानसी की मुलाकात ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ के दौरान हुई थी। उन्होंने लंबे समय तक डेटिंग के बाद शादी की। शादी के बाद उन्हें 2020 में एक बेटा हुआ था। वहीं, अब दो साल बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में उनकी फैमिली पूरी कम्प्लीट हो गई। वह बेहद खुश हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी है।

इन सीरियल्स से हुईं थी फेमस
मानसी ने ‘देवों के देव महादेव’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘महाभारत’, ‘चंद्र नंदिनी’, ‘उतरन’ जैसे कई मशहूर सीरियल में काम किया है। ‘मरियम खान-रिपोर्टिंग लाइव’ और ‘विक्रम वेताल की रहस्य गाथा’ में नजर आई थीं। साल 2022 के बाद ये पर्दे से गायब हो गईं। इन्हें पर्दे पर नहीं देखा गया।
अब व्लॉगिंग करती हैं मानसी
मानसी शर्मा व्लॉगिंग भी करती हैं। मानसी शर्मा का यूट्यूब पर एक चैनल भी है। इंस्टाग्राम पर उनके 60 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अपने पति और बेटे के साथ रील्स और तस्वीरें पोस्ट करती हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।
वहीं युवराज हंस भी पंजाबी सिनेमा के जानेमाने चेहरे हैं। उन्होंने ‘यार अन्नामूल’, ‘मिस्टर एंड मिसेज 420’, ‘प्रॉपर पटोला’, ‘लाहौरिया’ जैसी कई पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
- Fact Check: क्या सच में अर्चना पूरन सिंह और अमिताभ बच्चना का था अफेयर? जानिए पूरी सच्चाई
- इन 5 Celebs ने अपने काफिले में ऐड की नई कारें, किसी को मिली गिफ्ट तो किसी ने खुद खरीदी नई कार
- आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर तक ये 5 डीवाअपनी डाइट में प्रोटीन करती हैं शामिल, जानिए तरीका
- महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं ये साइबर सिक्योरिटी TIPS, सही जानकारी से कर सकती हैं अपना बचाव
- सुष्मिता सेन से जुड़े वो 7 वाकये जो बताते हैं कि वो फीमेल एक्ट्रेस को हमेशा इंस्पायर करती हैं