ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Cannes 2023: रेड कारपेट पर डेब्यू के बाद स्मैशिंग न्यू लुक में दिखीं अनुष्का शर्मा, देखें Pics

Cannes 2023: रेड कारपेट पर डेब्यू के बाद स्मैशिंग न्यू लुक में दिखीं अनुष्का शर्मा, देखें Pics

कान फिल्म फेस्टिवल इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। कई सारे इंडियन सेलेब्स इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में नजर आ रहे हैं और कई डीवा ने इस साल कान में अपना डेब्यू किया है। इसी बीच अब अनुष्का शर्मा भी अपने कान फिल्म फेस्टिवल लुक्स स्ले करते हुए नजर आई हैं। ए दिल है मुश्किल एक्ट्रेस ने ऑफ शॉल्डर व्हाइट गाउन में कान के रेड कारपेट पर डेब्यू किया है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अनुष्का शर्मा सही में जानती हैं कि उन्हें किस तरह से स्टेटमेंट बनाना है और अपने इस लुक में वह स्टेटमेंट बनाते हुए दिखाई दे रही हैं।

वहीं अपने दूसरे लुक में अनुष्का शर्मा परादा फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं और वह कार्टियर की ज्वेलरी में दिखाई दीं। इस दौरान एक्ट्रेस बेबी पिंक कलर के ट्यूब टॉप और शिमर पैंट्स में दिखाई दीं। उनके टॉप में दो लंबी टेल्स बनी हुई हैं। वहीं अपने अपने मेकअप को सिंपल रखा और अपने बालों को उन्होंने पोनी में बांधे रखा। अनुष्का शर्मा अपने इस लुक में वाकई काफी शानदार दिखाई दीं और एक्ट्रेस के फैंस भी उनके इस लुक से काफी इंप्रेस हैं। फैंस का कहना है कि, क्वीन अपना लुक स्ले कर रही हैं।

कान में अपने पहले दिन अनुष्का शर्मा रिचर्ड क्विन की ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अपने इस लुक को चोपार्ड की ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस ने नीट बन, ग्लैमरस मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया था। यहां देखें अनुष्का शर्मा की तस्वीरें-

जब अनुष्का शर्मा मुंबई से निकली थीं, तब उनके साथ उनके पति विराट कोहली भी वहां मौजूद थे। फैंस को लगा कि विराट, अनुष्का के साथ फ्रेंच रिवेरा जा रहे हैं लेकिन कान 2023 की तस्वीरों में उनके साथ विराट कोहली नजर नहीं आ रहे हैं।

ADVERTISEMENT

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं और अब वह जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में वह झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं और इसकी डिटेल्स जल्द ही शेयर की जाएंगी।

27 May 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT