आपके पास ऐसे बहुत सारे कुर्ते होंगे जिन्हें आप कभी जीन्स तो कभी लैगिंग या सलवार के साथ पहनती होंगी। यही वजह है कि कुर्ता आपके वॉर्डरोब का एक अहम हिस्सा होता है। कॉलेज जाना हो, फंक्शन अटेंड करना हो, ऑफिस में एथनिक दिखना हो या फिर कहीं और जाना हो, जब कुछ समझ नहीं आता तब कुर्ता ही सबसे आसान चॉइस लगता है। ये जितना आरामदायक होता है, उतना ही स्टाइलिश भी नजर आता है। एक सिंपल और खूबसूरत सा कुर्ता आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाता है। सबकी तरह आपकी चाहत भी होती होगी कि आपके कुर्ते के कलेक्शन में डब्ल्यू, बीबा और लिबास जैसे ब्रांड्स के कुर्ते शामिल हों लेकिन कई बार ज्यादा कीमत की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाता और आपको अपना मन मारकर बाजार से सस्ते कुर्ते खरीदने पड़ जाते हैं।
मगर अब आपको एेसा करने की जरूरत बिलकुल नहीं है, क्योंकि हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे ब्रांडेड कुर्ते, जिन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए डिस्काउंट के साथ अपने बजट में सिर्फ 1000 रुपये के अंदर खरीद सकती हैं। इन्हें वार्डरोब में जगह देने के बाद आप ऑफिस/ आउटिंग/ पार्टी, कहीं भी रॉक कर सकती हैं। ये सभी कुर्ते हर मौसम में बॉडी को सुकून और आपको बिंदास लुक देते हैं। तो चलिए हम आपको ले चलते हैं ऑनलाइन शॉपिंग की दुनिया में जहां आपको मिलेंगे ब्रांडेड कुर्ते वो भी काफी आकर्षक डिस्काउंट पर।
हाई नेक कुर्ता
ग्रीन कलर का ये स्ट्रेट कुर्ता लिबास ब्रांड का है। इसका फैब्रिक कॉटन है। इस हाई नेक कुर्ते को आप जीन्स या फिर लैगिंग के साथ पहन सकती हैं। आप चाहें तो इसे प्लाजो या पैंट के साथ भी मैच कर सकती हैं। इस एक कुर्ते से आप खुद को अलग लुक दे सकती हैं। लिबास के इस कुर्ते को अगर आप मार्केट से लेने जाएंगी तो इसकी कीमत आपको ज्यादा पड़ेगी लेकिन ऑनलाइन ये आपको 40% डिस्काउंट के साथ मिल जायेगा।
कीमत- ₹ 1299। डिस्काउंट के बाद- ₹ 779। अभी खरीदें।
अनारकली कुर्ता
अगर आप अनारकली की शौकीन हैं तो बीबा का ये कुर्ता आपके लिए बेस्ट रहेगा। थ्री क्वार्टर स्लीव्स के साथ कॉटन का ये कुर्ता गर्मियों के लिहाज से परफेक्ट है। इसे आप कैजुअल लुक में या फिर ऑफिस के लिए पहन सकती हैं। बीबा के कुर्ते की कीमत नॉर्मली ज्यादा होती है लेकिन ऑनलाइन ये आपको 55% डिस्काउंट के साथ मिल जायेगा।
कीमत- ₹ 1999। डिस्काउंट के बाद- ₹ 899। अभी खरीदें।
व्हाइट स्ट्रेट कुर्ता
गर्मियों के लिहाज से व्हाइट एक ऐसा कलर होता है जो देखने वाले और पहनने वाले, दोनों की ही आंखों को सुकून देता है। ऑरेलिया ब्रांड का ये सिंपल सा व्हाइट कुर्ता किसी भी ओकेजन के लिए परफेक्ट है। व्हाइट होने की वजह से इसे आप किसी भी कलर के प्लाजो या फिर पैंट के साथ मैच करके पहन सकती हैं। ऑनलाइन ये आपको 37% डिस्काउंट के साथ मिल जायेगा।
कीमत- ₹ 899। डिस्काउंट के बाद- ₹ 559। अभी खरीदें।
शर्ट कुर्ता
अगर आप डब्ल्यू ब्रांड की फैन हैं और इसके कुर्ते आपको आकर्षित करते हैं तो ये शर्ट कुर्ता आपके लिए ही है। क्रेप फैब्रिक से तैयार किया गया ये कुर्ता कलरफुल कपड़े पहनने वालों की पहली पसंद बन सकता है। इसे आप ब्लैक, पिंक, ब्लू, सी ग्रीन जैसे कलर्स के पैंट या प्लाजो के साथ मैच करके पहन सकती हैं। डब्ल्यू ब्रांड के कपड़ों की कीमत आमतौर पर ज्यादा होती हैं लेकिन ऑनलाइन ये कुर्ता आप 45% डिस्काउंट पर खरीद सकती हैं और इसे अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।
कीमत- ₹ 1799। डिस्काउंट के बाद- ₹ 989। अभी खरीदें।
ए- लाइन कुर्ता
लिबास ब्रांड का ये मल्टीकलर ए-लाइन कुर्ता दिखने में बेहद खूबसूरत और सिंपल है। इसका फैब्रिक चंदेरी सिल्क है। आगे से खुला हुआ ये कुर्ता पिंक कलर की पैंट के साथ शानदार लगता है। इसे आप किसी भी पार्टी या फंक्शन में पहनकर सबसे अलग नजर आ सकती हैं। ऑनलाइन आप इसे 40% डिस्काउंट के साथ अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
कीमत- ₹ 1599। डिस्काउंट के बाद- ₹ 959। अभी खरीदें।
इन्हें भी पढ़ें
जानिए 500 रुपए के अंदर 10 ब्रांडेड लिपस्टिक शेड्स के बारे में
गर्मियों में राहत देते लूज-लूज प्लाजो, शानदार डिस्काउंट पर खरीदें
1000 रुपये के बजट में खरीदें अपनी पसंद की स्कर्ट्स
1000 रुपये के अंदर मिलेगा सिंड्रेला वाला गाउन, आप भी खरीदें यहां से