ADVERTISEMENT
home / Make Up Products
#CelebStyle: Red-Pink ही क्यों? ट्राय करें ये लिपस्टिक शेड्स

#CelebStyle: Red-Pink ही क्यों? ट्राय करें ये लिपस्टिक शेड्स

कोई भी लड़की सुंदर होठों की ताकत को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकती है- एक शानदार लिपस्टिक ना सिर्फ आपके लुक में चार चाँद लगा देती है बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी कई गुना बढ़ा देती है। क्लासिक red या pretty पिंक बहुत आम है इसलिए हमें लगता है अब समय कुछ नया करने का। स्टाइलिश बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ पेल पीच से लेकर डीप burgundy तक कई अनोखे और अलग रंग try कर रहे हैं। तो पढ़िये हमारी ये गाइड नए लिपस्टिक कलर की जानकारी पाने के लिए और तैयार हो जाइए अपने लिपस्टिक कलेक्शन को अनोखे रंगो से अपडेट करने के लिए!

1. पर्पल का धमाल!

PC-lips

पर्पल जैसे daring शेड को PC ने बड़ी ही आसानी से carry कर सभी का ध्यान अपनी और खींचा है। रात के लिए पर्फेक्ट शेड है ये और उनकी ब्लैक ड्रेस में ये बोल्ड लिप्स सिरियस ड्रामा और तड़का लगा रहे हैं। तो इस शेड को try करके अपने अगले बड़े नाइट इवैंट में सबसे हटके नज़र आएं!

POPxo Recommends: Maybelline Color Sensational Jewel, Purple (Rs. 425)

ADVERTISEMENT

2. पीच का परफेक्शन

Kareena-Lips

इसमे कोई शक नहीं है कि करीना कुछ भी पहने उसमें सेक्सी लगती है। उनकी ये पीच लिपस्टिक morning के लिए पर्फेक्ट है। ये एक ऐसा शेड है जो बड़ी ही आसानी से carry किया जा सकता है और ये सभी आउटफिट और मौकों (ड्रेसी या casual) पर अच्छा लगता है। यकीनन ये ऐसा रंग है जिसमें आप कभी फ़ेल हो ही नहीं सकती हैं और इसलिए इसे आपके लिपस्टिक कलेक्शन में जोड़ना समझदारी होगी।

POPxo Recommends: Revlon Colour Burst Lip Color, Peach (Rs. 899)

3. ब्राउन की सादगी

neha-lips

ADVERTISEMENT

अगर ब्राउन लिपस्टिक का नाम सुन कर आपका चेहरा बिगड़ने लगता है तो एक बार फिर सोचिए! इन divas से सबक लीजिए कि कैसे कॉफी और सिनेमन जैसे न्यूट्रल शेड आपके आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट कर सकते हैं। इन्हे try करें- जैसे नेहा का देसी लुक और दीपिका का dressed up लुक। इसे matt में try करें ताकि जब भी आप चाहे उस पर लिप ग्लॉस लगा सकती हैं।

POPxo Recommends: L’Oreal Colour Riche Matte Moist in Maple Mocha (Rs. 674)

4. वाइन का नशा

Dia-lips

कौन कहता है कि डार्क लिप्स सभी पर अच्छे नहीं लगते हैं? जब हमारी पसंदीदा सेलिब्रिटीज़ डीप pouts को flaunt कर रही हैं तो समय आ गया है कि आप भी इन्हें try करें। दीया ने जो शेड पहना है वो है- oxblood जिसमें थोड़ा सा पिंक भी है, इसलिए ये शेड आप बिना घबराए try कर सकती हैं। तो अपनी अगली खास डेट पर रोमांटिक चार्म के लिए इस शेड के साथ कोई फेमिनिन ड्रेस पहनें।

ADVERTISEMENT

POPxo Recommends: Natio Lip Colour (Rs. 895)

5. गहरे रंगो का जादू

Kangana-lips

बहुत ही ज़्यादा डार्क लिप्स से कंगना सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हुई है। Burgandy का बहुत ही डार्क शेड एक रेगुलर आउटफिट में ग्लैमर बढ़ाता है और उसे आम से खास लुक दे देता है। अपने लुक में ड्रामा add करने के लिए इसे ज़रूर try करें।

POPxo Recommends: Colorbar Matte Lipstick, Posh Plum (Rs. 299)

ADVERTISEMENT

6. पेस्टल का कमाल

Jacqueline-lips

अगर आप डार्क लिप्स try नहीं करना चाहती हैं तो भी आप अपने हमेशा के पिंक को बिना लगाए पेस्टल शेड try कर सकती हैं, बाद में अपने पिंक शेड से एकदम हल्का (पेस्टल) शेड लगाएं। ये क्यूट होने साथ ही गर्ली भी लगता है और डार्क winged eyeliner के साथ पर्फेक्ट लगता है जैसे जैकलीन ने पहना है। लाइट शेड dramatic eyes को बैलेन्स करने के साथ ही आपकी स्टाइल में रंग भी add करता है।

POPxo Recommends: Fran Wilson Moodmatcher Luxe Twist Stick – Pink (Rs. 790)

7. स्टाइलिश मरून

deepika-lips

ADVERTISEMENT

दीपिका को डार्क लिप्स की ब्रांड एंबेसडर कहा जा सकता है क्योंकि वो अक्सर डार्क बोल्ड लिप्स में नज़र आती हैं चाहे casual हो या ड्रेसी लुक हो। मरून का ये चटक शेड हमारा पसंदीदा है क्योंकि इसे आप casually या किसी खास मौके पर भी पहन सकती हैं। मौका कोई भी हो, ये आपके आम मेकअप रूटीन में जान डाल देगा और सभी का ध्यान आप पर हो इसकी पूरी गारंटी भी देगा। 😉

POPxo Recommends: Colorbar Velvet Matte Lipstick, 183 Vall Fired Up (Rs. 299)

Images: Instagram

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT