ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
वीडियो: तैमूर अली, इनाया और अली अबराम जैसे स्टार किड्स  की गणपति पूजन पर मस्ती

वीडियो: तैमूर अली, इनाया और अली अबराम जैसे स्टार किड्स की गणपति पूजन पर मस्ती

आप मानें या ना मानें, आजकल स्टार किड्स हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ से भी ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं। जहां स्टार किड्स की छोटी- छोटी क्यूट अदाएं फैन्स को बहुत पसंद आ रही हैं, वहां गणपति पूजन के दौरान इन स्टार किड्स की क्यूट एक्टिविटीज़ फैन्स की नजरों से कैसे बची रह सकती हैं। जी हां, बिलकुल, स्टार किड्स भी अपने गणपति बप्पा को खुश करने में किसी से पीछे नहीं हैं। खासतौर पर सबसे पॉपुलर स्टार किड सैफ और करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान पटौदी ने भी गणपति पूजन के जमकर मज़े लिये। हम आपको कुछ वीडियोज़ दिखा रहे हैं जिनमें 2 साल के तैमूर गणपति पूजन सेलिब्रेशन के दौरान खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

देखें सबसे पॉपुलर स्टार किड तैमूर के जलवे

देखें कि तैमूर अपने चाचा आदर जैन के साथ गणेश उत्सव को कितना जमकर मजा ले रहे हैं। यहां बेबी तैमूर की क्यूटनेस का आप सिर्फ यह वीडियो देखकर ही अंदाज लगा सकते हैं। तैमूर अपनी मॉम करीना कपूर के साथ सफेद कुर्ते पजामे में बेहद खुश और मस्त दिख रहे हैं। 

इस क्यूटनेस पर कौन कुर्बान नहीं हो जाएगा – 

सबसे ज्यादा पसंद आया यह टॉय –

ADVERTISEMENT

अब तो भई प्यास लग आई है…

फैमिली फोटो की शेयर

आदर जैन ने इस मौके पर अपने पूरे परिवार के साथ भी एक फोटो सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस फोटो में करीना कपूर और तैमूर के साथ अरमान जैन और उनकी मॉम रीमा जैन को भी देखा जा सकता है।

%E0%A4%95%E0%A4%AA%E0%A5%82%E0%A4%B0 %E0%A4%AB%E0%A5%88%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%80

ट्रैडिशनल ड्रेस में आईं इनाया

अब दूसरी स्टार किड इनाया पर भी एक नजर डालें जो अपनी मॉम सोहा अली खान के साथ गणपति उत्सव में आईं हैं और रेड- यलो ट्रैडिशनल ड्रेस में काफी क्यूट लग रही हैं।

ADVERTISEMENT

Soha   Inaaya

इससे पहले इनाया खेमू का मॉर्निंग राउंड का यह वीडियो भी देखें –

रिधिमा कपूर बेटी के साथ

गणपति विसर्जन के दौरान बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर की बेटी रिधिमा कपूर साहनी की क्यूट बेटी समारा साहनी को भी देखें –

Ridhima Kapoor with her kid

ADVERTISEMENT

एश्वर्या के साथ आराध्या

इसके अलावा गणपति पूजन में ऐश्वर्या रॉय बच्चन भी अपनी मॉम और बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। यहां आराध्या ऑरेंज ट्रैडिशनल ड्रेस में काफी क्यूट दिख रही थीं –

Aishwarya with Aaradhya

शिल्पा शेट्टी बेटे वियान के साथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी गणपति पूजन के दौरान अपनी मां, पति और क्यूट किड वियान राज कुंद्रा के साथ नजर आईं।  

Shilpa Shetty with her kid Viaan

ADVERTISEMENT

अर्पिता आईं अपने बेटे आहिल के साथ

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का क्यूट स्टार किड आहिल शर्मा भी गणपति पूजन को काफी एन्जॉय करता दिखा।

Arpita Khan with Aahil Sharma

अली अबराम ने अपने घर में ही बप्पा से कह ली अपने मन की बात

शाहरुख खान के क्यूट स्टार किड अली अबराम को देखें, कितनी तन्मयता से गणपति बप्पा यानि पप्पा से प्रार्थना करके अपने मन की बात कह रहे हैं। इस पोस्ट में शाहरुख खान ने बताया है कि अबराम बप्पा को पप्पा कहकर बुलाते हैं।

Ali Abram at Ganpati poojan

ADVERTISEMENT

इन्हें भी देखें –

गणपति पूजन में भी दिखा बॉलीवुड सेलेब्स के ट्रेडिशनल फैशन का गजब जलवा

रक्षाबंधन के दिन सबसे ज्यादा पैम्पर किये जाने वाले स्टार किड बने तैमूर, देखें पिक्चर्स

देखें, हॉट सनी लियोनी के जुड़वां और दूसरे टॉप बॉलीवुड सेलेब्स के क्यूट किड्स

ADVERTISEMENT
19 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT