ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
देखें लैक्मे फैशन वीक में शो स्टॉपर बने इन जानेमाने बॉलीवुड सितारों का जलवा

देखें लैक्मे फैशन वीक में शो स्टॉपर बने इन जानेमाने बॉलीवुड सितारों का जलवा

लैक्मे फैशन वीक कॉस्मेटिक और ब्यूटी सर्विसेज़ ब्रांड लैक्मे और स्पोर्ट्स, फैशन और एंटरटेनमेंट मार्केटिंग – मैनेजमेंट कंपनी आईएमजी रिलायंस ने मिलकर ऑर्गेनाइज़ किया गया ईवेंट है जिसको फैशन के फ्यूचर को रिडिफाइन करने और देश को ग्लोबल फैशन वर्ल्ड से जोड़ने के नजरिये से शुरू किया गया है। साल में दो बार आयोजित होने वाला पांच दिन का लैक्मे फैशन वीक- 2018 मुंबई में संपन्न हुआ। इस शो में जहां अनेक जानेमाने फैशन डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन पेश किये वहीं रैंप पर 30 बॉलीवुड सितारों ने अपना जलवा शो स्टॉपर बनकर दिखाया। इनमें करीना कपूर, सैफ अली खान, सुष्मिता सेन, दिशा पाटनी, करण जौहर, तमन्ना भाटिया समेत अनेक कलाकार शामिल थे।

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी का नाम फिल्म पद्मावत से कुछ ज्यादा पहचाना जाने लगा है। लैक्मे फैशन वीक में अदिति ने पायल सिंघल के कलेक्शन को रैंप पर पेश किया और ग्लिटरिंग गोल्ड में खूबसूरत लुक के साथ अपना जलवा बिखेरा।  

कृति सेनन

फिल्म बरेली की बर्फी से फेमस हुई कृति सेनन राव का यह लुक अपने आप में बेमिसाल है। कृति लैक्मे फैशन वीक में प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की गई खूबसूरत लहंगा चोली में रैम्प पर आईं और अपना खूबसूरत लुक पेश किया। 

पूजा हेगड़े 

जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े जो फिल्म मोहनजोदाड़ो से पहचानी जाती हैं, ने रिधि मेहरा के खूबसूरत ईवनिंग गाउन के साथ अपना बेमिसाल लुक रैम्प पर पेश किया। 

ADVERTISEMENT

स्वरा भास्कर 

स्वरा भास्कर फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन उन्हें प्रसिद्धि मिली है फिल्म पद्मावत के लिए एक विवादास्पद पत्र लिखने से। लेकिन पद्मावत में खुद को वेजाइना फील करने वाली स्वरा यहां लैक्मे फैशन वीक में  अपना जलवा दिखाने के लिए पहुंच ही गईं आखिरकार। अब यह तो उनसे पूछा ही जाना चाहिए कि वे रैम्प पर खुद को क्या फील कर रही थीं..  

दिशा पटानी 

दिशा पटानी को फिल्म- धोनी से पहचान मिली है। यहा लैक्मे फैशन वीक में श्रिया सोम की गॉर्जियस शो स्टॉपर के रूप में उन्होंने अपना जलवा बिखेरा।

दिया मिर्ज़ा

दिया मिर्ज़ा को कौन नहीं जानता। लैक्मे फैशन वीक में आप देख सकते हैं, खूबसूरती की मिसाल दिया मिर्ज़ा का खूबसूरत साड़ी में ऐलिगेंट लुक। यह साड़ी संजुक्ता दत्ता द्वारा डिजाइन की गई है।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर को कहीं आप लोग भूल तो नहीं गए हैं। लैक्मे फैशन वीक में करिश्मा कपूर भी अपना खूबसूरत जलवा बिखेरने पहुंची थीं। यहां उन्होंने रवि भालोटिया द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस को बखूबी रैम्प पर पेश किया और उनकी शो स्टॉपर बनीं।

ADVERTISEMENT

शिल्पा शेट्टी

जानी पहचानी बॉलीवुड हस्ती शिल्पा शेट्टी भी लैक्मे फैशन वीक में शो स्टॉपर बनी थीं। उनका गॉर्जियस लुक देखें जो जयंती रेड्डी द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस के साथ बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं।

 

बिपाशा बसु

बंगाल ब्यूटी बिपाशा बसु का यह स्टाइलिश लुक देखें जो उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में पेश किया था। यह स्टाइलिश गाउन डिजाइनर रेशमा कुन्ही द्वारा डिजाइन किया गया है।

तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया को भी लोग खूब जानते हैं। लैक्मे फैशन वीक में तमन्ना भाटिया को अश्विनी रेड्डी के कलेक्शन को रैंप पर उतारना था, जो उन्होंने उनकी शो स्टॉपर बनकर बखूबी निभाया। 

ADVERTISEMENT

इन्हें भी देखें- 

 
05 Feb 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT