ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
शिल्पा शेट्टी से लेकर एकता कपूर तक कीजिए सेलिब्रिटीज़ के घर गणपति बप्पा के दर्शन

शिल्पा शेट्टी से लेकर एकता कपूर तक कीजिए सेलिब्रिटीज़ के घर गणपति बप्पा के दर्शन

गणेश चतुर्थी शुरू होने के साथ शुरू हो चुका है गणपति बप्पा का आगमन। हर साल देशभर में गणेश चतुर्थी के त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। क्या आम क्या खास, इस त्यौहार के आते ही सभी बप्पा की भक्ति में लीन हो जाते हैं। मगर इसके बाद भी सबकी निगाह टिकी होती है बॉलीवुड और टीवी सितारों के घर पधारे गणपति बप्पा पर। हर साल सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर सहित कई सेलिब्रिटीज़ गाजे- बाजे के साथ गणपति जी को अपनी घर लेकर आते हैं। इस बार भी इन सेलिब्रिटीज़ के घर का नजारा कुछ ऐसा ही था। चलिए आपको भी कराते हैं सेलिब्रिटीज़ के घर पधारे बप्पा के दर्शन।

सबसे पहले कीजिए टीवी क्वीन एकता कपूर के घर पर विराजमान गणपति के दर्शन। यहां एक्टर जितेंद्र और तुषार कपूर पारंपरिक भारतीय वेशभूषा धोती और दोशाला में बप्पा का आगमन करते नजर आए।

वहीं शिल्पा शेट्टी के घर पर भी गणपति बप्पा का आगमन भी नाच- गाने के साथ हुआ।

हर साल सलमान खान के घर जब भी गणपति जी पधारते हैं तो सबके आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इस बार सलमान खान की दोनों बहनें अलविरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा ने भी अपने- अपने घर गणपति जी का स्वागत किया।

ADVERTISEMENT

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी गणेश जी का सुन्दर सा रूप अपने घर लेकर आए। देखिए सोनू सूद के घर आए गणपति जी का वीडियो…

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ने भी अपने घर गणपति जी का स्वागत किया। इस दौरान हरे कुर्ते और सफेद पैजामे में शरद मल्होत्रा भी काफी जंच रहे थे।

माधुरी दीक्षित ने भी परिवार के साथ गणपति जी का स्वागत किया।

अब करिए रवीना टंडन के घर विराजमान हुए गणपति बप्पा के दर्शन।     

ADVERTISEMENT

टीवी एक्टर करन टैकर ने भी अपने घर गणपति जी की स्थापना की। देखिए अपनी कार में कितनी शान से करन बप्पा को अपने घर लेकर आ रहे हैं।

फेमस एंकर और एक्टर मनीष पॉल ने भी अपनी पत्नी के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया। बप्पा के लिए मनीष पॉल ने अपने घर पर काफी खूबसूरत दरबार सजाया है।

हाल ही में फिल्म “स्त्री” की सफलता का जश्न मना चुकीं श्रद्धा कपूर ने भी अपने घर बप्पा को विराजमान किया।

सीरियल “ये है मोहब्बतें” की बड़ी रूही यानि अदिति भाटिया ने भी गणपति बप्पा की पूजा की।

ADVERTISEMENT

एक्ट्रेस प्रीति ज़िटा ने भी अपने घर पर सफेद गुलाब के फूलों से गणेश जी के लिए बेहद खूबसूरत दरबार सजाया।

कंगना रनौत ने भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया।

कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली बेंद्रे इस बार गणपति पूजन को काफी मिस कर रही हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाली ने मुंबई स्थित अपने घर पर स्थापित गणेश जी की फोटो शेयर की, जिसमें उनके बेटे और पति गणपति जी की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं।

एक्टर ऋतिक रौशन ने भी अपने घर विराजे गणपति जी के पूजन का वीडियो शेयर किया।

ADVERTISEMENT

बप्पा के त्यौहार के मौके पर लगे हाथ अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ने अपनी आने वाली फिल्म “सुई धागा” का प्रमोशन भी कर लिया। इसके लिए अनुष्का शर्मा और वरुण धवन धागे से बने हुए इको फ्रेंडली गणपति जी के साथ इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया। वीडियो में देखिए किस तरह बप्पा की इस मूरत को फिल्म “सुई धागा” की टीम ने बनाया।

मथुरा में फिल्म “लुक्का छुप्पी” की शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन और कृति सेनन ने भी फिल्म के सेट पर गणपति जी की पूजा की।  

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

ADVERTISEMENT

गणेश चतुर्थी: कभी नहीं करने चाहिए गणपति की पीठ के दर्शन, जानिए ऐसी ही 10 गुप्त बातें

ये क्या! उर्वशी रौतेला कर रही हैं अनुष्का शर्मा की नकल, काॅपी किया “सुई धागा” का लुक

13 Sep 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT