ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
bollywood actress who turned judge

उर्मिला मातोंडकर, भाग्यश्री के पहले बॉलीवुड की 6 एक्ट्रेस भी बन चुकी हैं रिएलिटी शो में जज 

उर्मिला मातोंडकर और भाग्यश्री जल्दी ही टीवी पर डीआईडी सुपर मॉम्स में बतौर जज बनकर नजर आने वाली हैं। उर्मिला को लोगों ने जहां 10 साल पहले टीवी पर मराठी रिएलिटी शो जज करते देखा था, वहीं मैंने प्यार किया फेम भाग्यश्री इस शो से टीवी पर डेब्यू कर रही हैं। 

टीवी एक्टर्स भले ही समय-समय पर इस बात का जिक्र करते रहते हैं कि उनके साथ बॉलीवुड में भेदभाव होता है, लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि जब बॉलीवुड सेलेब्स टीवी का रुख करते हैं तो उन्हें दर्शक अपार प्यार देते हैं। उर्मिला मातोंडकर, भाग्यश्री के पहले ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपने स्लो होते करियर को टीवी से रिवाइव किया है और अपने प्रजेन्स को महसूस करवाया है। 

उर्मिला और भाग्यश्री के पहले इन हीरोइनों को बतौर जज दर्शकों ने खूब पसंद किया है-  

1. शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी लंबे समय से बड़े पर्दे पर नहीं दिखी हैं, लेकिन वो पिछले कई सालों से टीवी पर कई अलग-अलग रिएलिटी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस इंडियाज गॉट टैलेंट, जरा नच के दिखा, नच बलिए, सुपर डांसर जैसे कई शो जज कर चुकी हैं और अभी भी टीवी की सबसे फेवरेट जज में से एक हैं।

ADVERTISEMENT

2. माधुरी दीक्षित 

साभार- इंस्टाग्राम

बड़े पर्दे पर क्वीन की तरह राज कर चुकी माधुरी दीक्षित भी पिछले कुछ समय से टीवी पर बहुत एक्टिव हैं और इससे उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है। एक्ट्रेस डांस दीवाने के पहले सीजन से लेकर अब तक इ शो से जुड़ी हैं और हर एपिसोड में अपनी अदायगी से लोगों का दिल जीतती हैं।

3. मलाइका अरोड़ा 

साभार- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की सबसे अमेजिंग आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा ने सबसे हाल में इंडियाज बेस्ट डांसर जज किया है। हालांकि मलाइका के पास बतौर जज हर तरह के शो हैं और उन्होंने डांस रिएलिटी शो से लेकर फैशन और मॉडलिंग बेस्ड शो भी होस्ट किया है। 

4. प्रिटी जिंटा

साभार- इंस्टाग्राम

क्या कहना, कल हो ना हो, वीर जारा जैसी फिल्में कर चुकी प्रिटी जिंटा भले ही विदेश में सेटल हो गई हैं, लेकिन वो अपने प्रोफेशन से पूरी तरह दूरक नहीं हुई हैं। एक्ट्रेस ने नच बलिए का सीजन 7 होस्ट किया था। प्रिटी ने साल 2020 में वीर दास के साथ अमेरिकन सिटकॉम फ्रेश ऑफ द बोट में भी काम किया था।  

5. नेहा धूपिया

साभार- इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया साल 2013 से ही टीवी के रिएलिटी शो जज कर रही हैं। एक्ट्रेस ने शुरूआत तो कॉमेडी शो नौटंकी से किया था, लेकिन पिछले कुछ समय तक वो टीवी के सबसे पॉपुलर शो रोडीज में बतौर जज जुड़ गई थी। 

ADVERTISEMENT

6. सोनाक्षी सिन्हा-

साभार- इंस्टाग्राम

हालांकि सोनाक्षी सिन्हा अभी बॉलीवुड में काफी एक्टिव हैं,  लेकिन बावजूद इसके उन्होंने टीवी शो जज करने के मौके को अपने हाथ से जाने नहीं दिया था। एक्ट्रेस  को लोगों ने इंडियन आइडल, इंडियन आइडल जूनियर और झलक दिखला जा जज करते हुए देखा है।

एक्ट्रेस ही नहीं, बॉलीवुड के कई एक्टर्स भी अब तक रिएलिटी शो को होस्ट कर चुके हैं। इनमें ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, सोहैल खान आदि शामिल हैं।

03 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT