आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद सेलिब्रिटी पेरेंट्स की लिस्ट में अब जो नाम नया जुड़ा है वो हैं इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का। बिपाशा और करण के घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। सोशल मीडिया पर ये जानकारी आते ही कपल के लिए बधाई के संदेशों की झड़ी लग गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 43 साल की उम्र में बिपाशा ने 12 नवंबर को बेबी को जन्म दिया और इसके साथ ही इस कपल की फैमिली कंप्लीट हो गई है।
बिपाशा ने कुछ ही दिनों पहले अपने इंस्टा में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो डांस करते दिखती हैं और बाद में करण भी उन्हें इस वीडियो में जॉइन करते हैं। इस वीडियो के साथ बिपाशा ने कैप्शन में लिखा था, अब डांस करने या ग्रूव करने में दिक्कत हो रही है।

याद दिला दें कपल ने इसी साल अगस्त में अपने बेबी बंप वाली फोटोशूट शेयर करते हुए लोगों को अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी दी थी।