आखिरकार बिपाशा बसु ने बेटी देवी बसु सिंह का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस ने बुधवार को बेटी देवी की दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देवी पेस्टल पिंक ड्रेस और मैचिंग हेडबैंड में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में देवी खुशी-खुशी कैमरा के लिए पोज करते हुए नजर आ रही हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा, ”हैलो वर्ल्ड… मैं देवी हूं।” इसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी शेयर किया है। एक्ट्रेस द्वारा इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ वक्त में ही फैंस ने पोस्ट पर कमेंट्स की भरमार लगा दी।
एक फैन ने लिखा, ”OMG बहुत क्यूट।” वहीं अन्य ने लिखा, ”Wooowwww सो क्यूट गॉड ब्लेस यू”। अन्य ने लिखा, ”क्यूटीपाई” और एक ओर ने लिखा, ”खूबसूरत”।
गौरतलब है कि बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने पिछले साल नवंबर में बेटी देवी का स्वागत किया था। बेटी के जन्म की घोषणा करते हुए बिपाशा और करण ने एक स्वीट नोट भी शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ”स्वीट बेबी बनाने की हमारी रेसिपी – क्वार्टर कप तुम्हारा, क्वाटर कप मेरा, आधा कप मां की दुआएं और प्यार और साथ में जादू और ऑवसमनेस। 3 बूंद रेम्बो का एसेंस, एंजल डस्ट, युनीकॉर्न स्पार्कल और सब चीजें डिवाइन। सीजनिंग : क्यूटनेस और यमिनेस एस पर टेस्ट।” बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी के जन्म की जानकारी 12.11.2022 को दी थी।
बेटी के जन्म के बाद से कपल इंस्टाफीड पर देवी का चेहरा दिखाए बिना उनकी झलक शेयर करते रहते हैं।