ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
BB17 : प्रियंका चोपड़ा ने इस थ्रोबैक पिक के साथ किया कजिन मनारा को सपोर्ट, देखें Pic

BB17 : प्रियंका चोपड़ा ने इस थ्रोबैक पिक के साथ किया कजिन मनारा को सपोर्ट, देखें Pic

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा बिग बॉस के घर में बज क्रिएट कर रही हैं। वह घर में आते ही फेमस हो गईं और अपनी क्यूटनेस से फैंस के दिलों पर राज करने लगी हैं। इसी बीच अब मनारा की कजिन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी बिग बॉस के घर में जाने को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका ने मनारा के साथ थ्रोबैक पिक शेयर की है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

मनारा ने बिग बॉस 17 में शानदार एंट्री की थी और पहले दिन से ही सब उनकी हॉनेस्टी को बहुत पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं मुनव्वर फारुकी और उनके बीच की केमिस्ट्री को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और दर्शकों का मानना है कि दोनों इस सीजन के पहले कपल बन सकते हैं।

प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो किस तरह से इंडस्ट्री में ट्राई कर रही अपनी बहनों को शील्ड कर रही हैं, यहां तक कि आज की दुनिया में भी। इतना ही नहीं मनारा ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रियंका बहुत ही सपोर्टिव बहन हैं। उन्होंने कहा था, ”स्टार बहन होना वाकई में मनोबल बढ़ाता है। मैं जानती हूं कि वह अपने प्रोजेक्ट्स और फिल्म में काफी बिजी रहती हैं लेकिन उनकी सपोर्ट हमेशा रहा है। जब मैंने जिद से बॉलीवुड में डेब्यू किया था तो उन्होंने मुझे बताया था कि मैंने कैसे सुधार किया है। वह हमेशा मेरे काम को लेकर काफी उत्सुक रही हैं।”

बता दें कि मनारा ने बॉलीवुड में फिल्म जिद से डेब्यू किया था और इसके बाद वह तेलुगु सिनेमा में चली गई थीं जहां उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं। इसके बाद अब वह बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं और दोबारा से बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिश में लगी हुई है।

ADVERTISEMENT
20 Oct 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT