सलमान खान एक बार फिर अपने शो Bigg Boss के 17वें सीज़न के साथ दर्शकों की टीवी स्क्रीन पर वापस आ चुके हैं। जी हां, 15 अक्टूबर से Bigg Boss-17 शुरू हो गया है और आखिरकार दर्शकों को घर में आए सदस्यों के बारे में भी पता चल गया है। अंकिता लोखंडे से लेकर उनके पति विक्की जैन और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी, पूर्व जर्नलिस्ट जिग्ना वोहरा और कई अन्य नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
तो चलिए आपको इस सीजन और सीजन के कंटेस्टेंट्स के बारे में डिटेल में बताते हैं।
अभिषेक कुमार और ईशा माल्विया

उडारियां फेम अभिषेक कुमार और ईशा माल्विया ने बिग बॉस 17 में साथ में एंट्री की और पहले दिन ही कहा जा सकता है कि दोनों इस सीजन की कोंट्रोवर्शियल जोड़ी बनने वाले हैं। दरअसल, दोनों की मुलाकात उडारियां के सेट पर हुई थी और दोनों ने कुछ वक्त के लिए एक दूसरे को डेट भी किया था और इसके बाद दोनों अलग हो गए थे। प्रीमिरय नाइट पर अपनी फीलिंग्स के बारे में बात करते हुए अभिषेक कुमार और ईशा माल्विया के बीच लड़ाई भी हो गई थी। तब सलमान खान को बीच में आकर दोनों की लड़ाई खत्म करानी पड़ी थी। इतना ही नहीं ईशा ने अभिषेक पर फिजिकल असॉल्ट का इल्जाम भी लगाया, जिसे अभिषेक ने सिरे से खारिज कर दिया था। बता दें कि दोनों ही पेशे से एक्टर हैं।
रिंकू धवन

एक्टर रिंकू धवन को बिग बॉस 17 में देखकर लोग काफी हैरान रह गए। वो ‘कहानी घर घर की’ में अपने किरदार के लिए जानी जाती हैं। साक्षी तंवर के शो में नजर आने के बाद उन्होंने किरण कर्माकर से शादी कर ली थी जिन्होंने स्क्रीन पर उनके भाई का किरदार निभाया था। हालांकि, 2017 में रिंकू और किरण ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे और इसके बाद से रिंकू सिंगल मां के तौर पर अपने बेटे को बड़ा कर रही हैं। वो हाल ही में एक टीवी शो, ‘तित्ली’ में दिखाई दी थीं।
अरुण महाशेट्टी

यूट्यूबर अरुण महाशेट्टी भी बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 602K फॉलोवर्स हैं और वो हैदराबाद के मशहूर कॉन्टेंट क्रिएटर में से एक हैं।
सनी आर्या

सनी आर्या को लोग तहलका भाई के नाम से जानते हैं और वो नई दिल्ली से हैं। सनी अपनी कॉमेडियन वीडियो के लिए जाने जाते हैं और उनके यूट्यूब चैनल का नाम तहलता प्रैंक है। उन्होंने 2019 में यूट्यूब शुरू किया था और लॉकडाउन के दौरान उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। वो अक्सर ही गरीबों की मदद करते हुए नजर आते हैं।
खानजादी

फिरोजा खान, एक रैपर, सिंगर और सॉन्गराइटर हैं और वो असम से हैं। लोग उन्हें खानजादी के नाम से जानते हैं। अगर इंस्टाग्राम पर उनके बायो की बात करें तो वो खुद को वाइल्ड हार्ट और जिप्सी सोल मानती हैं। वो इससे पहले MTV Hustle 2.0 में नजर आ चुकी हैं।
सोनिया बंसल

एक्टर और मॉडल सोनिया बंसल बिग बॉस में अपने गेम के साथ आ गई हैं। बता दें कि सोनिया ने फिल्म गेम 100 करोड़ का से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें वो राहुल रॉय और शक्ति कपूर के साथ दिखाई दी थीं। वैसे तो अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें लंबा रास्ता तयर करना है लेकिन वो जी, टी-सीरीज, वीनस और कई अन्य चैनल की म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
जिग्ना वोहरा

हंसल मेहता की स्कूप फेम जिग्ना वोहरा भी बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं। वो एक पूर्व जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने बिहाइंड द बार्स इन बायकुला नाम की बुक भी लिखी है, जो उनकी ही कहानी है। इसी पर करिश्मा तन्ना की एक नेटफ्लिक्स सीरीज भी आधारित है। पूर पत्रकार ने जेल में अपनी स्ट्रगल को याद करते हुए प्रीमियर पर कहा था, जेल में 9 महीने बिताने के बाद मेरा दोबारा जन्म हुआ है और सलमान खान ने उनकी इस बात पर सहमति दर्शाई थी।
सना रईस खान

क्रिमिनल लॉयर सना रईस खान ने तब इस शो को ज्वॉइन किया जब पूर्व मिस इंडिया और एक्टर मनस्वी ममगई ने शो से खुद को हटा लिया। सना खान अपने हाई प्रोफाइल केस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का ड्रग केस भी लड़ा था। उन्होंने आर्यन खान के दोस्त अवीन साहू को रिप्रीजेंट किया था जिन्हें इस केस में सबसे पहले बेल मिथी थी। इतना ही नहीं इससे पहले सना, इंद्रानी मुखर्जी की भी वकील रह चुकी हैं और उन्होंने सबसे कोंट्रोवर्शियल शीना बोरा मर्डर केस को भी लड़ा था।
अनुराग डोबाल

अनुराग डोबाल यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। उन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं जो असल में देहरादून से हैं। उन्होंने 2018 में इंडस्ट्री ज्वॉइन की थी। इस साल की शुरुआत में उन्होंने 2 मिलियन सबस्क्राइबर क्रॉस कर लिए थे और कइयों का कहना है कि वो सबसे मशहूर मोटो व्लॉगर में से एक हैं। इतना ही नहीं अनुराग बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के भी दोस्त हैं।
मुनव्वर फारुकी

कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए लॉकअप सीजन 1 के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी भी बिग बॉस 17 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। उन्हें इस सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माना जा रहा है। कॉमेडियन ने इस बारे में कहा, ”उनके ऊपर अपने फैंस को लेट डाउन न करने का बहुत प्रेशर है। जब आप नए होते हो तो आपको आपकी गलती के लिए माफी मिल जाती है लेकिन अगर आपने पहले ही कोई शो जीता हो तो आपकी गलतियों को लोग जल्दी से माफ नहीं करते हैं। मैं इस शो में अपनी जर्नी की ओर देख रहा हूं।”
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

एक्टर अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन भी शो में अपनी अनफिल्टर्ड साइड दिखाते हुए नजर आएंगे। दोनों को इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल के रूप में देखा जाता है और इस वजह से माना जा रहा है कि शो में दोनों के रिश्त और पास्ट के बारे में लोगों को पता चलेगा। बता दें कि दोनों ने 2021 में शादी की थी और दोनों तब से ट्रोल्स से लड़ रहे हैं, जब से अंकिता ने सुशांत से अपने रास्ते अलग किए थे।
नाविद शोले

नाविद शोले इस साल के बिग बॉस के अंतरराष्ट्रीय कंटेस्टेंट हैं। वो खुद को Sassy pharmacist बताते हैं और वो यूके से हैं। उनका कहना है कि वो इटैलियन और पर्शियन ऑरिजन के हैं। घर में आने के बाद से ही वो हिंदी बोल पाने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और इस वजह से लोगों को अब्दू रोजिक की याद आ रही है। बता दें कि नाविद के इंस्टाग्राम पर 90k फॉलोवर्स हैं।
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा

कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इस घर में रोमांस का डोस देने वाले हैं। ऐश्वर्या जो खतरों के खिलाड़ी 13 की सेकेंड रनरअप रही थीं, उन्हें बिग बॉस पहले ही ऑफर कर दिया गया था। उन्होंने ये शो अपने पति नील के साथ ज्वॉइन किया है। अब ये घर सही में दोनों के प्यार का इम्तिहान लेने वाला है। इतना ही नहीं सलमान खान ने उन्हें शो में पत्नीव्रता के रूप में इंट्रोड्यूस किया था।
मनारा चोपड़ा

मनारा चोपड़ा बिग बॉस 17 की पहली कंफर्म सदस्य हैं। उनका असली नाम बार्बी हांडा है और वो परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। मनारा ने फिल्म जिद से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके बाद वो सुर्खियों में तब आई थीं जब पब्लिक में एक डायरेक्टर ने उन्हें जबरदस्ती किस किया था। उन्होंने घर में एंट्री करने से पहले शानदार डांस परफॉर्मेंस भी किया था।
बता दें कि सभी दर्शक बिग बॉस 17 कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।